रीवा। नगर निगम चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। नगर निगम को अजय मिश्रा बाबा महापौर सहित 45 नए पार्षद मिले हैं। हालांकि इन पार्षदो में कई ऐसे पार्षद जो पुराने चेहरे हैं। बता दें कि रीवा नगर निगम की छठवीं परिषद में पार्षदो की लिस्ट में ऐसे पार्षद हैं जो करोड़पति भी हैं और मजदूर भी। मतलब साफ है कि रीवा ननि के खेवनहार हर वर्ग के हैं। वही महिलाओं का दबदबा भी परिषद में हैं। यहां भी पुरुषो की तरह ही महिला पार्षद कोई पीएचडी है तो कोई निरक्षर है। जिन्होंने कभी स्कूल को नही देखा। उम्र…
Author: Vindhya Vani
रीवा। नगर निगम का चुनाव परिणाम आ गया है, इसमें 11 निर्दलीय पार्षद जीते हैं, इन निर्दलीय पार्षदों में तीन एक भाजपा कार्यकर्ता व दो पदाधिकारियों की पत्नी ने चुनाव जीता है। चूंकि भाजपा के पास 18 व कांग्रेस के पास 16 पार्षद है और परिषद् में बहुमत के लिए 23 पार्षदों की जरूरत एक पार्टी को है, महापौर की कुर्सी तो भाजपा खो चुकी है लेकिन अब अध्यक्ष की कुर्सी पर जरूर कब्जा जमाना चाहती है, जिसको लेकर गुणागणित महापौर चुनाव की हार के बाद से ही शुुरु हो गया है। चर्चा है कि भाजपाईयों को इकठ्ठा कर निर्दलीय…
रीवा। नगर निगम चुनाव संपन्न हो चुके हैं, रीवा नगर निगम के मेयर पद के लिए 13 प्रत्यासी मैदान पर थे, जिसमें कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा को जनता ने भारी मतो से विजयी बनाया है, यह एक ऐतिहासिक जीत है। जिसमें 23 वर्षो के भाजपा के गढ़ को अजय मिश्रा ने खत्म किया है। बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद राजनैतिक व्यक्तियों के पास तो कहीं न कहीं से यह डेटा पहुंच गया है कि किस पोलिंग में किस प्रत्यासी को कितने वोट मिले लेकिन कई जनता को आज भी इस बात को जानने की इक्छा है…
रीवा। नगर निगम चुनाव का परिणाम में जहां एक ओर जनता ने महापौर अजय मिश्रा बाबा को जीताकर भाजपा के किले को ध्वस्त कर दिया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कई ऐसे पार्षद भी जीते है जों एक ही परिवार के हैं। छठवीं परिषद् में एक ही घर से ननद-भौजाई व मामी सांस का जोड़ा पहुंचा है। खास बात यह है कि इनमें से दो कांग्रेस से चुनाव लड़े थे और एक निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते हैं, हालांकि वह भी कांग्रेस को समर्थन करेंगे ऐसी चर्चाएं है। अब आप सोच रहे होंगे की यह तीन महिला पार्षद कौन हैं जो…
रीवा। सभी धर्मो में कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसे भगवान का दर्जा दिया जाता है, चाहे व हिंदू धर्म हो या मुस्लिम, सिख हो ईसाई सभी में कुछ न कुछ ऐसी मान्यताएं होती है जिनको लोग दिल से मानते हैं। ऐसा ही एक मान्यता धर्मो में अंको की होती है। हिंदू के लिए जिस प्रकार से 1001 नंबर को लकी माना जाता है उसी प्रकार से मुस्लिम में 786 नंबर को लकी माना जाता है। यदि इन नंबरो का साथ मिल जाता है तो लोग खुद को लकी मानने लगते हैं। कहा जाता है कि इन अंको में…
रीवा। नगर निगम के चुनाव में मिली भाजपा को करारी हार के बाद कई तरह की चर्चाएं होने लगी है, कई सवाल भी भाजपा की हार पर खड़े किए जा रहे हैं। इन सब चर्चाओं में सबसे अधिक किसी का नाम आ रहा है तो वह पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला का आ रहा है। बता दें कि महापौर प्रत्यासी के चयन पर प्रबोध व्यास का नाम आते ही तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थी और भाजपा रीवा सीट से हारेगी ऐसा कहा जा रहा था, भाजपा में कई नेताओं के नाम तो महापौर टिकट के लिए चले…
रीवा। रीवा से मुम्बई के लिए सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन गत 28 अप्रैल से हो रहा है। इस टे्रन का संचालन पहले 1 जुलाई तक होना था, जिसे बढ़ाकर रेल प्रशासन ने 29 जुलाई तक कर दिया था। अब एक बार फिर टे्रन के संचालन की अवधि 28 सितम्बर तक बढ़ा दी गई है। रेल प्रशासन के इस निर्णय से विंध्यवासियों में प्रसन्नता व्याप्त है। समर स्पेशल साप्ताहिक टे्रन को 29 जुलाई तक 14-14 फेरे लगाने थे, अब अगले दो महीने में टे्रन 8-8 फेरे और लगायेगी। गौरतलब है कि टे्रन के शुरूआती 10-10 फेरे में लगभग सीट फुल हो गई…
रीवा। नगर निगम के द्वितीय चरण का परिणाम बुधवार को आ गया, जहां एक ओर 23 वर्षो से महापौर की कुर्सी पर कब्जाग जमाए भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं नगर निगम की परिषद् में भी बड़े उलट फेर हुए हैं, कई बड़े दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं परिणाम ने भी भाजपा-कांग्रेस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। भाजपा के जहां 18 सीटों पर पार्षद प्रत्यासी जीते हैं, वहीं कांग्रेस ने 16 सीटों पर कांग्रेस के पार्षदों को जीत मिली है। खास बात यह है कि परिषद् के मुख्य निर्णायक इस…
रीवा। कांग्रेस के संकल्प पत्र में जनता से जो भी वादा किया गया है वह हर वादे निभायेंगे। उक्त संकल्प रीवा नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर अजय मिश्रा बाबा ने चुनाव जीतने के बाद दैनिक जागरण से साक्षात्कार में कही। बाबा ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं बल्कि रीवा नगर के जनता की जीत है। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश…सवाल- रीवा की जनता के इस निर्णय को किस नजर में देखते है? जीत की कितनी उम्मीद थी?जवाब- रीवा की जनता ने जो प्यार दिया है उसे लफ्जो में बयां कर पाना मुश्किल है, भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों…
रीवा। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में रीवा नगर निगम के महापौर तथा पार्षद पदों के लिए मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना संपन्न हुई। कुल 13 चक्रों में मतगणना पूरी होने के बाद महापौर पद पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा निर्वाचित घोषित किए गए। मिश्रा को कुल 48011 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रबोध व्यास को 37710 मत प्राप्त हुए। इसमें ईव्हीएम डाकमत पत्रों की में मिले मत शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफीसर एवं कलेक्टर मनोज पुष्प ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।…
