कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने 15 आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के समय कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्यवाही की गई है। आदतन अपराधियों को बार-बार समझाइश के बावजूद इनके आचरण में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। इनके कृत्यों से जनमानस में आतंक एवं भय व्याप्त है। इनका स्वच्छंद रहना आमजनता के लिए हितकर नहीं है जिसके कारण कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। …
Author: Vindhya Vani
लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र-10 में 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाना है। निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल ने रीवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-10 की राजस्व सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह प्रतिबंधात्मक आदेश मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व तक यानी 24 अप्रैल को शाम 6 बजे से 26 अप्रैल को मतदान समाप्ति की अवधि तक…
सीधी.भारतीय विंध्य बसुंधरा की इस रम्य एवं सिद्धभूमि सिद्धि (सीधी) का इतिहास सदा से महान परम्पराओं के लिए रहा है। आदिकाल से लेकर आज तक सभ्यता की लड़ी यहां कभी खंडित नहीं होने पाई। यहां की पावन भूमि हमारी अनेक धार्मिक मान्यताओं तथा सांस्कृतिक उत्थानों को अपने में संनिहित किये हुए हैं। बौद्धाडांड, सेमरा, तुर्रा और चन्द्रेह के शिवमंदिर व उनकी भित्ति प्रतिमाएं तथा माड़ा की गुफाओं व मडफ़ेडांड मंदिर के प्राणवान शिल्प हमारी प्राचीनतम सभ्यता के प्रकाश स्तंभ हैं। सिद्धभूमि सीधी का अतीत हमारे देश का सांस्कृतिक वैभव है। अत: इस पर…
सीधी.जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील हाईकोर्ट जबलपुर के डबल बेंच ने खारिच कर दी है। यह अपील हाईकोर्ट के एकल पीठ के निर्णय के विरुद्ध डबल बेंच में मुख्य आरोपी राकेश पाण्डेय ने की थी। हाईकोर्ट के डबल बेंच में प्रस्तुत अपील याचिका क्रमांक 623/2024 की सुनवाई के पश्चात पारित आदेश में विद्वान न्यायधीशों ने कहा है कि शासन द्वारा संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 की नियुक्ति में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में विहित प्रक्रिया का पालन न करते हुए भर्ती नियम के विरुद्ध नियुक्ति की गई…
आज मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को कौन नहीं जानता, उनकी अदाकारी और उनकी खूबसूरती फैंस के दिन में अलग जगह बना रही है। बता दें कि एक के बाद एक सुपर डुपर हिट मूवी उन्होंने अपने फेंस को दी है। इसके अलावा वह शोसल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। समय समय पर उनके वीडियो शोसल मीडिया में सामने आते ही रहते हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करत हैं। वहीं पुष्पा मूवी में श्रीवल्ली का किरदार निभाने वाली रश्मिका मंदाना का एक वीडियो जमकर वॉयरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर श्रीवल्ली को…
नई दिल्ली। सुपरहिट कबीर सिंह मूवी आज भी हर वर्ग के लोगो को पसंद है, शायद यही वजह है कि यदि कोई जरूरी कार्य में भी जा रहा हो और इस मूवी का सीन उसे दिखे तो वह थोड़ी देर के लिए ठहर जाता है। वहीं इस मूवी को लेकर एक बड़ा खुलासा कई साल बीत जाने के बाद हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस मूवी में शाहिद कपूर के करियर को जबरदस्त फायदा दिया था। इसके साथ ही स्ट्रगल रहीं कियारा आडवाणी के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ। हालांकि बाद में वह फिल्म मेकर्स के…
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा का सबसे चहेती बोलेरो का क्रेज आज भी उतना ही है, भले ही इस वाहन को सड़क पर आए कई वर्ष बीत गए लेकिन यह आज भी हर वर्ग के लोगो की पहली पसंद बनी हुई है। कई राज्यों में तो इसे व्हीआईपी गाड़ी के रूप में रखा जाता है तो वहीं कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां यह बतौर टैक्सी सड़को पर राज करती है। हालांकि इसके पीछे का कारण बोलेरो के हर तरह का मॉडल है। हर वर्ग के लिए वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा ने अलग-अलग…
रीवा। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सबसे अधिक मातृत्व सुरक्षा की बात की जा रही है लेकिन हकीकत यह है कि मातृत्व सुरक्षा के नाम पर सिर्फ सरकारी आंकड़े ही तैयार किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय में जिला अस्पताल में ही मातृत्व सुरक्षा की योजनाएं दम तोड़ रही हैं। यहां सबसे अधिक समस्या प्रसूताओं को ही हो रही है। बता दें कि प्रसूताओं के लिए सोनोग्राफी तक की सुविधा जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। इसके लिए प्रसूताओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। हालांकि पोर्टेबल मशीन से गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी…
रीवा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रीवा लोकसभा प्रभारी डॉ गोविंद सिंह, जिन्होंने लगातार 7 बार विधानसभा चुनाव जीता व विभिन्न पदों में भी रहे। डॉ श्री सिंह ने जागरण से चर्चा दौरान खुल कर अपनी बातें कही। उन्होंने जहां भाजपा और पीएम मोदी व शाह पर हमला किया वहीं कांग्रेस संगठन पर भी सवाल उठाने पर कोताही नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ फरेब से सत्ता हासिल करना चाहती है। देश केे 140 करोड़ लोग, यहां तक कि भिखारी को भी कर्जदार बना दिया है। जीएसटी थोपा, सभी को परेशान किया ताकि रोजी-रोटी से बाहर ही न निकल…
CMHO Dr. Sanjeev Shukla made new order:रीवा। लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं को लेकर सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला ने प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम संचाकलों को आदेशित किया है कि वह अपने अस्पताल में अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता कर लें ताकि आगजनी की घटनाओं से सुरक्षित रहा जा सके। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि ऐसा नर्सिंग होम संचालक नहीं करते हैं तो उन पर सख्त कार्यवाही होगी। जारी आदेश में सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि मौसम विभाग अनुसार आगामी ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी पड़ने का…










