रीवा। सिरमौर, हनुमना व गोविंदगढ़ ब्लॉक के बाद अब रीवा ब्लॉक में डायरिया का प्रकोप फैला है। मामले की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बता दें कि यहां 16 मरीज उल्टी-दस्त के मिल चुके हैं। इनमें से 6 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को हुई तत्काल जिला सहित विकासखंड स्तर की टीमों को भेजा गया। मानीटरिंग के बाद मरीजों को सीएचसी दुआरी में भी भर्ती किया गया है और उनका उपचार किया गया। फिलहाल माना जा रहा है कि यह बीमारी दूषित पानी की वजह से फैली है। जांच की…
Author: Vindhya Vani
रीवा। सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार की रात सिरमौर चौक फ्लाई ओवर में भीषण हादसा में कई लोंग घायल हो गए। घायलो को एसजीएमएच में बहरती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य मे लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक AVS ग्रुप की एनडेवर गाड़ी न्यू बस स्टैंड से कॉलेज चौराहा की ओर जा रही थी और सामने से मार्शल गाड़ी जो कि किराना का सामान लोड किये हुए थी वह कॉलेज चौराहा से न्यू बस स्टैंड की ओर जा रही थी। बताया गया कि जैसे ही…
रीवा। नगरीय निकाय के प्रथम चरण चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। रीवा में हनुमना, मऊगंज व नईगढ़ी नगर परिषदों के परिणाम जारी हो चुके हैं। हनुमना में कांग्रेस की जीत और मऊगंज में भाजपा का दबदबा रहा, वही नईगढ़ी में भी भाजपा एक अंक से बहुमत से पीछे है। चुनाव के बाद अब इन नगर परिषदों में अध्यक्ष कौन होगा मंथन शुरू हो गया हैं। तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कौन किसका खास है इसको लेके भी चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि जल्द ही तश्वीर क्लियर हो जाएगी लेकिन फिलहाल जिन नामो पर चर्चा चल…
भोपाल। दुष्कर्म के मामलो को लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है, हालात यह है कि अब रिश्तो को भी शर्मसार किया जा रहा है, भोपाल में आए एक मामले ने सबको हैरान कर दिया। ससुर-दमाद ने मिलकर एक महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी चौंक उठी। हैरानी की बात यह है कि गैंग रेप में घर भी महिलाओं ने इन लोगो का साथ दिया ऐसा आरोप महिला ने लगाया है। क्या है मामला…पुलिस को दी गई सूचना में गुनगा इलाके में रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने उसके…
भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में जा गिरी। बताता जाता है कि इसमें 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। हादसा सुबह 10 और 10.15 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। इंदौर से घटनास्थल…
READ ALSO- सिंगरौली: नगर निगम में रानी के ‘झाड़ू’ से सिमटी भाजपा-कांग्रेस, आप ने लहराया परचम, कई पार्षद भी जीते, जानिए 45 पार्षदों के परिणाम…सिंगरौली। मप्र के सिंगरौली जिले ने मप्र की राजनीति में एक नई पार्टी का उदय हुआ है, सिंगरौली का सरताज आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल के खाते में गया है, इसके अलावा यहां कई पार्षदों ने भी अपनी जीत दर्ज कराई है। सिंगरौली की नई महापौर रानी अग्रवाल कौन हैं और उनका राजनैतिक कैरियर क्या है इस पर अब चर्चाएं होने लगी है और सिंंगरौली की राजनीति को नई दिशा देने वाली रानी अग्रवाल…
भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में महापौर की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाने वाली मालती राय ने जीवन में बड़े संघर्ष किए हैं। उनके संघर्ष की कहानी लोगो के लिए प्रेरणा दायी है, आज वह प्रदेश के महानगर में शहर सरकार की कमान संभालने जा रही हैं ऐसे में उनके बारे में कुछ खास बाते जानना बेहद जरूरी है। हम आपको इस खबर में मालती राय से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देने जा रहे हैं। मालती राय की उम्र 58 वर्ष है और वह भोपाल की तीसरी महिला महापौर हैं। इनका जन्म बीना में हुआ और इनकी स्कूलिंग भी यहीं…
सीधी। जिले के कुसमी ब्लॉक के पोंड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपराही के कुदरिया गांव में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुखेन्द्र यादव के घर के बगल में बने शौचालय में 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि 1 महिला जानकी पति सूखेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। जिनका उपचार जारी है। साथ ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 अन्य मवेशी भी बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। घटना को लेके मिली जानकारी अनुसार शाम का वक्त था, मवेशी भी अपने पालक के…
रीवा। विंध्य के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, ऐसा कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि मरीजों को अब एसीजएमएच में गलत रिपोर्ट भी दी जाने लगी हैं। ताजा मामला अस्थि रोग विभाग में सामने आया है, इसमें एक्सरे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्थि रोग विभाग के मरीज को गलत रिपोर्ट डिजिटल एक्सरे की दे दी गई और वह उसे लेकर वार्ड में भटकता रहा। जब घंटो बाद मरीज की रिपोर्ट चिक्तिसक ने देखी तो उसने कहा कि यह मरीज की रिपोर्ट है ही नहीं। जिसके बाद…
रीवा। अस्पतालों की व्यवस्था अब पूरी तरह से एमबीबीएस डाक्टरों के भरोसे होती जा रही है, विशेषज्ञ व पीएमएमओ अस्पताल में मरीज देखने की जगह व प्रशासकीय व प्रशासनिक पदों का प्रभार लिए बैठे हैं और मरीजों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल सहित ग्रामीण अंचल के केन्द्रों में विशेषज्ञ व पीजीएमओ की कमी से परेशानी हो रही है, यह परेशानी अकेले रीवा जिले में नहीं बल्कि संभाग के सभी जिलो सहित प्रदेश के सभी जिलो में हो रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए है। इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि…
