रीवा। शासकीय ठाकुर रणमत ङ्क्षसह महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग की जांच समिति गत दिवस पहुंच गई। पिछले दो सत्र में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में जांच करने समिति रीवा पहुंची है। हालांकि समिति इस जांच से ज्यादा दिलचस्पी महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा की जा रही आवभगत में ले रही है। इस कारण जांच में कुछ ज्यादा तथ्य सामने आने की सम्भावना नहीं है।सूत्रों की मानें तो महाविद्यालय में पिछले दो सत्र में खेलकूद खरीदी सामग्री का भुगतान परीक्षा मद से हुआ है। वहीं, सत्र 2020-21 और 2021-22 में कैशबुक का संधारण भी नहीं हुआ, जिसकी शिकायत विभाग के वरिष्ठ…
Author: Vindhya Vani
रीवा। रीवा रेलवे स्टेशन से चलने वाली रेवांचल सुपरफास्ट टे्रन 24 सितम्बर को जबलपुर होकर भोपाल जायेगी। इसी तरह 23 सितम्बर को इंदौर-रीवा टे्रन भी जबलपुर होते हुए रीवा स्टेशन आयेगी और फिर 25 सितम्बर को इसी रास्ते वापस इंदौर जायेगी। इस प्रकार इस सितम्बर महीने में दूसरी दफा उक्त दोनों ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया है। पश्चिम मध्य रेलवे अंतर्गत जबलपुर मंडल में कटनी-बीना रेलखण्ड के बीच रेललाइन तिहरीकरण के तहत प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है, जिसके चलते यह स्थिति बन रही है। यह कार्य मुख्यत: ईसरवारा और नरियावली रेलवे स्टेशन में होगा, लिहाजा इस मार्ग से गुजरने…
रीवा। सिविल लाइन थाना रीवा में आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में आरोपी स्मोंटी सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह आयु 32 वर्ष निवासी अनंतपुर जिला रीवा घटना दिनांक से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी व्यंकटेश्वर राव ने 30 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा घोषित 10 हजार रुपए तथा पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा घोषित 20 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा को निरस्त करके 30 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के…
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में पर्ची काउंटर को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है, आए दिन पर्ची काउंटर में मरीज व उसके परिजन आपस में लड़ाई कर रहे हैं। बुधवार को हुए विवाद का वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वॉयरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो एसजीएमएच में पर्ची काउंटर में पर्ची कटाने के विवाद को लेकर है, दो महिलाएं आपस में पहले कहासुनी की और बाद में एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगी। देखते ही देखते जमकर विवाद दोनो महिलाओं के बीच हुआ और एक दूसरे को लात-घूंसे से पीटती नजर आई।…
रीवा. यूपी एमपी के बॉर्डर से लगे एक पेट्रोल पंप में ईंधन डलाने आई कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया. कार चालक आग लगी देख कार को छोड़ भाग खड़ा हुआ. देखते ही देखते आग बढ़ गई और महज 20 मिनट में कार कबाड़ में तब्दील हो गई. बताया गया कि पट्रोल पंप वाला एरिया UP के हिस्से में आता है। प्रयागराज जिले की नारीबारी पुलिस मौके पर पहुंची। आधे घंटे में दमकल वाहन ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कार पूरी तरह से कबाड़ हो गई। बताया गया कि…
रीवा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकीकृत बाल विकास योजना अंतर्गत 6 माह से 3 साल तक के बच्चों को मिलने वाले टेक होम राशन फर्जीवाड़े से जिला अछूता नहीं है। बच्चों के इस पोषण आहार में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। आंगनवाड़ी कार्यकताओं ने बताया कि कंपनी ने जो टेक होम राशन की मात्रा बताया है वह आंगनवाड़ी केन्द्रों तक पहुंची ही नहीं है। यहां तक बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों में सत्यापन के लिए बिल पहुंच रहे हैं। उनमें आंगनवाड़ी कार्यकताओं के हस्ताक्षर भी नहीं हंै। इससे भी हैरान करने वाली बात है कि इससे वाकिफ होने के बावजूद अधिकारियों ने अपनी…
रीवा। लोग को चर्चाओं में आमतौर पर कहते यह आपने भी सुना ही होगा कि रीवा की राजनीति समझ से परे हैं, ऐसा किसी न किसी कारण वस ही कहा जाता है क्योंकि आम जन को समय-समय पर ऐसे मुद्दे मिलते रहते हैं। बुधवार को वेंकट भवन पहुंचे महापौर और रीवा विधाय सहित अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर इस तरह की चर्चाएं तेज हो गईं। कहा जाने लगा यह भी एक रीवा की राजनीति का उदाहरण है। क्योंकि अभी तक वेंकट भवन की ओर किसी का ध्यान नहीं था लेकिन अचानक से राजतंत्र के समय निर्मित पुरातात्वि व ऐतिहासिक धरोहर…
रीवा। सांसद ने बैंकों को अल्टीमेटम जारी किया है। जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक में सांसद ने बैंक मैनेजर्स को अल्टीमेटम दिया है कि यदि बैंकों ने कर्ज नहीं दिया तो वह बैंकिंग कारोबार नहीं कर पाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक को अल्टीमेटम देते हुए 29 सितंबर तक लक्ष्य के अनुसार ऋण प्रकरण मंजूर करने की चेतावनी दी है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुढ़ तथा विधायक प्रतिनिधि देवतालाब ने भी बैंकों की कार्यप्रणाली के संबंध में कई प्रश्न उठाए। बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि रीवा तेजी से विकसित हो रहा है। यहां स्वरोजगार तथा उद्यम स्थापित करने…
सतना। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि प्रतिदिन प्रदेश भर में दो दर्जन से अधिक मामले इस संबंध में शिकायत में आ रहे हैं। सतना में एक महिला को नरसिंगपुर से लाकर बंधक बनाकर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत के बाद सतना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ेकेस की डायरी एसपी नरसिंहपुर ने सतना भेजी थी। जानकारी के अनुसार, सतना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पंकज सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध नरसिंहपुर जिले के…
रीवा। मीडिया सूत्रों की माने तो शासन द्वारा मंगलवार को जारी हुए आदेश की जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को हुई तो उनके बीच हड़कंप मच गया। इस आदेश को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगीं व मनमानी के आरोप भी लगाए गए। वहीं मामले को लेकर जनप्रतिनिधि भी विरोध की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें कि यह आदेश क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की पदस्थापना को लेकर मंगलवार को जारी किया गया है। जारी आदेश में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं का प्रभार डॉ. एमएल गुप्ता को दिया गया है, जबकि बीते वर्ष इनको सीएमएचओ…
