APSU lags on SWAYAM portal; only 389 students have completed unique enrollment
रीवा। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के स्वयं प्लेटफॉर्म पर विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के बीच अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (एपीएसयू)का प्रदर्शन निराशाजनक सामने आया है। उच्च शिक्षा विभाग की 26 जुलाई तक की समीक्षा के अनुसार विश्वविद्यालय से संबद्ध 61 महाविद्यालयों के बावजूद केवल 389 यूनिक एनरोलमेंट और 898 कुल एनरोलमेंट दर्ज हुए हैं। प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों की तुलना में यह आंकड़ा काफी कम है। उच्च शिक्षा विभाग ने कम पंजीयन पर चिंता जताते हुए सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्वयं पोर्टल से जोडऩे के निर्देश दिए हैं। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक छात्र को कम से कम एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम में नामांकित करना है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे विभागवार जागरूकता अभियान चलाएं, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगारोन्मुखी स्वयं पाठ्यक्रमों से जोड़ें तथा नोडल अधिकारियों के माध्यम से नियमित निगरानी करें। एसपीओसी प्रणाली के जरिए पंजीयन की समीक्षा भी की जाएगी।
प्रदेश के बड़े विश्वविद्यालयों से काफी पीछे
राज्य के आंकड़ों पर नजर डालें तो देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर 11400 कुल एनरोलमेंट और 7966 यूनिक एनरोलमेंट के साथ पहले स्थान पर है। वहीं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में 6652 कुल और 4802 यूनिक एनरोलमेंट दर्ज हुए हैं। इसके मुकाबले एपीएसयू रीवा के केवल 898 कुल और 389 यूनिक एनरोलमेंट प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षा की धीमी रफ्तार को दर्शाते हैं।
संबद्ध कॉलेजों में भी सीमित भागीदारी
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में भी स्वयं को लेकर उत्साह कम दिखाई दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय कॉलेज देवतालाब 182 कुल, 47 यूनिक एनरोलमेंट। गणित अध्ययनशाला 124 कुल, 50 यूनिक एनरोलमेंट,
शासकीय तुलसी कॉलेज अनूपपुर 75 कुल, 47 यूनिक एनरोलमेंट। ठाकुर रणमत सिंह शासकीय महाविद्यालय 41 कुल, 33 यूनिक एनरोलमेंट। विंध्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस सतना 25 कुल, 9 यूनिक एनरोलमेंट।
ठाकुर रणमत सिंह कॉलेज अन्य सूची 22 कुल, 12 यूनिक एनरोलमेंट।
शासकीय मॉडल साइंस कॉलेज 11 कुल, 5 यूनिक एनरोलमेंट।
००००००००००




