The year 2025 was full of many achievements for the Municipal Corporation of Rewa, find out what was special..
विंध्य वाणी, रीवा। नगर निगम रीवा के लिए वर्ष 2025 कई मायनों में लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस गुजरे साल में नगर निगम में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए। स्वच्छता के मामले में इसी वर्ष नगर निगम रीवा को फाइव स्टार का रैंक मिला। नगर निगम के कर्मचारियों को वॉकी-टॉकी की सुविधा से लैस किया गया। अधिकारियों को इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध कराई गई, ई-ऑफिस की शुरुआत की गई। नगर निगम में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई और शहर में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी प्रारंभ की गई। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर में कई स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण किया गया और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए। यही वजह है कि शहर अब विकास के साथ-साथ सुंदरता के मामले में भी काफी आगे जा चुका है।
अतिक्रमणकारियों के लिए गुजरा साल कब्रगाह साबित हुआ। शहर में कई स्थानों से सालोंं पुराने अतिक्रमण हटाए जाकर यातायात सुगम बनाया गया और शहर के सौन्दर्यीकरण के काम किए गये। जल गंगा अभियान के तहत न केवल तालाबों की सफाई की गई बल्कि प्राचीन कुओं को भी पुनर्जीवित किया गया। इसी वर्ष में मुख्यमंत्री द्वारा माय रीवा सिटीजन एप लांच किया गया जिसके माध्यम से कामकाज में आसानी हो रही है। शहर की छोटी गलियों की सफाई के लिए छोटी कचरा गाड़ी खरीदी गई जिससे वहां का कचरा भी संग्रह किया जा सके।
शहर की नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई और शहर में प्रमुख चरणों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसके माध्यम पर निगरानी प्रारंभ की गई है। अब किसी भी समस्या के लिए नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा कर उसका निराकरण कराया जा रहा है। स्वच्छता कर्मचारियों को एवं अधिकारियों को सीधे बात करने के लिए बाकी ताकि उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम के अधिकारियों को इलेक्ट्रिक कारों की सुविधा देकर प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया। अब तो सूत्र सेंवा के तहत इलेक्ट्रिक बसे भी आ गई जो रोडवेज बनकर संचालित की जाएगी।
शहर का किया गया सौंदर्यीकरण
शहर को स्वच्छता के साथ-साथ सुंदर बनाने के लिए भी अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। कालेज चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया है। सिविल लाइन क्षेत्र में मिहिरसेन तरणताल के सामने रीवा हैज टैग का निर्माण किया गया। पीटीएस मार्ग में ग्रीन स्पेस विकसित किया गया। कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम परिसर एवं झिरिया पुल में लगाई गई जाली में वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया। सैनिक स्कूल में कबाड़ के जुगाड़ से अफसर सिंदूर की स्मृति में सौयता के प्रतीक प्रतिमाओं का निर्माण किया गया। इसके साथ ही कबाड़ से तैयार की गई कई आकर्षक प्रतिमाए शहर की शोभा बढ़ा रही हैं।
कई पुराने अतिक्रमण हटाये गये
अतिक्रमणकारियों के लिए गुजरा साल सबसे खराब रहा। पिछले साल सालों पुराने कई ऐसे अतिक्रमण ध्वस्त किए गए जिनके बारे में लोगों ने कल्पना तक नहीं की थी। पिछले साल के दौरान सबसे बड़ा अतिक्रमण निराला नगर स्लम बस्ती का हटाया गया और कई एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई गई। इसके अलावा अंबेडकर बाजार के पीछें पार्किंग जानकी पार्क की दुकानों का अतिक्रमणजिला पंचायत से खन्ना चौराहा तक, बिछिया में तोपखाना के पास का अतिक्रमण हटाया गया। कॉलेज चौराहा का अतिक्रमण हटाया गया। होमगार्ड कार्यालय के पास सड़क के किनारे का सालों पुराना अतिक्रमण हटाया जाकर सड़को चौड़ाई बढ़ाई गई। इसके अलावा अन्य स्थान से पुराने अतिक्रमण हटाए गए।
तालाबों से साफ की गई जलकुंभी
जल गंगा अभियान के तहत शहर के सबसे महत्वपूर्ण चिरौला मंदिर के सामने स्थित तालाब को जलकुंभी से मुक्त किया गया यह तालाब पूरी तरह जलकुंभी से पता हुआ था। इसी तरह बांट सागर तलैया से भी जलकुंभी की सफाई की गई। इसके अलावा शहर के प्राचीन 90 को की सफाई कर उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत 31 कुओं को पुनर्जीवित किया जा चुका है।
फाइव स्टार का रैंक हासिल किया
स्वच्छता के मामले में नगर निगम रीवा ने गुजरे साल में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वच्छता राय के मामले में पिछले कई वर्षों से 3 स्टार में अटके नगर निगम रीवा को फाइव स्टार रैंक प्राप्त हुआ। फाइव स्टार रैंक स्वच्छता के मामले में की गई उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। घर घर जाकर गाडिय़ां कचरा संग्रह करके स्वच्छता अभियान में जुटी हुई है। नगर निगम रीवा ने न केवल फाइव स्टार का रैंक हासिल किया है बल्कि शहर सीवर के गंदे जल के शोधन की हाईटेक तकनीक का अध्ययन करने के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे को प्रदेश सरकार की ओर से इजरायल भेजा गया। डॉ. सौरभ सोनवणे इजराइल जाने वाले देश के 20 अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
एनर्जी आडिट से खर्च कम किया
नगर निगम रीवा ने खपत होने वाली बिजली की ऑडिट कराकर इसके बिलों में होने वाले भारी भरकम खर्चों को काम करने का अनुकरणीय प्रयास किया है। इसके तहत नगर निगम रीवा प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम बना जिसने अपनी स्वयं की एनर्जी एडिट कराई है। इसके माध्यम से नगर निगम के बिजली खर्चो में उल्लेख्नीय कमी आई है।
हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन एक नवाचार
नगर निगम द्वारा नवनिर्मित अटल पार्क में हैप्पी स्टेट का आयोजन किया जाकर नवाचार किया गया। इसके माध्यम से बच्चों से लेकर वृद्ध तक के लिए पुराने पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाता है। बड़ा दौड़ कुर्सी दौड़ रास्ता काशी साइकिल स्टंट जुंबा आज खेलों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाता है।




