रीवा। जिले के एक गांव में पहुंचे भालू ने आतंक मचा दिया। भालू ने 4 लोंगो को अपना शिकार बनाया और उन्हें चोटिल कर दिया। घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वही भालू के इस प्रकार के अटैक से गांव में भय का माहौल निर्मित हो गया है। ग्रामीण डरे सहमे घर से नही निकल रहे हैं। हालांकि रेस्क्यू टीम भालू को पकड़ने पहुँची है लेकिन अभी तक वह मिला नही है। क्या है मामला…घटना मऊगंज थाने के हेड़वार गांव की है। यहां पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक भालू घुस आया और…
Author: Vindhya Vani
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, मंगलवार की दोपहर यहां एक ऐसे महिला मरीज को लाया गया जिसके प्राइवेट पार्ट में स्कूटी का स्टैंड प्राइवेट पार्ट में चोंट आ गई और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। हालांकि यह घटना कैसे घटित हुई इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हुआ लेकिन सूत्रों की माने तो रीवा शहर में एजी कॉलेज क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने बच्ची को स्कूल से वापस लौटकर स्कूटी घर के अंदर रख रही थी और वह अनबैलेंस होकर गिर गई, स्कूटी के स्टैंड से महिला के प्राइवेट पार्ट…
रीवा। सेना में जाने की इक्छा रखने वाले नौजवानों के लिए बड़ी खबर है। अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा रीवा संभाग के सभी जिलों में 15 से 25 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली के साथ-साथ अनूपपुर, उमरिया और शहडोल जिलों के भी युवा भाग ले सकते हैं। इस भर्ती रैली में केवल पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क तथा स्टोरकीपर, अग्निवीरट्रेड्समैन दसवीं पास एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए भर्ती की जा रही है।…
रीवा। नगर निगम का चुनाव नजदीक है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी ताल ठोक चुके हैं और मैदान पर हैं, कई प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वैसे तो नगर निगम के महापौर की बात की जाए तो यहां लगभ सभी महापौर के कार्यकाल विवादित ही रहे है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब नगर निगम का गठन 1994 में हुआ तो पहली पंच वर्षीय जो मेयर का कार्यकाल रहा वह आज भी चर्चाओ में रहता है इसकी बजह यह थी कि इस पांच वर्ष के कार्यकाल में 4 महापौर नगर निगम को मिले। यही कारण है कि 5 पंचवर्षीय…
रीवा। ऐतिहासिक रीवा के रानी तालाब में बना वर्षो पुराना मंदिर पहली बारिश में ही भरभरा कर गिर गया है। बताया जाता है कि उक्त मंदिर में भगवान भोले नाथ की प्राचीन प्रतिमा थी। मंदिर गिर जाने से भगवान की प्रतिमा भी असुरक्षित हो चुकी है, उक्त मंदिर में वर्षो पुरानी शिवलिंग स्थापित थी। जिसके चलते शिव भक्तों के लिए यह मंदिर आस्था के केन्द्र रही है। रोजाना यहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। गनीमत रही कि जब यह मंदिर गिरा तब वहां कोई नही था, भगवान ने श्रद्धालुओं की रक्षा की और किसी प्रकार की जनहानि…
रीवा। सरकार भले ही गरीबों का सहारा बनने की बात करती है लेकिन हकीकत तो यह है कि जिस पर गरीबी की मार पढ़ती है उसका सहारा न ही सरकार बन पाती है और न ही कोई जनप्रतिनिधि आगे आता है। गुढ़ नगर स्थित वार्ड क्रमांक 6 में एक ऐसा परिवार गरीबी की मार झेल रहा है। इस परिवार में पांच बच्चों सहित उनका पिता भी दिव्यांग है, इनके घर में दाना-पानी चलाने वाली सिर्फ उनकी मांग है जो किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर गरीब परिवार का भरण पोषण कर रही है। इस परिवार में 3 लड़कियां एवं 2…
रीवा। जिले में मारपीट कर वीडियो वॉयरल किए जा रहे हैं, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह कानून को हाथ मे लेकर अपने स्तर पर ही फैसला कर सजा देने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सगरा थाना क्षेत्र के लौआ लक्ष्मणपुर में सामने आया है, जहां एक युवक को मोटर सॉयकल चोरी की आशंका पर पहले बुलाया गया और फिर उसे गांव के ही युवको ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। युवको मे से किसी ने इसका वीडियो बना लिया और शोसल मीडिया में वॉयरल कर दिया गया। युवक की पहचान रंजीत पटेल के नाम…
सतना। पुलिस के मुताबिक सतना में आईपीएल सट्टे का पूरा नेटवर्क ऑपरेट करने वाले गैंग में से एक गैंग का लीडर जय जिवानी को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। सूत्रों की माने तो सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे सिंधी कैंप स्थित उसके आवास पर दबिश देकर पकड़ा। जैसे ही पुलिस पहुंची हड़कम्प मच गया। सिटी कोतवाली टीआई एसएम उपाध्याय ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर और रिपोर्टर बन कर आईपीएल सट्टे की बुकिंग करने वाले दीपक कुशवाहा समेत दो लोगों को पहले ही पकड़ लिया गया था। उनके पास से 310580 रु की नगदी, 6 मोबाइल फोन, टीवी, सेट टॉप बॉक्स,…
भोपाल। शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले में रख बेहद ही चौका देने वाला मामला परक्ष में आया है। जहा दो युवकों ने एक विधवा को फुल्की खिलाने के लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत विधवा महिला ने संबंधित थाने में कई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियो की तलाश में जुटी हुई हैं। झांकती में मुताबिक महिला के पति की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो गई थी। पति की मृत के बाद महिला अपने मायके में रहती है। जीवन यापन के लिए मजदूरी करती है। रास्ते में परिचित के ही राजतिलक कोल और…
रीवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 8 जुलाई को है। अंतिम चरण में सिरमौर, त्योंथर और जवा में चुनाव होना है। अंतिम चरण में 5.37 लाख मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। तीन विकासखंड में 906 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। इस चरण में विकासखण्ड त्योंथर, जवा तथा सिरमौर में मतदान कराया जाएगा। इस चरण में विकासखण्ड त्योंथर में जिला पंचायत सदस्य के 4 तथा 25 जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। इसी तरह कुल 97 ग्राम पंचायतों में…
