Author: Vindhya Vani

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

रीवा। न्यायालय के आदेश के बाद सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय तो लिया गया लेकिन अब तक चुनाव की तारीख घोषित नहीं होने से छात्रों में असमंजस के साथ आक्रोश बढ़ रहा है। छात्र संगठनों का कहना है कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही कॉलेज परिसरों में चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई थीं लेकिन तारीख तय नहीं होने से तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। छात्रों के अनुसार, कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी और छात्र संगठन सक्रिय हो चुके हैं। कई स्थानों पर छात्रों से संपर्क और बैठकों का दौर भी शुरू हो गया…

Read More

रीवा। गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की जांच अब अस्पताल के दावों और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के बीच सच्चाई तलाशने की दिशा में आगे बढ़ रही है। भोपाल से आई सात सदस्यीय जांच टीम ने रविवार को लगातार दूसरे दिन अस्पताल में डेरा डाले रखा। टीम ने कल्पना मिश्रा के भर्ती होने से लेकर मौत तक के घटनाक्रम को जोडऩे के लिए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही मृतिका के परिजनों के बयान भी लिए गए। जांच टीम ने मेडिकल कॉलेज, जीएमएच, ऑपरेशन थिएटर,…

Read More

भाजपा सरकार में इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्था का मौसम कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। नियम-कायदे अपनी जगह हैं, फाइलें अपनी जगह हैं और सरकारी आदेश भी अपनी जगह हैं… लेकिन इनके बीच एक और चीज है, जिसका प्रभाव शायद सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है—नाराजगी। कहा जाता है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे ऊपर होती है। प्रशासन में नियमों की सर्वोच्चता होती है। लेकिन रीवा में दिखाई दे रहे कुछ घटनाक्रमों को देखें तो लगता है कि शायद अब **किसकी आवाज कितनी ऊंचाई तक पहुंचती है**, यह भी प्रशासनिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन…

Read More

रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी मेमोरियल अस्पताल (जीएमएच) में प्रसूता और नवजात की मौत ने अस्पताल की ड्यूटी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सोनल अग्रवाल की मौजूदगी को लेकर है। परिजनों और अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार 26 अगस्त की रात गंभीर स्थिति में प्रसूता को ऑपरेशन के लिए ओटी ले जाया गया, लेकिन उस समय ड्यूटी डॉक्टर के जीएमएच में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। केस पीजी डॉक्टरों के भरोसे आगे बढ़ा और ऑपरेशन के बाद प्रसूता तथा नवजात दोनों की मौत हो…

Read More

रीवा की कानून व्यवस्था के बीच इन दिनों एक बड़ा सवाल तैर रहा है—भाजपा सरकार में पुलिस आखिर करे तो करे क्या? कानून की किताब खोले या नेताओं का चेहरा देखे? कुछ समय पहले चोरहटा थाने का घटनाक्रम खूब चर्चा में रहा। भाजपा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित अन्य भाजपा नेताओं के थाने में हंगामे और नारेबाजी के बीच तत्कालीन टीआई आशीष मिश्रा का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पूर्व विधायक के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए और बार-बार “दादा… दादा…” कहते नजर आए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की खूब किरकिरी हुई और सवाल उठा कि थाने…

Read More

रीवा। सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतना जिले के 19 अधिकारियों को भारी पड़ गया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जुलाई माह में दर्ज प्रकरणों तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। …

Read More

बेलन में 3.5 फीट की कमी, बीहर बैराज के सभी गेट खुले; बकिया के 11 गेट बंद, मेजा बांध के तीन गेटों से पानी की निकासी रीवा। लगातार बारिश के बाद उफान पर आई बेलन और टमस नदियां दूसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बीहर नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। हालांकि बारिश थमने के बाद बेलन नदी के जलस्तर में करीब साढ़े तीन फीट की कमी दर्ज की गई है। जलस्तर घटने से तराई क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण…

Read More

रीवा।ऐतिहासिक गोविंदगढ़ तालाब की गहराई और जलभराव क्षेत्र का आकलन करने के लिए की जा रही ड्रोन मैपिंग के दौरान कैमरे में विशालकाय मगरमच्छ कैद हुआ। पानी की सतह पर तैरते कई फीट लंबे मगरमच्छ का वीडियो सामने आने के बाद तालाब में मौजूद जलीय जीवों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि तालाब में ऐसे एक हजार से अधिक मगरमच्छ मौजूद हैं। हालांकि इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पानी की सतह पर दिखी हलचल, जूम करने पर नजर आया मगरमच्छ तालाब के जलभराव क्षेत्र और गहराई का…

Read More

रीवा। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अशोक नगर क्षेत्र में स्थित खाद्य पदार्थ निर्माण कारखानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई इकाइयों में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। टीम ने अस्वच्छ परिस्थितियों में मगज के लड्डू, फुलकी सहित अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की। बताया गया कि इन निर्माण इकाइयों में तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सप्लाई…

Read More

Two cousins ​​drowned in a pond; the two had gone to immerse ritual offerings सतना। मैहर जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र के धतुआ गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसे में दो चचेरी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोरियां गांव के तालाब में पूजन सामग्री विसर्जित करने गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में दूसरी बच्ची भी पानी में डूब गई। मृतकों की पहचान खुशी कोरी (15), पिता शिवलाल कोरी और प्रिया कोरी (11), पिता शिवराज कोरी के रूप में हुई है। दोनों चचेरी बहनें…

Read More