रीवा। रीवा व शहडोल सम्भाग में उच्च शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त 73 सरकारी व 126 गैर सरकारी मिलाकर 199 महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालयों में 90 हजार के लगभग छात्र अध्ययनरत् हैं। इन छात्रों से प्राय: हर वर्ष छात्रसंघ चुनाव के नाम पर शुल्क लिया जाता है। पिछले 5 साल में अनुमानित साढ़े 4 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं, लेकिन महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। मप्र शासन के नियमानुसार प्रति छात्र 10 रुपये वसूलने का प्रावधान है, जो वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2022 तक निरंतर वसूला गया। जबकि वर्ष 2017 के बाद से मप्र शासन…
Author: Vindhya Vani
रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में पीजी की सीटें बढऩे वाली है। एनएमसी के सदस्य ने यहां पहुंचकर निरीक्षण पूरा कर लिया है । रिपोर्ट भी एनएमसी को भेज दिए हैं। आने वाले दिनों में यदि सब कुछ ठीक रहा तो यहां एक की जगह 5 सीटों में प्रवेश मिलेगा। ज्ञात हो कि नेशनल मेडिकल काउंसिल ने पीजी सीटों के लिए नियमों में थोड़ी बदलाव किया है। इसके कारण सभी मेडिकल कॉलेज पीजी सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इनमें श्याम शाह मेडिकल कॉलेज भी एक है । श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई विभागों…
सतना. भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में भाद्रपद मास की अमावस्या पर्व पर शनिवार को आस्था का संगम उमड़ पड़ा। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पुण्य सलिला मां मंदाकिनी गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामतानाथ में माथा टेका और कामदगिरि की परिक्रमा लगाकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। प्रशासन की मानें तो लगभग 8 लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान कर भगवान के दर्शन किए।बताया गया कि एक दिन पहले से श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। कामतानाथ में भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि एमपी-यूपी प्रशासन को भीड़ को कुछ समय…
रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य कमलेश तिवारी को रंगे हाथो धर दबोचा। शनिवार की सुबह लोकायुक्त पुलिस द्वारा यह कार्रवाई विद्यालय परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में की गई। आरोपी प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। बताया गया है कि विद्यालय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव में पदस्थ शिक्षक अशोक सिंह बघेल से प्राचार्य द्वारा एरियर भुगतान के लिए 30 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। शिक्षक द्वारा पूर्व में ही प्राचार्य को 5 हजार रूपए दे दिए गए थे। लेकिन…
रीवा। जिले की शराब दुकानों में मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रही है, लगातार कार्यवाही के बाद भी कुछ सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में चल रहे ठेको में जमकर लूट हो रही है। हैरानी की बात यह है कि शराब ठेकेदार आपस में ही बैठक कर रेट भी तय कर रहे हैं और मनमानी दाम में शराब की बिक्री कर रहे हैं। अलग-अलग दामों में बिक रही शराब गुरुवार को हुई बैठक के बाद शुक्रवार को एक रेट में बिकने लगी। बता दें कि शराब दुकान की बात करें तो पीटीएस चौराहा शराब दुकान में एटपीएम का एक पौआ…
रीवा। विद्युत विभाग के एक जेई ने नियमों को ही धता बता दिया। मुख्य अभियंता से आदेश क्या हुआ बिना कार्यमुक्त हुए ही आदेशित संस्था में पहुंच कर ज्वाइनिंग कर ली। जेई को इस लापरवाही पर पश्चिम संभाग के कार्यपालन अभियंता ने नोटिस जारी किया है। नियमों को धता बनाने वाले जेई प्रकाश गौतम है। यह पूरी उम्र गोविंदगढ़ में ही नौकरी करके काट दी। उनका गृह ग्राम ओढ़की है। इसलिए यहां से अन्यत्र जाना नहीं चाहते। यही वजह है कि घूफिर कर फिर वहीं पहुंच गए है। मुख्य अभियंता कार्यालय ने जेई प्रकाश गौतम का स्थानांतरण इंजीनियरिंग कॉलेज वितरण…
demo picरीवा। पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। मुकुंदपुर चिडिय़ाघर में जल्द ही नए मेहमान आएंगे। देवरी ईको पार्क से 8 घडिय़ाल और 10 कछुला लाने की स्वीकृति मिल गई है। एपीसीसीएफ वाइल्ड लाइन ने अनुमति दे दी है। जल्द ही टीम इन्हें लेने जाएगी। ज्ञात हो कि मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर एवं टाइगर सफारी ने विंध्य को नई पहचान दी है। इसकी शुरुआत ने सालों बाद सफेद बाघ की विंध्य में वापसी कराई है। सफेद बाघों के कारण ही मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर पर्यटकों को खींचने में सफल हो रहा है। दूर दूर से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।…
सतना. कोरोना काल के दौरान बीते दो साल गया में श्राद्ध मेला आयोजित नहीं होने से रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गई थीं। इस वर्ष श्राद्ध मेला भी होगा और रेलवे स्पेशल गाड़ियां भी चलाएगा। बताया गया कि पितृपक्ष 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान रेलवे ने अलग-अलग रूटों से कई ट्रेन चलाने का फैसला किया है। फिलहाल सतना से होकर चार ट्रेनें चलेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जल्द और गाड़ियां शुरू होंगी। पितृपक्ष के दौरान बिहार के गया की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ जाती है। रेलवे अधिकारियों ने बताया…
रीवा. रीवा स्टेशन को मिल रहे बेहतर राजस्व व यात्री संख्या के मद्देनजर रेल प्रशासन टर्मिनल के रूप में विकसित कर रहा है। इसके लिए स्टेशन विस्तार का काम चल रहा है। शुक्रवार को पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के क्षेत्रीय रेल सलाहकार मंडल के सदस्य प्रकाशचंद शिवनानी व अनिल श्रीवास्तव ने रीवा स्टेशन पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। स्टेशन प्रबंधक रमेश सिंह व इंजीनियर प्रतीक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन में निर्माणाधीन वाशिंग पिटलाइन का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही दूसरी वाशिंग पिटलाइन चालू कर दी जाएगा। वहीं तीसरी पिटलाइन का निर्माण भी 90 प्रतिशत पूरा…
रीवा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद सोहन सिंह ने रीवा के पूर्व महापौर शिवेन्द्र सिंह के द्वारा जारी वयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा महापौर के ऊपर लगाये गये आरोप मिथ्या एवं राजनीति से प्रेरित है। सिंह ने कहा कि असल मुद्दा महापौर व अध्यक्ष के अधिकारों को लेकर नहीं है मुद्दा है पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक के तीन सौ किये गये बिना वर्क आर्डरों के भूमि पूजन के कार्यो का है जिसको लेकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पूर्व महापौर एवं नेता प्रतिपक्ष के ऊपर दबाव बनाकर जनता का ध्यान भटकाने का…
