रीवा। समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ता मानवेन्द्र द्विवेदी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि थाना प्रभारी को ही थाना क्षेत्र की सीमा की पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसके कारण शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले में आईजी रीवा और एसपी रीवा से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता द्विवेदी के अनुसार, शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर कई मामलों में आवेदन लेने में भी देरी की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को अपने क्षेत्र की जानकारी होती…
Author: Vindhya Vani
Rewa: Government Girls’ College, Rewa secures first place in NCC parade; students bring glory under the Principal’s leadership रीवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय परेड में शासकीय कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट परेड के लिए जिला कलेक्टर एवं उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स को प्रथम स्थान की शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कैडेट्स की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को प्रमुख कारण माना जा रहा है। छात्राओं ने परेड के दौरान अनुशासन और आत्मविश्वास…
रीवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को नमन करते हुए उनका सम्मान किया गया। मीसाबंदियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के…
रीवा। सुहागी पहाड़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब चरवाहों ने पहाड़ में एक बैग के अंदर अज्ञात युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। तीन दिन पुराना बताया जा रहा शव प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। शव करीब तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान…
अमरपाटन। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमरपाटन में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य रघुनाथ प्रसाद पाठक रहे, जबकि अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार सिन्हा ने की। समारोह में वरिष्ठ प्राध्यापक श्री कंदर्प नारायण मिश्रा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों…
सीधी । जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में कलेक्टर विकास मिश्रा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद पुलिस बल एवं विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। समारोह में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य समारोह में सीधी मुख्यालय की आधा दर्जन से अधिक स्कूलों…
गढ़। स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाकर लौटे दो स्कूली छात्रों की शनिवार को गहरी बावली में डूबने से मौत हो गई। दर्दनाक हादसा गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ स्थित खेल मैदान के पास हुआ। दोनों छात्र 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मैदान के पास कबड्डी खेलने पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरी बावली में गिर गए और डूबने से उनकी जान चली गई। मृतकों की पहचान टेढ़ताल गांव निवासी शिव पाठक, कक्षा आठवीं के छात्र के रूप में हुई है, जो पतंजलि पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत था। वहीं दूसरा मृतक खर्रा गांव निवासी सुभाष सोनी,…
A private company will operate these 8 Community Health Centers in Rewa; 340 new people will be recruited रीवा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रीवा समेत प्रदेश के तीन जिलों में चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन आउटसोर्स प्रणाली से कराने की मंजूरी दी है। शासन के आदेश के अनुसार रीवा जिले के 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस व्यवस्था में शामिल किए गए हैं। शासन के आदेश के मुताबिक पायलट परियोजना के तहत चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन…
Nagar Nigam Rewa: Executive Engineer HK TRIPATHI will retire today रीवा। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एच.के. त्रिपाठी शुक्रवार को अपनी अधिवार्षिक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही नगर निगम के सहायक आयुक्त के.एन. सकेत एवं सहायक ग्रेड-3 इंद्रभान वर्मा भी सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्ति के अवसर पर नगर निगम परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने की जानकारी मिलते ही गुरुवार को उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वास्तुशिल्प के संचालक इंजीनियर…
Guru Purnima was celebrated with great fervor in the district; devotees prostrated themselves before Chirhulanath, revering Him as their Guru रीवा। जिले में बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरुपूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। शास्त्रों के अनुसार गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुजनों की श्रद्धापूर्वक पूजा का विधान है। गुरुजन के न होने पर सामान्यत: श्रद्धालु भगवान शिव, हनुमान जी व सूर्यदेव को भी गुरु मानकर उनकी पूजा कर सकते हैं। इसी कारण जिले के अतिप्राचीन मंदिर चिरहुलानाथ धाम में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चिरहुलानाथ के दरबार में उपस्थिति देने पहुंची। इस अवसर पर पुलिस…










