रीवा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आडिट करने दिल्ली से एक टीम रीवा पहुंची और उसे चोरों ने अपना शिकार बना लिया। दरअसल टीम के अधिकारी सिरमौर थाने के लेदरों गांव में स्थित समिति में जांच करने के लिए पहुंचे थे, उन्होंने अपने चार चका वाहन को समिति के पास ही खड़ा कर दिया था। जिसके बाद बाद वह जांच करने अंदर चले गए। इस दौरान चोरों ने बड़ी सफाई से उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया। उसके अंदर महिला अधिकारी का पर्स व लेपटाप रखा हुआ था जिसे लेकर वह वहां से गायब हो गए। चोरी इतनी शांति से की…
Author: Vindhya Vani
रीवा। त्रिस्तरीय पंचायत के सबसे बड़ सदन जिला सरकार का गठन 29 जुलाई का होना सुनिश्चित हुआ है। पहले सम्मिलन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद अध्यक्ष के सहमति से स्थाई समितियों का गठन होगा जो विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ ही नवीन कार्यों की रूपरेखा भी तैयार करेंगी। लेकिन अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के चुनाव के पहले घमासान मचा हुआ है। जिला पंचायत का अगला अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कौन होगा इसके लिए कसरत जारी है। राजनैतिक दल भाजपा कांग्रेस अपने अपने खेमे के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बैठाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं। साम-दाम व भेद की…
रीवा। 110 करोड़ से बनी एनएच 135 बी सड़क फिर धंस गई है। पहले मार्तण्ड स्कूल के पास सड़क कई मीटर धंस गई थी, अब पीजीबीटी कॉलेज के सामने सड़क बीच से ही धंसने के साथ ही उखडऩी शुरू हो गई है। सड़क बीच से पूरी तरह से धंस गई है, जो चलने लायक नहीं है। हादसा होने की संभावना बढ़ गई है। ज्ञात हो कि रीवा से डभौरा मार्ग को एनएच घोषित कर दिया गया है। भूतल परिवहन मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन के बाद इस सड़क का नाम एनएच 135 बी रख दिया है। इतना ही नहीं एनएच…
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में एक के बाद एक बड़े सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यह संभव हो पा रहा है यहां के चिकित्सकों के सेवाभाव के चलते। एक बार फिर एसजीएमएच के हड्डी विभाग में बड़ा ऑपरेशन यहां के विशेषज्ञों ने किया है। विभाग में पदस्थ डॉ. राहुल कुंदेर ने अपनी टीम के साथ घुटना प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन किया है। बताया गया कि नईगढ़ी क्षेत्र के गांव डांडी की रहने वाली शांति साकेत उम्र 48 वर्ष कई वर्षों से दोनों घुटने के आर्थराइटिस से पीडि़त थी जो कि दर्द की वजह से चार कदम भी नहीं चल पाती…
रीवा। विंध्य क्षेत्र के छात्रों के लिए एक नए पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पाठ्यक्रम अवधेश प्रताप सिंह के भौतिकी विभाग में शुरु किया गया है। इस पाठ्यक्रम के शुरु हो जाने के बाद छात्रों को कई लाभ होंगे। सबसे पहले तो विवि में इस पाठ्यक्रम की उपाधि लेने के बाद छात्र सीधे पीएचडी की पात्रता रखेगा। बता दें कि एपीएसयू के भौतिकी विभाग में बीएससी आनर्स पाठ्क्रम की शुरुआत इस सत्र से की गई है। जिसमें प्रवेश की प्रक्रिया भी ऑनलाइन प्रारंभ कर दी गई है। भौतिकी विभागाध्यक्ष की मानें तो यह पाठ्यक्रम चार वर्षों का है,…
रीवा। यूपी की रहने वाली एक महिला के साथ नवनिर्वाचित सरपंच व उसके साथी ने दुष्कर्म किया, मामले की शिकायत लेकर महिला संबंधित थाने पहुंची तो पुलिस ने सुनवाई की जगह उसे भगा दिया। जिसके बाद वह एसपी आफिस पहुंची और कार्यवाही की मांग करने लगी। हालांकि एसपी नवनीत भसीन ने जांच के निर्देश दिए है। मामले को राजनैतिक प्रतिद्धंदता के चलते गलत भी बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही सब कुछ साफ होगा। महिला ने बताया कि वह प्रयागराज से वापस लौट रही थी तभी थाना जनेह क्षेत्र के चौखड़ा गांव में नवनिर्वाचित सरपंच राघवेन्द्र सिंह…
सीधी। जिले के युवको ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला, इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद अब केन्द्र की बड़ी जांच एजेंसियों ने शहर में डेरा डाल दिया है। दरअसल सीधी के युवक ने पीएमओ को धमकी भरा मेल भेजकर सनसनी फैला दी है। प्रधानमंत्री ऑफिस को भेजे गए मेल की जानकारी लगते ही एटीएस, आइबी सहित अन्य जांच एजेंसियों का सीधी में डेरा पड़ गया। स्थानीय पुलिस की मदद से दो संदिग्ध युवकों को उठाया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पूरे मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस बीते दिनो से रात-दिन…
सीधी/रीवा। जिस टीआई को हाईकोर्ट द्वारा फटकार पड़ी और यह कहा गया था कि वह पुलिस सेवा के लायक नहीं है वहीं टीआई सतीश मिश्रा एक बार फिर विवादों में हैं, बतादें कि उन पर अपने ही थाने में पदस्थ आरक्षक के साथ अभद्रता करने का आरोप है। इस संबंध में एक कथित आडियो भी वॉयरल हुआ है, जिसमें टीआई सतीश मिश्रा आरक्षक को जूता मारने की बात कहते सुने जा रहे हैं। हालांकि विंध्य वाणी न्यूज इस वॉयरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन मामले पर रीवा आईजी ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सीधी ने…
Demo picरीवा। रीवा में ऑटो से मेडिकल कालेज के लिए निकली एमबीबीएस की छात्रा कानपुर स्टेशन पर रोटी हुई मिली। छात्रा किन परिस्थितियों व किस तरह से कानपुर पहुंची वह खुद नही बता पा रही है। पूरा मामला संदिग्ध है। हालांकि कानपुर पुलिस की सूचना पर रीवा पुलिस कानपुर पहुँची है और वहां से छात्रा को लेके रवाना भी हो गई है। इधर छात्रा के घर राजस्थान में सूचना दे दी गई है वह भी रीवा आएंगे। READ ALSO- Rewa: ऑटो में बैठकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकली एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा, संदिग्ध परिस्थितियों में पहुंची कानपुर, रोते हुए बोली……
रीवा। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक बेहद ही निंदनीय मामला प्रकाश में आया है। जहां एक गाय के बछड़े को मारकर उसका मांस पकाया गयं आरोपी उसका सेवन करने के फिराक में थे कि इसी बीच जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। चर्चा है कि इसाई मिशनरी गांव में हरिजन बस्तियों को अपना निशाना बनाते हैं और उनको हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने की बात कहते हैं। जब वह तैयार हो जाते हैं तो प्रमाण के रूप में गौवंश की हत्या करने को कहते हैं। हालांकि यह सिर्फ चर्चाएं…
