शहर में एक बार फिर बदमाशों ने गोली चलाई। वीटू मॉल से खरीदी करके लौट रहे बिजली विभाग के एई के सीने में गोली लगी है। घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे की है। गोलीकांड के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल निर्मित हो गया। चंद कदम की दूरी पर समान थाना था, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। संजय गांधी अस्पताल से घायल को मिनर्वा निजी अस्पताल ले जाया गया। आपेरशन के बाद चिकित्सकों ने गोली बाहर निकाला ली। घायल दिनेश कुमार तिवारी पिता…
Author: Vindhya Vani
Medicine for this serious disease is not available in Rewa रीवा। वर्ष 2025 में टीबी मुक्त जिला बनाने का संकल्प लेकर चल रहा स्वास्थ्य विभाग शासन की व्यवस्थाओं के चलते एक वर्ष पूर्व ही दम तोड़ने लगा है। वजह टीवी मुक्त जिला बनाने का संकल्प लेने के बाद विभाग टीबी की दवा तक मरीजों को नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। अभी तो विभागीय अधिकारी किसी तरह खींचतान कर मरीजों तक दवा को पहुंचा भी रहे हैं लेकिन यदि हालात यही रहे तो आगामी सप्ताह में टीबी मरीजों को दवा मिलना बंद हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पहले टीबी…
लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही उसे मतदान का अवसर मिलेगा। मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर मतदाता अपने मतदाता पहचान पत्र से मतदान का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मतदाता पहचान पत्र के अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के लिए 12 फोटोयुक्त पहचान पत्रों को मान्यता दी गई है। इनमें से किसी एक का उपयोग करके मतदाता की पहचान सुनिश्चित हो जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया…
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने 23 आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के समय कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही की गई है। आदतन अपराधियों को बार-बार समझाइश के बावजूद इनके आचरण में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। इनके कृत्यों से जनमानस में आतंक एवं भय व्याप्त है। इनका स्वच्छंद रहना आमजनता के लिए हितकर नहीं है जिसके कारण कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई…
रीवा। विंध्य की शान व देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शुमार सैनिक स्कूल रीवा में पढ़कर नौसेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का सफर तय करने वाले विंध्य के सपूत वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने रविवार को जब सैनिक स्कूल परिसर में कदम रखा तो उन्हें अपने छात्र जीवन की यादें ताजा हो गई। यहां आकर उन्होंने तब के रीवा और अब के रीवा में हुए परिवर्तन को भी देखा। सैनिक स्कूल में उनका सम्मान भी किया गया। सैनिक स्कूल के लिए भी यह गौरव की बात है कि उनका छात्र नौसेना में सर्वोच्च पद को सुशोभित करने जा…
शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के गोड़हर मोड़ के समीप रेलवे की खाली जमीन पर एक युवक का शव लहुलुहान हालत में रविवार को मिलने से हड़कंप मच गया। आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से युवक की जान ली है। मृतक के शरीर के परीक्षण में गुप्तांग कटा मिला साथ ही धारदार हथियार से गला रेतने के निशान मिले। घटना की जानकारी चोरहटा पुलिस को सुबह करीब 11.30 बजे मिली। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए है। पहले तो मृतक की शिनाख्तगी को लेकर पुलिस परेशान हुई, लेकिन एक घंटे बाद युवक की पहचान हो सकी।…
रीवा. जिले के चाकघाट में मानवता कोझकझोर देने वाला मामला सामने आया। हादसे में घायल खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पता रहा और समीप ही बैठी मां बिखलती हुई मदद की गुहार लगा रही थी। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। अंत में जब युवक अस्पताल पहुंचा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रवीण द्विवेदी पिता जवाहरलाल द्विवेदी निवासी सिंगो सोनौरी थाना सोहागी शुक्रवार की शाम अपनी मां को बैठाकर जा रहा था। जैसे ही वह चाकघाट थाने के पडरी गांव में पहुंचा तभी सामने चल रहे मैजिक वाहन के सामने…
arbitrariness in Rewa JD office:संयुक्त संचालक लोक शिक्षण में भरेंशाही मची है। रिटायरमेंट के बाद भी लेखापाल कुर्सी नहीं छोड़ रहे। रिटायरमेंट के बाद भी हर दिन कार्यालय पहुंच कर फाइलें निपटा रहे हैं। फाइलों में हेरफेर कर रहे हैं। यहां पदस्थ कर्मचारियों को प्रभार नही मिल रहा है। जेडी का खुला संरक्षण मिला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक लोक शिक्षण में लेखापाल सीडी द्विवेदी अर्द्धवार्षिकीय आयु पूरी करने के बाद रिटायर हो चुके हैं। विभाग से उनके सारे स्वत्वों का भी भुगतान भी किया जा चुका है। पेंशन भी बन…
Rewa-Mumbai Specl Train:रीवा रेलवे स्टेशन से मुम्बई के लिए एक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 अप्रैल, रविवार से होगा। ट्रेन के संचालन के लिए रेल प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इस लिहाज से पश्चिम मध्य रेलवे ने गत दिवस सूचना भी – जारी कर दी है। इस समर स्पेशल ट्रेन में सफर करने के इच्छुक यात्रियों के लिए टिकट आरक्षण की सुविधा शुरु हो चुकी है। विदित हो कि रीवा स्टेशन से अभी साप्ताहिक रीवा-मुम्बई ट्रेन चल रही है, जो प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 4 बजे रीवा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन…
Lok Sabha candidate Neelam Abhay Mishra Rs 16 lakh is not accounted for: लोकसभा चुनाव रीवा में प्रत्याशी बने सभी प्रत्याशियों से हिसाब किताब चुनाव खर्च का चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मांगा गया था। प्रदेश की बड़ी पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और बहुजन तीनों गिरी व लोकसभा प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का हिसाब दिया है उसमें गड़बड़ी मिली है। आपको बता दें कि इस संबंध में कलेक्टर रीवा द्वारा तीन ऑन बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है वह चुनाव खर्च की सही जानकारी देने के लिए आदेशित किया गया है। …










