रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी मेमोरियल अस्पताल (जीएमएच) में प्रसूता और नवजात की मौत ने अस्पताल की ड्यूटी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सोनल अग्रवाल की मौजूदगी को लेकर है। परिजनों और अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार 26 अगस्त की रात गंभीर स्थिति में प्रसूता को ऑपरेशन के लिए ओटी ले जाया गया, लेकिन उस समय ड्यूटी डॉक्टर के जीएमएच में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। केस पीजी डॉक्टरों के भरोसे आगे बढ़ा और ऑपरेशन के बाद प्रसूता तथा नवजात दोनों की मौत हो…
Author: Vindhya Vani
रीवा की कानून व्यवस्था के बीच इन दिनों एक बड़ा सवाल तैर रहा है—भाजपा सरकार में पुलिस आखिर करे तो करे क्या? कानून की किताब खोले या नेताओं का चेहरा देखे? कुछ समय पहले चोरहटा थाने का घटनाक्रम खूब चर्चा में रहा। भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित अन्य भाजपा नेताओं के थाने में हंगामे और नारेबाजी के बीच तत्कालीन टीआई आशीष मिश्रा का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पूर्व विधायक के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए और बार-बार “दादा… दादा…” कहते नजर आए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की खूब किरकिरी हुई और सवाल उठा कि थाने…
रीवा। सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतना जिले के 19 अधिकारियों को भारी पड़ गया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जुलाई माह में दर्ज प्रकरणों तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। …
बेलन में 3.5 फीट की कमी, बीहर बैराज के सभी गेट खुले; बकिया के 11 गेट बंद, मेजा बांध के तीन गेटों से पानी की निकासी रीवा। लगातार बारिश के बाद उफान पर आई बेलन और टमस नदियां दूसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बीहर नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। हालांकि बारिश थमने के बाद बेलन नदी के जलस्तर में करीब साढ़े तीन फीट की कमी दर्ज की गई है। जलस्तर घटने से तराई क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण…
रीवा।ऐतिहासिक गोविंदगढ़ तालाब की गहराई और जलभराव क्षेत्र का आकलन करने के लिए की जा रही ड्रोन मैपिंग के दौरान कैमरे में विशालकाय मगरमच्छ कैद हुआ। पानी की सतह पर तैरते कई फीट लंबे मगरमच्छ का वीडियो सामने आने के बाद तालाब में मौजूद जलीय जीवों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि तालाब में ऐसे एक हजार से अधिक मगरमच्छ मौजूद हैं। हालांकि इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पानी की सतह पर दिखी हलचल, जूम करने पर नजर आया मगरमच्छ तालाब के जलभराव क्षेत्र और गहराई का…
रीवा। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अशोक नगर क्षेत्र में स्थित खाद्य पदार्थ निर्माण कारखानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई इकाइयों में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। टीम ने अस्वच्छ परिस्थितियों में मगज के लड्डू, फुलकी सहित अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की। बताया गया कि इन निर्माण इकाइयों में तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सप्लाई…
Two cousins drowned in a pond; the two had gone to immerse ritual offerings सतना। मैहर जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र के धतुआ गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसे में दो चचेरी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोरियां गांव के तालाब में पूजन सामग्री विसर्जित करने गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में दूसरी बच्ची भी पानी में डूब गई। मृतकों की पहचान खुशी कोरी (15), पिता शिवलाल कोरी और प्रिया कोरी (11), पिता शिवराज कोरी के रूप में हुई है। दोनों चचेरी बहनें…
रीवा। जिले के गोबिंदगढ़ जलाशय में बांध से जल रिसाव की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर चिंता का माहौल बन गया। 16 अगस्त को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को बांध की आरडी 3750 से 3800 मीटर के मध्य दो स्थानों पर आधा एचपी से कम मात्रा में पानी के रिसाव की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का तकनीकी जायजा लिया गया। जांच के दौरान रिसाव बेहद मामूली पाया गया और मौके पर किसी प्रकार की असामान्य स्थिति सामने नहीं आई। रिसाव में नहीं मिली बढ़ोतरी स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों…
पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अवैध कट्टा लहराने वाले सह आरोपी को गिरफ्तार किया । घटना का संक्षिप्त विवरण थाना सेमरिया में पदस्थ सउनि. रामशिरोमणि सिंह बघेल को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चंदेल वेयर हाउस के पास चचाई गोदहा मेन रोड में अवैध देशी कट्टा लिये हुये लहराकर आम रोड़ से निकलने वाले लोगों को डरा धमकाकर दहशत फैला रहा है जिससे आमजन काफी भयभीत हो रहे हैं जिसमें कार्यवाही…
सतना। अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात नदी पार करते समय दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए। इनकी पहचान विराज कुशवाहा उम्र 7 वर्ष सार्थक कुशवाहा उम्र 5 वर्ष और उनके मामा अंकुल कुशवाहा उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन में सार्थक का शव ढूंढ निकाला है। दोनों बच्चे भडरी अमरपाटन के रहने वाले हैं जबकि अंकुल खरमसेड़ा का। शनिवार रात करीब 10 बजे तीनों जूरा गांव के पास नदी पार कर बाइक से बहन…










