Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » जानिए रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा ने क्यों कहा कि… कर्ज में रुपए नहीं दोगे तो कारोबार भी नहीं कर पाओगे…
Rewa

जानिए रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा ने क्यों कहा कि… कर्ज में रुपए नहीं दोगे तो कारोबार भी नहीं कर पाओगे…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniSeptember 22, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। सांसद ने बैंकों को अल्टीमेटम जारी किया है। जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक में सांसद ने बैंक मैनेजर्स को अल्टीमेटम दिया है कि यदि बैंकों ने कर्ज नहीं दिया तो वह बैंकिंग कारोबार नहीं कर पाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक को अल्टीमेटम देते हुए 29 सितंबर तक लक्ष्य के अनुसार ऋण प्रकरण मंजूर करने की चेतावनी दी है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुढ़ तथा विधायक प्रतिनिधि देवतालाब ने भी बैंकों की कार्यप्रणाली के संबंध में कई प्रश्न उठाए।  बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि रीवा तेजी से विकसित हो रहा है। यहां स्वरोजगार तथा उद्यम स्थापित करने के लिए अच्छे हितग्राही लगातार प्रयास कर रहे हैं। बैंक इन्हें सहयोग देकर उदारता से ऋण प्रकरण मंजूर करे। इससे बैंकों का व्यवसाय बढ़ेगा और जिले के ऋण.जमा अनुपात में वृद्धि होगी। अभी जिले का अनुपात लगभग 37 है। इसे मार्च 2023 तक हर हाल में 40 तक ले जाएं। बैंकों में प्राप्त होने वाली जमा राशि को ध्यान में रखकर आगामी 6 महीने में ऋण जमा अनुपात के सुधार की कार्ययोजना बनाएं। ऋण प्रकरण मंजूर करने में बैंकों की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। जो बैंक रोजगार सृजन में सहयोग नहीं करेगा तथा ऋण प्रकरणों की स्वीकृति और वितरण में अनावश्यक देरी करेगा उनके वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि हजारों पात्र किसान केसीसी के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। यदि केसीसी ही लक्ष्य के अनुसार जारी कर दिए जाएं तो ऋण जमा अनुपात में सुधार हो जाएगा। जिले की अर्थव्यवस्था का आधार खेती है। कृषि क्षेत्र में प्राथमिकता से ऋण दें। उद्यम क्रांति योजना में बैंकों द्वारा सहयोग के कारण रीवा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसे समय पर ऋण स्वीकृत एवं वितरित करके प्रथम स्थान पर बनाए रखें। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में भी बहुत छोटा सा ऋण देना है। हितग्राही को बिना परेशान किए इसे स्वीकृत करें। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए 15 अक्टूबर तक प्रत्येक बैंक शाखा में शिविर लगाकर प्रकरणों का निराकरण करें। कलेक्टर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा पंजाब नेशनल बैंक के ऋण प्रकरणों के संबंध में लापरवाह रवैये पर कड़ी फटकार लगाई।

 

 

पशु और मछली पालकों को केसीसी दिया जाएगा
बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ  इंडिया के प्रतिनिधि जसविंदर सिंह ने कहा कि जिले का ऋण जमा अनुपात 36.6 है। आरबीआई ने प्रत्येक जिले के लिए यह अनुपात 60 निर्धारित किया है। इसे बढ़ाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत करें तथा स्वसहायता समूहों को बैंक लिंकेज का लाभ दें। बैठक में नाबार्ड के प्रतिनिधि सुनील ढिकले ने कृषि क्षेत्र में प्राथमिकता से ऋण देने एवं पशुपालकों तथा मछली पालकों को केसीसी जारी करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बैंक आउटसाइड फाइनेंसिंग न करें। बैठक में एलडीएम एसके निगम ने कहा कि जिले का ऋण जमा अनुपात में हरहाल में बढ़ाया जाएगा। गत तिमाही में एमएसएमई सेक्टर में 40 प्रतिशत, कृषि क्षेत्र में 14 प्रतिशत तथा हाउसिंग क्षेत्र में लक्ष्यों का 12 प्रतिशत पूरा हुआ है। अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र में उपलब्धि 51 प्रतिशत तथा प्राथमिकता के क्षेत्र में 102 प्रतिशत रही है।

 

 

 

आरआरसी वसूली के 4136 प्रकरण लंबित
वर्तमान में बैंकों का एनपीए 12.51 प्रतिशत है। आरआरसी वसूली के 4136 प्रकरण लंबित हैं। स्वनिधि योजना में बैंकों से किसी भी तरह की कठिनाई होने पर तत्काल इसकी सूचना दें। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना सहित सभी रोजगारमूलक योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि उद्यम क्रांति योजना से अब तक बैंकों में 607 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इनमें से बैंकों द्वारा 247 प्रकरण स्वीकृत कर 160 प्रकरणों में ऋण वितरित कर दिया गया है। बैठक में मध्यांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जैन, महाप्रबंधक उद्योग यूबी तिवारी तथा बैंकों के जिला प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
०००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.