भोपाल। अपने बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। नगरीय निकाय चुनाव को लेके हो रही चुनावी सभा के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, जितना प्रताड़ित मुझे किया गया है। उसके अंश भर भी राहुल गांधी को नहीं किया गया। उन्हें तो सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उनकी हालत खस्ता हो गई है। उन्होंने कहा कि, अगर दो चार बेल्ट पड़ जाते, दो-चार बार करंट लग जाता, दो चार बार उठा कर पटक दिया जाता, तो जितने भी इनके राज है यहां से…
Author: Vindhya Vani
रीवा। जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोक पाने में शासन प्रशासन पूरी तरह नाकाम होता जा रहा है। एक सनसनी खेज मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया हैं। यहां के बेधौआ गांव के प्राचीन फूलमती मंदिर में एक अज्ञात युवक की सर कटी लाश मिली है। घटना की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों ने दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि युवक के शरीर मे धारदार हथियार से चोंट के निशान हैं। वही शरीर से धड़ अलग है, इससे युवक की पहचान नही हो पाई…
रीवा। जिले की प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई के स्तर गिरे होने की बात तो सामने आती ही हैं लेकिन अब भवनों के गिरने भी मामले सामने आने लगे हैं। हालांकि यह कोई नई बात नही है। बुधवार को संकुल केन्द्र सिलपरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चौबे टोला में पदस्थ महिला शिक्षिकाओं ने जैसे ही गेट का ताला खोला कमरे की छत भरभरा कर जमीन पर गिर गई। गनीमत तो यह रही कि गेट खुलते ही यह हादसा हो गया। जिसके कारण महिला शिक्षकों के साथ ही अन्य बच्चे भी बाल-बाल बच गए, नहीं हो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस…
रीवा। नगरीय निकाय चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में रीवा नगर निगम के सभी वार्डो में प्रत्याशियो ने ताल ठोक रखी है। सभी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन दिनों नगर निगम के इतिहास में रहे महापौर और पार्षदो पर बात की जा रही है। ऐसे में नगर निगम की एक महिला पार्षद का नाम चर्चाओ में हैं। उसकी एक तरफा जीत की बात की जा रही है। हो भी क्यों न उनके बलिदान भी जनता के लिए यैसे हैं कि उन्हें लोंग एक तरफा चुनाव जिताने की बात कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम…
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अब सूचना का अधिकार(आरटीआई) अधिनियम 2005 के तहत छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति उपलब्ध करायेगा। इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने छात्रों को आरटीआई शुल्क 10 रूपये के अलावा छायाप्रति शुल्क 2 रूपये प्रति पृष्ठ देना होगा। उक्त कार्यवाही विश्वविद्यालय के संबंधित कर्मचारियों को आरटीआई अधिनियम के तहत नियत समय पर पूरी करनी होगी। गौरतलब है कि अभी तक विश्वविद्यालय में आरटीआई के तहत छात्र को केवल उत्तर पुस्तिका दिखाने का प्रावधान था। देरसबेर मिलने वाली उत्तर पुस्तिका ठीक से अवलोकन भी छात्र नहीं कर…
रीवा। इस वर्ष श्रावण मास 14 जुलाई से प्रारम्भ होंगे। इसके पहले 9 जुलाई से शुभ विवाह आदि मुहुर्त पर विराम लग जायेगा। चूंकि 10 जुलाई यनि आज देवशयनी एकादशी है। इस तिथि को भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा पर चले गए और अब इसी के चलते शुभ कार्य नहीं होंगे। एकादशी के 3 दिन बाद 14 जुलाई से श्रावण मास लग जायेगा। यह माह भगवान शिव जी की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना गया है, जिसका पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पं. महाकल नर्मदेश्वर शास्त्री ने बताया कि श्रावण माह भगवान शिव…
रीवा। प्रदेश सरकार भले ही गौ संरक्षण के लाख दावे कर ले लेकिन यह जमीनी स्तर पर बिल्कुल फेल हो रहे हैं। भले ही गौवंशो के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च किया जा रहा है लेकिन वास्तविकता यही है कि यहां गौवंशो की दुर्दशा हो रही है। वह भूख प्यास से तड़फ रहे हैं तो कही सड़को पर बे मौत मारे जा रहे हैं। नगर निगम व नगर परिषदों के जिम्मेदार भी प्रशासन की तरह मौन साढ़े बैठे है। मंगलवार-बुधवार की रात फिर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से जो परिणाम सामने आया उसे…
रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई। जो मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 59 सालों में नहीं हुआ, वह अब संभव हुआ है। डर्मेटोलॉजी विभाग को पीजी की तीन सीटें संचालित करने की अनुमति मिल गई हैं। अब यहां पीजी की भी पढ़ाई होगी। यह अवसर प्रदेश में इंदौर के बाद रीवा को मिला है। ज्ञात हो कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज ने चर्म रोग विभाग में पीजी कोर्स शुरू करने के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल के पास आवेदन किया था। एनआईसी की टीम ने आवेदन के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण किया…
रीवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दो चरण के बाद बुधवार को नगरीय निकाच चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान होने जा रहा है। तीन नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए मतदान पड़ेगा। ईवीएम से मतदान होगा। तीन परिषद में 45 पार्षदों का भाग्य 33 हजार 717 मतदाता तय करेंगे। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना हालांकि 17 जुलाई को होगी। रीवा जिले में नगरीय निकाय के चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। प्रथम चरण के लिए मतदान 6 जुलाई को निर्धारित मतदान केन्द्रों में प्रात: 7 बजे से शाम 5…
रीवा। बरसात के मौसम के आते ही शहर में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर एक्टिव है, पिछले वर्ष डेंगू ने तेजी से पांव पसारे थे, जिसको लेकर इस वर्ष पहले से ही सर्वे कार्य जारी कर दिया गया है। पूरे जून माह में लार्वा सर्वे शहर में कराया गया। इस सर्वे में 3306 घरों का सर्वे स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग की टीम ने किया। जानकारी के मुताबिक इन घरों में 217 घर ऐसे थे जहां कटेनरों में मच्छर जनित बीमारियों का लार्वा मिला है। 279 कंटेनर स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मिले जिनमें लार्वा पाया…
