रीवा। आबकारी आयुक्त ने शराब एवं बीयर एमआरपी से अधिक पर न बेचने के लिए दुकानों में क्यूआर कोड लगवाए हैं तो वहीं कुछ शराब ठेकेदार गर्मी के इस सीजन में ग्राहकों से बीयर की एक बॉटल पर एमआरपी से 30 रुपए तक ज्यादा वसूल रहे हैं। लगातार इसको लेकर शिकायतें की जा रही हैं, हालात यह हैं कि अलग-अलग ब्रांड पर 20 से 30 रुपए तक मुनाफाखोरी की जा रही है वह भी बिना किसी डर और भय के, क्योंकि ग्राहक यदि किसी तरह का विरोध या पूछतांछ करते हैं तो शराब ठेकेदारों के गुर्गे धमकाते भी हंै और…
Author: Vindhya Vani
रीवा। स्वच्छता में विंध्य की राजधानी रही रीवा को अव्वल बनाने आपकी सहभागिता की घड़ी आ गई है। मोबाइल पर ओटीपी आ रहा है तो घबराएं नहीं, पड़ताल करें, उसके बाद शहरहित में अपने बहुमूल्य 2 मिनट निकालें और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सकारात्मक फीडबैक दें। इससे राष्ट्रीय स्तर पर शहर की पहचान बनेगी। इसके लिए सरकारी विभागों की ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर भी फीडबैक दे सकते हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग में नंबर 1…
विंध्य वाणी, रीवा। वन विभाग के द्वारा ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना कल यानि 22 से 24 मई तक कराई जा रही है। जिसमें वन विभाग का अमला गिद्ध आवास खोजेंगे। गुरुवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) मध्यप्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यशाला आयोजित कर वन विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में गिद्ध की प्रजाति विलुप्त होती जा रही है। इसको देखते हुए वन विभाग के द्वारा गिद्ध संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे है। हर साल शीतकालीन और ग्रीष्म कालीन गिद्ध गणना कराई जा रही है। शीत…
Veterinary College Rewa: Two research projects approved by MPCST… विंध्य वाणी, रीवा। पशुचिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय को एमपीसीएसटी से दो अनुसंधान परियोजनाएं स्वीकृति की गई हैं। नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के माननीय कुलगुरू प्रो.(डॉ.) मनदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय रीवा के अधिष्ठाता डॉ. अजीत प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। महाविद्यालय को मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, मध्य प्रदेश शासन द्वारा दो प्रतिष्ठित अनुसंधान परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन अनुसंधान परियोजनाओं के प्रधान अन्वेषक के रूप में पशु शरीर क्रिया विज्ञान…
Rewa Corporation officials have tacit approval for these illegal constructions, resulting in losses worth crores… विंध्य वाणी,रीवा। शहर में अवैध निर्माणों का भंडार है, बिना निगम की अनुमति अवैध निर्माण कर निगम को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। बीच में नगर निगम में इन अवैध निर्माणों की शिकायत भी हुई लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही सामने नहीं आई। नवागत निगमायुक्त अक्षत जैन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही है। इन दिनों पीटीएस से न्यू बस स्टैंड रोड में फ्लाई ओवर के शुरु होते ही नाले के बगल में…
Gender Ratio: 954 girls were born among 1000 boys in Rewa-Mauganj विंध्य वाणी,रीवा। बेटा और बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग भले ही तमाम जागरूकता अभियान चलाकर भेदभाव खत्म करने के प्रयास कर रहे हैं, बावजूद इसके लोग बेटा और बेटी में भेदभाव कर रहे हैं। यह बातें हम नहीं खुद स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बता रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वर्ष 2025-26 में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच रीवा-मऊगंज जिले का जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) 954 रहा। यानी 1000 बालकों के बीच…
Illegal colonizers became active again after the departure of former commissioner Dr. Saurabh Sonawane, officials again maintained silence… विंध्य वाणी,रीवा। नगर निगम आयुक्त रहे डॉ.सौरभ सोनवणे के जाने के बाद अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही थम सी गई है। शायद यही वजह है कि अवैध कॉलोनियों का कारोबाद एक बार फिर से फल फूल रहा है। हालात यह हैं कि अवैध कालोनियो में शिकायत के बाद भी अधिकारी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जिनको नोटिस जाी किए गए उनको भी अब निगम अधिकारी भूल चुके हैं। बता दें कि वार्ड क्रमांके 6 में केन्द्रीय विद्यालय…
In Rewa division, the principals are acting arbitrarily against the guest scholars, they are pleading but no one listens… विंध्य वाणी,रीवा। शासकीय कॉलेजों में कार्यरत अतिथि विद्वान नियमित प्राध्यापकों के रिक्त पद के विरूद्ध सेवा जरूर दे रहे हैं लेकिन उनको प्राध्यापकों को मिल रहे वेतन और सुविधाओं के अनुसार न के बराबर लाभ दिए जा रहे हैं, वह लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन अभी कोई राहत उनको नहीं मिली है। वहीं इन दिनों अतिथि विद्वानों के सामने सार्थक उपस्थिति में समय की एक नई समस्या है, सार्थक उपस्थिति को…
The lawyers said… a case should be registered…. विंध्य वाणी, रीवा। नगर निगम में फर्जी दस्तावेजों में दी गई भवन अनुज्ञा के मामले में अधिकारियों का मौन कई बड़े सवाल खड़ा करता जा रहा है। अधिकारियों के मौन ने इस मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है, बड़ा फर्जीवाड़ा आने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही अब तक निगम प्रशासन द्वारा नहीं की गई। जबकि लगातार इसका खुलासा प्रदेश के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण द्वारा किया जा रहा है। दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार अधिकारी आज-कल कार्यवाही की बात कहते हुए…
Interview held at Model Science College, Rewa, 41 students passed… रीवा। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए विद्यार्थियों को संकाय परिवर्तन की सुविधा दी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब छात्र-छात्राएं 12वीं या स्नातक में पढ़े गए विषयों से अलग संकाय में भी प्रवेश ले सकेंगे, बशर्ते वे पात्रता शर्ते पूरी करें। इसके लिए विद्यार्थियों को वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। पात्र पाए जाने पर उन्हें पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। शहर के मॉडल साइंस अग्रणी कॉलेज को अधिकृत किया गया…









