रीवा। जिले के लौर थाना अंतर्गत टिकुरी गांव स्थित एक पेड़ में युवक का कंकाल मिला है जो कि पेड़ से लटकता हुआ देखा गया है। वही पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान जिसके रूप में हुई है वह 10 दिन से लापता था। पहचान टिकुरी निवासी विजय तिवारी 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के कंकाल को कब्जे में ले उसे मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेज दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बताया कि युवक 26 जून से लापता था। परिजनों द्वारा युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नही मिला और वह…
Author: Vindhya Vani
बृजेश मिश्रा, रीवा। जिले में लापरवाही से एक बार फिर कोरोना की एंट्री हो गई है। हैरानी की बात तो यह है कि लापरवाही कर लोंग अपने जीवन से खिलवाड़ कर ही रहे हैं कि अब लोंगो ने दूसरे की जिंदगी से भी खेलना शुरू कर दिया है। जी हां ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला शहरी क्षेत्र में प्रकाश में आया है। बता दें कि गुरुवार को जिस महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली थी, उस महिला ने लोंगो के जीवन के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। ऐसा हम नही स्वास्थ्य विभाग को मिली…
सतना। पंचायत चुनाव का अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है। मतदाताओं को लुभाने किये जा रहे प्रयासों को प्रशासन पूरी तरह से फेल कर रहा है। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान के ठीक पहले गुरुवार की रात मैहर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बठिया के सरपंच प्रत्याशी आदर्श सिंह चौहान के समर्थकों को पुलिस ने शराब बांटते रंगे हाथ पकड़ा।नादन पुलिस को खबर मिली थी कि स्कॉर्पियो नंबर MP 21 CA 8386 में रख कर कुछ लोग मतदाताओं को प्रभावित करने शराब बांट रहे हैं और लालच देकर उनसे वोट कराने की फिराक में हैं। पुलिस ने…
रीवा। निर्वाचन कार्य मे लापरवाही व मनमानी करने वाले कर्मचारियो पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने सख्त कार्यवाही की है। ऐसे कई कर्मचारियो को निलंबित किया गया है। लगातार दिशा-निर्देश के बाद भी यह कर्मचारी अपनी मनमानी से बाज नही आ रहे थे।केस-1: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने व्याख्याता हीरामणि शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। श्री शर्मा द्वारा अपने भतीजे के पक्ष में अवैध तरीके से मतदान कराने की शिकायत को सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।केस-2: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने त्यौंथर विकासखंड में मतदान…
रीवा। रीवा रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाई जायेगी। स्टेशन परिसर में महिला सुरक्षा को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए वीडियो सर्विलांस सिस्टम की स्थापना की जायेगी, जिसमें सीसीटीवी कैमरे का नेटवर्क स्थापित होगा। ऐसे सीसीटीवी कैमरे के जरिये प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, मुख्य प्रवेश-निकास द्वार, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, बुकिंग कार्यालय आदि पर नजर रखी जायेगी। संबंधित स्थलों की रिकार्डिंग 30 दिन तक रहेगी। सीसीटीवी कैमरे की वीडियो रिकार्डिंग स्थानीय आरपीएफ चौकी में नजर आयेगी। इसके अलावा सतना आरपीएफ तथा जबलपुर मुख्यालय में भी यह वीडियो रिकार्डिंग सीधे प्रदर्शित होगी, जहां…
रीवा। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने की हिदायत महाविद्यालय प्राचार्यों को दी गई है। इस बाबत उच्च शिक्षा विभाग ने सभी प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। पत्र में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को निराकृत कर रिपार्टिंग देना सर्वाेच्च प्राथमिकता दर्शाया गया है। पत्र में अपर आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा उल्लेखित किया गया है कि प्रकरणों का निराकरण करने में एल-2 अधिकारी यानि अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य स्तर पर ज्यादा विलम्ब होता है। अत: एल-2 अधिकारी को प्रकरणों का निराकरण करने में अधिक गम्भीरता बरतने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि सीएम हेल्पलाइन के…
रीवा। पंचायत चुनाव का अंतिम चरण आज है। गुरुवार को प्रशासन द्वारा सारी व्यवस्थाये पूरी कर ली गई है। मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। जहां एक ओर प्रशासन कोई कमी न छोड़ने की बात कर रहा है वही दूसरी ओर कई कमियां सामने आ रही हैं। बता दें कि गुरुवार को एक वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। यह वीडियो मतदान केंद्रों में मतदान दल के जाने का बताया जा रहा है। जिसमे दावा है कि मतदान दल को वाहन नही मिलने के कारण ट्रैक्टर पर मतदान केंद्र तक ले जाया गया। कहा यह भी जा…
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने राज्यपाल के आदेश को ताक पर रख दिया। विश्वविद्यालय के सिस्टम इंचार्ज को मप्र उच्च न्यायालय से अगली सुनवाई तक के लिए राहत मिली है, जिसके चलते अब विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी राजभवन के आदेश को भी नहीं देखना चाहते। इस क्रम में सिस्टम इंचार्ज डॉ पीके राय को फिर से पीएचडी कराने हेतु गाइड बना दिया गया। विगत माह तैयार हुई कम्प्यूटर साइंस विषय की सूची में बतौर गाइड और सह प्राध्यापक डॉ राय का नाम उल्लेखित किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के पास डॉ राय के नियमित शिक्षक होने संबंधी कोई आदेश…
रीवा। जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। तीन माह से अधिक समय बाद दो पॉजिटिव केस रीवा में मिले हैं। शहर के एक वृद्ध सहित महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि प्रदेश के अन्य शहरों में लगातार केस मिलने के बाद रीवा में हो रही लापरवाही का परिणाम गुरुवार को सामने आ गया। रीवा में शहरी क्षेत्र में ही दो पॉजिटिव केस मिले हैं। हैरानी इस बात की है कि यह दोनों बाहर से आए थे और कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को कई दिन बाद हुई। कोरोना का पॉजिटिव केस…
रीवा। नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। पार्षद और महापौर के दावेदार एक दूसरे को पीछे करने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पार्टियो के बीच चुनाव की जंग छिड़ी हुई है। प्रत्याशियो सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के वीडियो वायरल किये जा रहे हैं। इसी बीच भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रकाश सोनी चिंटू का वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के शोसल मीडिया में आने के बाद से हड़कम्प मचा हुआ है।कांग्रेसी इसे अलग अलग तरह से तराजू में तौल रहे हैं। तरह तरह की चार्चये शोसल मीडिया में वायरल…
