Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » दहशत: मृत सुअरों से पट गया रीवा, एक दिन में ही 54 मरे मिले, जानिए किन क्षेत्रों में ज्यादा फैल रही बीमारी…
Vindhya

दहशत: मृत सुअरों से पट गया रीवा, एक दिन में ही 54 मरे मिले, जानिए किन क्षेत्रों में ज्यादा फैल रही बीमारी…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 30, 2022No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

                                                                          demo pic.

रीवा।अफ्रीकन स्वाइन फीवर सुअरों की जान ले रहा हे।सोमवार को शहर की सड़कों के किनारे 54 सुअर मरे मिले। नगर निगम ने इन्हें डिस्पोज किया। वहीं दूसरी तरफ पशु चिकित्सा विभाग इनके खात्में में लगा है। सोमवार को तीन सुअरों को  दवा देकर मारा गया। अब तक 25 की जान दवा देकर ली गई है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर से रीवा के सुअर संक्रमित हुए हैं। चार वार्डों में इसकी पुष्टि हुई है। इन वार्डों के सुअरों को मारने का काम चल रहा है। पशु चिकित्सा विभाग वार्डों में पहुंच कर सुअर मार रही है लेकिन पशु पालकों का सहयोग नहीं मिलने से अभियान धीमा है। अब तक सिर्फ 25 को ही मौत का इंजेक्शन दिया जा सकता है। मंगलवार को भी वार्ड 15 में सुअरों को मारने पशु विभाग की टीम पहुंची। बाड़ों में सुअर नहीं मिले। वार्ड में पहले सुअरों को पकड़ा गया फिर जाकर उन्हें दवा दी गई। इस पूरी प्रक्रिया में ज्यादा समय लगा। हालांकि यह अभियान पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। पहले दिन ही सिर्फ 12 सुअर मारने में विभाग सफल रहा लेकिन इसके बाद दो से तीन के बीच ही आकड़ा सिमट कर रह गया है। सुअर पालक बाड़ों से उन्हें भगा दे रहे हैं। यही वजह है कि इनके खात्में में अधिक वक्त लग रहा है।

10 हजार से अधिक सुअर हैं
रीवा में सभी वार्डों में सुअर पालक हैं। सबसे अधिक रानीतालाब क्षेत्र में सुअरों की संख्या है। इसके अलावा वार्ड 14, 15 में भी इनकी भरमार है। वार्ड 44 सहित चार वार्डों को रेड जोन भी घोषित किया गया है। पहले चरण में इन्हीं वार्डों को सुअर से मुक्त करना है। सभी सुअरों को मारने का अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो रीवा नगर निगम क्षेत्र में सुअरों की संख्या 10 हजार के करीब है। अब तक सिर्फ ढ़ाई हजार तक ही इनकी मरने की पुष्टि हुई है। अभी करीब 7 हजार से अधिक सुअर बांकी है।

एक दिन में 200 से अधिक मर रहे थे
स्वाइन फीवर के शुरुआती दौर में सुअरों के मौत का आंकड़ा ज्यादा था। तब हर दिन 200 से अधिक सुअर एक दिन में मर रहे थे। हालांकि अब यह आंकड़ा घटा है लेकिन बंद नहीं हुआ है। वार्डों से एक दिन में नगर निगम के पास 50 से ऊपर सुअरों के मरने की सूचना पहुंच रही है। रविवार को 51 तो सोमवार को 54 सुअर नगर निगम ने शहर की सड़कों से मृत हालत में उठाए। इनमें वार्ड 9 और वार्ड 44 शामिल रहा।

सेम्पल लेकर टीम जाएगी भोपाल
चार वार्डों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। अब अन्य वार्डों में भी सर्वे चल रहा है। इसके अलावा नगर परिषदों में भी सेम्पल लिए जा रहे हैं। गोविंदगढ़, बैकुंठपुर सहित नगर निगम के 8 वार्डों से  सेम्पल भी लिया गया है। एक साथ ही सेम्पल भोपाल भेजा जाएगा। इन सेम्पल को मंगलवार या बुधवार को भोपाल भेजा जा सकता है। यदि 31अगस्त को भोपाल में अवकाश हुआ तो सेम्पल बुधवार को भेजा जाएगा। 1 या 2 सितंबर को रिपोर्ट आने की संभावना है।

सुअरों का अंत ही बीमारी के खात्मे का है अंतिम विकल्प
रीवा के सुअरों में मिली अफ्रीकन स्वाइन फीवर का अंत इनकी मौत के बाद ही खत्म होगा। यह फीवर इतना खतरनाक है कि सुअरों की जान लेकर ही जाता है। इसके संक्रमण का दायरा अधिक होता है। यह संक्रमित क्षेत्र से 9 किमी के दायरे में असर छोड़ता है। इसका इलाज भी नहीं है। यही वज है कि सुअरों की मौत ही इस बीमारी के खात्में का अंतिम विकल्प है। अन्य वार्डों में इस बीमारी की पुष्टि हुई तो पूरे शहर में इन्हें मारने का अभियान चलेगा।

आज कलेक्ट्रेट में होगी सुअर पालकों के साथ बैठक
सुअर पालकों के जीविकोपार्जन के लिए नए व्यवसाय से जोडऩे की कोशिश की जा रही है। इसके लिए उन्हें योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सुअर पालकों के साथ एक बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक मेें रीवा नगर निगम के सुअर पालक, नगर निगम कमिश्रर, जेडी पशु चिकित्सा सेवाएं सहित बैंक के मैनेजर, अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर करेंगे।
 

 

 

वर्सन….
सुअर पालकों को नए व्यवसाय से जोडऩे की कोशिश कर रहे हैं। जिससे इनका जीविकोपार्जन चल सके। नगर निगम सहित बैकुंठपुर, गोविंदगढ़ से सेम्पल लिए गए हैं। भोपाल जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अन्य विभागों में अभियान चलाया जाएगा।
डॉ राजेश मिश्रा
संयुक्त संचालक, पशु स्वास्थ्य सेवाएं रीवा

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

REWA NEWS: मनगवां विधायक का अपनी ही सरकार से बड़ा सवाल, इसलिए पूछना पड़ा…

December 1, 2025

लापरवाही! अब तक रीवा में नहीं जारी हो पाया परीक्षा परिणाम, यह है वजह…

December 1, 2025

तीन दिन के अंदर बीएलसी के फाइलों का होगा निराकरण, महापौर अजय मिश्रा बाबा के निर्देश…

January 15, 2023
Latest Post

नायब तहसीलदार 10 हजार रुपए और पटवारी 5 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप

December 19, 2025

पिस्टल अड़ाकर कर रीवा के दो पेट्रोल पम्प में लूट की वारदात से हड़कंप…

December 19, 2025

रीवा के इन बारात घरों को जारी हुआ नोटिस, बुकिंग कर रहे हैं तो कृपया ध्यान दीजिए…

December 19, 2025

10 माह के कार्यकाल में ही कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया ने एपीएसयू के नाम की बड़ी उपलब्धियां, 32 नए कोर्स सहित यह सुविधाएं बढ़ी….

December 19, 2025

REWA NEWS: कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया के नेतृत्व में ऐतिहासिक रहा 13वां दीक्षांत समारोह…

December 19, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.