रीवा/इंदौर। सेक्टर एक थाना अंतर्गत संजय जलाशय के पास नर्सरी में रीवा के रहने वाले 26 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। माना जा रहा है युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जलाशय पर घूमने आए लोगों ने युवक का शव देखा तो हड़कम्प मच गया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस जांच कर रही है। शिनाख्त में युवक की पहचान रवि पिता विद्याधर पटेल निवासी उम्र 26 वर्ष निवासी रीवा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पीथमपुर में नोकरी कर रहा…
Author: Vindhya Vani
रीवा। भाजपा के ‘धरना वीर’ विधायक प्रदीप पटेल फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर पुलिस की कार्यवाही में अड़ंगा लगाने की चर्चाएं हैं हालांकि विधायक सत्ता पक्ष के हैं इसलिए कानूनी कार्यवाही नही हुई ऐसा चर्चाओ में कहा जा रहा है। वही कहा जा रहा है कि एक बार फिर भाजपा के धरना वीर कहे जाने वाले विधायक प्रदीप पटेल नेअपने धरने का प्रयोग कर पुलिस की कार्यवाही में अड़ंगा लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मतदान केन्द्र के अंदर EVM का वीडियो बना रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस कार्यवाही के बाद हड़कम्प मच गया और…
रीवा। जिले के सरकारी विद्यालय भवनों की हालत किसी से छुपी नहीं है। प्राय: हर साल बरसात के मौसम में भवनों की गुणवत्ता सामने आ जाती है। चाहे विद्यालयों के पुराने भवन हों या नवनिर्मित। नया मामला प्राथमिक विद्यालय चौबे टोला का है। सिलपरा विद्यालय संकुल केंद्र अंतर्गत आने वाले उक्त प्राथमिक विद्यालय के कक्ष की छत का प्लास्टर बुधवार को गिर गया। बताते हैं कि विद्यालय की शिक्षकों ने जैसे ही कक्ष का ताला खोलकर अंदर प्रवेश कर टाटपट्टी बिछाई, छत का प्लास्टर भराभर कर गिरने लगा और कुछ ही देर में करीब पचास वर्गफीट क्षेत्रफल का प्लास्टर छात्रों के…
रीवा। पिछले दो महीने से रीवा-बिलासपुर टे्रन के संचालन पर लगी रोक अब अभी 16 जुलाई तक जारी रहेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस बाबत सूचना जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस टे्रन का संचालन 16 जुलाई तक निरस्त किया गया है। अब टे्रन 16 जुलाई के बाद चलेगी या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। रेल प्रशासन के इस निर्णय से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद ज्यादातर लोग परिवार समेत सफर करते हैं, जिन्हें अब या तो दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ेगा या फिर बस…
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने अभी स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा भी नहीं कराई है। जून 2022 में होने वाली परीक्षा की रूपरेखा भी विश्वविद्यालय नहीं बना पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा अब छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय ने विगत माह पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फार्म जारी किए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। अब स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा न होने से छात्र इस पीएचडी प्रवेश परीक्षा का फार्म भी नहीं भर पा रहे हैं। मामले को लेकर बुधवार के दिन कुछ छात्रों ने कुलपति को पत्र सौंपकर…
रीवा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनोज पुष्प ने निर्वाचन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 आदतन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि के लिए जिले की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के प्रावधानों के तहत यह कार्यवाही की गई है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर के आदेश दिए हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार आशाीष उर्फ सुम्मा सिंह पिता राजपति सिंह आयु 28 वर्ष निवासी ग्राम मदरी थाना पनवार तथा राहुल सिंह उर्फ पवन सिंह पिता दिवाकर सिंह…
रीवा। महिला को कमरे के अंदर बंधक बनाकर उसके ऊपर धारदार हथियार से ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस बात का खुलासा महिला के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान से सामने आई हैं।वहीं महिला के द्वारा किये गए इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। मामला के बारे में आपको बता दे कि समान थाने के छत्रपति नगर में एक महिला को आरोपी ने उनके घर में बंधक बना लिया था। कमरे में महिला पर धारदार हथियार हमला किया था और आरोपी…
रीवा। रीवा जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया। प्रथम चरण में नगर परिषद मऊगंज, हनुमना तथा नईगढ़ी में पार्षद पदों के लिए मतदान कराया गया। मतदान समाप्ति पर तीनों नगरीय निकायों में कुल 73.46 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर परिषद मऊगंज में 73.03 प्रतिशत हनुमना में 75.60 प्रतिशत तथा नईगढ़ी में 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान में तेजी देखी गई। पंचायत चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी तीनों नगर परिषदों में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत पुरूषों से अधिक रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प…
रीवा। हाल ही में जारी हुए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2021 के परिणाम से असंतुष्ट होकर शासकीय विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि उनके मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं दिया गया है। कुछ विशेष विषयों पर बहुत ही कम मार्किंग की गई है। छात्रों ने कुलपति से मांग रखी है कि पुनः मूल्यांकन कर परिणाम को दोबारा जारी किया जाए। छात्र छात्राओं ने परिणाम में पक्षपात का भी आरोप लगाया है एवं उत्कृष्ट स्तर के विद्यार्थियों को भी द्वितीय श्रेणी का रिजल्ट दिया गया…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नाशिक में एक मुश्लिम धर्म गुरु के हत्या का संससनीखेज मामला प्रकाश में आया है। 35 वर्ष के मुस्लिम धर्म गुरू के सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला कस्बे की बताई जा रही हैं। जहाँ 4 लोगों ने मिलकर धर्म गुरु की हत्या की और उनकी SUV गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित है इसके पहले भी यहां अमरावती में मेडिकल संचालक की हत्या कर दी गई थी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान…
