रीवा। शहर में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं, आलम यह है कि अब खुलेआम वह वारदातो को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम एजी कॉलेज चौराहा में बाइक सवार दो नकाबपोशो ने पिंकू सरदार की दुकान पर फॉयर कर दिया। दुकान से चाय लेने जा रहे उनके कर्मचारी के पेट के नीचे गोली जा धंसी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को एसजीएमएच ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। बताया गया कि घटना की जानकारी होते ही कई थानो का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच की जा रही है।…
Author: Vindhya Vani
रीवा। जिले के ग्राम पंचायतो में सरपंच और पंच सहित जिला जनपद में महिला के निर्वाचन के बाद भी पति उनकी जगह बैठको में पहुंच रहे थे, जिसको लेकर कलेक्टर मनोज पुष्प से रोक लगा दी है, इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। आइए देखते है इस आदेश में उनके द्वारा क्या कहा गया है…. नगरीय निकॉय में भी मनमानी बता दें कि नगरीय निकॉयों में भी इस प्रकार से काम का संचालन किया जा रहा है, भले ही पत्नी ने पार्षद का चुनाव जीता हो लेकिन पार्षद बनकर काम पति ही कर रहे हैं, नगर निगम क्षेत्र सहित…
रीवा। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेनाओं में महिला सैन्य कर्मियों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित की जा रही है। इसमें मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की पात्र युवतियां भाग ले सकती हैं। रैली के संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर 7 सितम्बर तक ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। इस संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन नम्बर 0761-2607637 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ०००००००००००
रीवा। पिछले दिनों से झाखंड में बिकने जा रहा तीन ट्रक धान हनुमना में पकड़े जाने के बाद एक राइस मिनर पर कार्रवाई की गई लेकिन इस कालेकारोबार में जिले के गई राइस मिलर शामिल है जिन पर अभी कार्रवाई नहीं हुई है। हांलाकि नॉन प्रबंधक ने एमपीआरडीसी व वेयर हाउस विभाग से 20 अगस्त से 23 अगस्त तक महज चार दिन का फुटेज व इतने ही दिन का एलाटमेंट मंगाया है लेकिन इससे कई मगरमच्छ बच जायेंगे। यदि 2022-23 की मिलिंग प्रक्रिया शुरू होने के दिनांक से फुटेज व एलॉटमेंट की जांच की जाय तो जिले 50 फीसदी से…
रीवा। अफ्रीकन स्वाइन फीवर से संक्रमित सुअरों को मारने का मिशन फेल होता दिख रहा है। सुअर पालन सहयोग नहीं कर रहे। चिकित्सकों के पहुंचते ही उन्हें भगा दे रहे। गुरुवार को सिर्फ दो ही सुअर हाथ लगे। जिन्हें डॉक्टरों ने मौत का इंजेक्श दिया। सिर्फ दो को ही टीम मार पाई। नगर निगम के कर्मचारियों ने सुअरों को पकडऩे में खूब पसीना बहाया लेकिन सफल नहीं हुए। अब टीम ने पार्षदों से मदद मांगी है। गुरुवार को फिर मिशन में लगेंगे। अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रीवा में पुष्टि हुई है। स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद संक्रमित वार्डों में…
रीवा। गांधी मेमोरियल अस्पताल के गायनी विभाग के डॉक्टरों की लापवाही ने परिवार की सारी खुशियां छींन ली। कुछ दिन में घर में किलकारी गूंजने वाली थी लेकिन खुशियां मातम में बदल गई। गर्भवति महिला को डिलिवरी के लिए भर्ती किया गया था। खून की कमी बताई गई। पति 5 हजार रुपए में दो यूनिट खून भी लेकर आया लेकिन चढ़ाने में देरी की गई। महिला की जान चली गई। बच्चे का दम भी कोख में ही घुट गया। प्रबंधन मामले की जान कर रहा है। विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल में इलाज का ही रोना है। यहां आए दिन…
रीवा। नगर निगम में महापौर और अध्यक्ष के बीच पॉवर की जंग जारी है। पहले महापौर ने निगमायुक्त को पत्र लिख अध्यक्ष के पॉवर की जानकारी दी और अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह निगम अध्यक्ष की बैठकों में जाकर समय जाया न करें, क्योंकि अध्यक्ष को किसी प्रकार की बैठक लेने का कोई अधिकार नहीं है। इस पत्र के सामने आते ही भाजपाइयों में हड़कंप मचा हुआ था और अध्यक्ष द्वारा गलत बैठक ली गई इस बात को लेकर चर्र्चाएं शुरु हो गई थीं। वहीं अब निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय ने भी निगमायुक्त को पत्र लिखा है। हालांकि इस…
रीवा. ज्योति स्कूल प्रबंधन की मनमानी से छात्र व परिजन परेशान हैं.आये दिन छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है. ऐसे कई मामले पूर्व में प्रकाश में आ चुके हैं. हालांकि अब तक प्रबंधन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई जिससे मनमानी जारी है. ऐसा हम नहीं यहां पढ़ रहें छात्रों के परिजन कह रहें हैं. शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और उनको अंदर नहीं घुसने दिया गया. छात्रों के साथ पिता भी उन्हें स्कूल छोड़ने आये हुए थे. छात्रों के साथ हुए अभद्र व्यवहार को देख पिता ने विरोध किया तो प्रबंधन ने उनके साथ भी…
रीवा। आरडीएसएस योजना बिजली की खराब हालात सुधार देगा। घरों के मीटर स्मार्ट हो जाएंगे। लाइन लास कम होगा और लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। शहर में दो नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जगह लगभग तय कर ली गई है। करीब 42 किमी लंबी शहर में और 1800 मीटर जिले में नई केबिल बिछाई जाएगी। तीन साल में इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य है।आरडीएसएस स्क्रीम के तहत केन्द्र से रीवा को 300 करोड़ का बजट मिला है। यह योजना तीन सालों में पूरा करना है। इस योजना का उद्देश्य सिर्फ बिजली व्यवस्था को स्मार्ट…
रीवा। नगर निगम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय द्वारा ली गई बैठक को नियम विरूद्ध बताते हुए महापौर अजय मिश्रा बाबा ने आयुक्त को पत्राचार कर सख्त निर्देश दिए थे, इस पत्र के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया था अब निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय ने भी निगमायुक्त मृणाल मीना को पत्र लिख नियमों का हवाला दिया है, इसकी प्रति नगरीय प्रशासन मंत्री और प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन को भी भेजी है। तो आइए हम जानते है निगम अध्यक्ष ने पत्र में क्या लिखा है…. READ ALSO- निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय की बैठक में समय जाया कर…
