सतना। जिले में नगरीय निकायों में में मत गड़ना जारी है। जल्द ही परिणाम घोषित होंगे आइए हम आपको सतना में हो रही काउंटिंग के बारे में जानकारी पीडीएफ के माध्यम से डेते हैं।
Author: Vindhya Vani
रीवा। नीम चौराहा से चेलवा टोला तक का प्रोजेक्ट अब भी अधूरा है। ठेकेदार ने काम पूरा नहीं किया। बीच में ही काम बंद कर दिया। ठेकेदार की लापरवाही के कारण ही पीडब्लूडी ने कंपनी को ही टर्मिनेट कर दिया। अब नए सिरे से बचे हुए काम का दोबारा टेंडर निकाला गया है। दो करोड़ का काम बचा है। नए सिरे से नए ठेकेदार से काम कराया जाएगा। ज्ञात हो कि रीवा शहर के यातायात के दबाव को कम करने के लिए नई रिंग रोड़ की नींव रखी गई। स्टेडियम तिराहा से नीम चौराहा होते हुए करहिया तक की सड़क का…
रीवा। 761 दिन बाद टीएचपी की यूनिट नंबर तीन से उत्पादन शुरू हो गया है। यूनिट को ट्रायल के बाद उत्पादन में डाल दिया गया है। इस यूनिट से अब हर दिन 25 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। ट यह यूनिट 14 जून 2020 को अचानक स्टेटर अर्थ फॉल्ट और जनरेटर के क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद हो गई थी। इस यूनिट ने बंद होने के पूर्व 14 मार्च 1992 से लगातार 28 वर्षों तक बिजली उत्पादन किया था। टोंस जल विद्युत गृह की यूनिट नंबर तीन को पुन: क्रियाशील करने की उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव…
रीवा। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। रीवा से कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने मायानगरी मुम्बई में रीवा सहित विंध्य क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसी कड़ी में रीवा के रहने वाले शिवम सिंह रघुवंशी ने टीवी सीरियल में अपनी जगह बनाकर जिले को गौरवांवित किया है। शिवम जल्द ही दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल जय-भारती में दिखेंगे। रीवा में मिली उपलब्धियों के बाद मायानगरी मुम्बई में संघर्ष कर शिवम सिंह ने यह मुकाम अपने नाम किया है। हालांकि शिवम ने पूर्व में कई टीवी सीरियल में काम किए हैं, लेकिन इस सीरियल में उनको मुख्य…
सिंगरौली। जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत में एक नाले में मिली लाश ने हड़कम्प मचा दिया। यह कंकाल नर कंकाल बताया गया तो और सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय लोंगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल की पहचान कराई। बताया गया कि इज़के पास रखे कपड़ो से युवक की पहचान हुई। बताया जा रहा है कि यह नर कंकाल सतीश विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष जयंत निवासी का है। गत 3 जुलाई को सतीश विश्वकर्मा अपने घर से बाहर निकला और देर रात तक वापस अपने घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश हर…
रीवा। इन दिनों रीवा में गजब की चर्चाएं हो रही हैं। जिनको कुछ तो सही होने का दावा कर रहे हैं तो कुछ इसे मानने को तैयार नही हो रहे हैं। वही कुछ इस बात को लेके आक्रोशित भी हो रहे हैं। हालांकि शनिवार को लोंगो का आक्रोश कुछ कम हुआ है जिसकी बजह बारिश है। अब आप सोच रहे होंगे की बारिश कैसे आक्रोश की वजह हो सकती है और यह चर्चाएं कौन सी हैं। तो हम जैसा कि आपको पहले भी बता चुके हैं कि… ALSO READ-आनंद जादूगर ने बांध रखी है रीवा में बारिश! शहर में बढ़ता…
रीवा। दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। जिले के लौर थाना क्षेत्र में आई एक घटना ने सब को हैरान कर दिया। 60 वर्षीय जीजा ने अपनी साली को हवस का शिकार बना डाला। घर मे कोई नही था मौका देख जीजा ने साली को कमरे में बेड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक लॉॉर थाना क्षेत्र केे एक गांव में 50 वर्षीय महिला अपने बहन के घर आई हुई थी। इसी बीच एक दिन आरोपी मोतीलाल कोल पुत्र सरजू कोल घर आया और शैली को जबरन अपने कमरे में ले…
रीवा।अवधेश प्रताप ङ्क्षसह विश्वविद्यालय में पिछले चार महीने से परीक्षा व्यवस्था प्रबंधन पटरी से उतर चुका है। पहले स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा में बेतहाशा नकल की शिकायत सामने आयी थी। अब स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा कराने में विश्वविद्यालय निरंतर लापरवाही कर रहा है। विश्वविद्यालय ने विगत 6 जुलाई को स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा का कार्यक्रम अधिसूचित किया, यह सूचना पत्र 8 जुलाई को विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट में प्रदर्शित हुआ, जिसमें 15 जुलाई से परीक्षा आरम्भ होने की जानकारी दी गई। बताते हैं कि वेबसाइट में सूचना जारी होने के तीन बाद ही विश्वविद्यालय ने…
रीवा। जिला पंचायत वार्ड के सदस्यों के परिणाम की घोषणा के साथ ही शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो गया। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार मे कलेक्टर मनोज पुष्प व सीईओ जिला पंचायत स्वप्रिल वानखेड़े द्वारा जिला पंचायत रीवा के सभी 32 वार्डों के विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। कई ऐसे चेहरे हैं जो जनता के बीच बिल्कुल नए हैं, हालांकि प्रचार-प्रसार के दौरान लोगो ने इन चेहरो को देखा है लेकिन वहीं चेहरा विजेता रहा यह कोई नहीं जान पा रहा है नाम तो विजेता का पता चल गया लेकिन कई ऐसे लोग…
