रीवा। जीवित महिला को मृत बताकर उसकी जमीन हथियाने के मामले में तहसीलदार द्वारा एफआईआर के दिए गए आदेश का पालन नहीं हो रहा है। इस मामले में शिकायतकर्ता के विरुद्ध साजिशकर्ता द्वारा उल्टा एफ आई आर दर्ज करा दी गई और पुलिस ने दर्ज भी कर लिया। मामला जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुन का है जहां के शिकायतकर्ता पंकज सिंह ने बैकुंठपुर थाना से निराश होकर एसपी के यहां शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता पंकज सिंह ने एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में साजिशकर्ता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रमाणित दस्तावेजों के साथ दी है।…
Author: Vindhya Vani
रीवा। नए वर्ष का आगाज रविवार को धूमधाम के साथ हुआ। रीवा में खास तौर पर नए वर्ष के जश्र में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग भी डूबे दिखे। नए वर्ष का स्वागत अपने अपने तरह से सभी ने किया। राजनैतिक लोगो ने भी बैनर पोस्टर लगवाकर बधाई दी। रीवा भर में पोस्टर बैनर लगाए गए लेकिन कॉलेज चौराहा पर टीआरएस कॉलेज के समीप लगा एक पोस्टर खासा सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू का एक पोस्टर है, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ लिखा कि नया साल नई सरकार और नव…
रीवा। नववर्ष उपलक्ष्य में कोठी कम्पाउण्ड स्थित साई मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन एवं साईं सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में नववर्ष का यह स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम शाम 4 बजे हुआ। रीवा नगर की सुख-समृद्धि की कामनाओं को लेकर रविवार के दिन साई मंदिर परिसर में हज़ारों हाथ एक साथ उठे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महाआरती के संचालक राजेश साहनी ने बताया कि स्वस्तिवाचन शांति पाठ के पश्चात साईं बाबा की महाआरती हुई और फिर नववर्ष का स्वागत-अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात आचार्य नरोत्तम मिश्रा शास्त्री एवं उनकी टीम के द्वारा हनुमान चालीसा का सस्वर…
रीवा। जिले में एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। जहां बहन की मदद से उसके भाई ने कक्षा नौंवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत महिला थाने मे दर्ज कराई गई। वहीं हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के साथ उसकी बहन को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के चिरहुला मंदिर के पास रहने वाले राहुल साकेत ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आश्र्चय इस बात को…
रीवा। रीवा-गोविंदगढ़ सड़क चौड़ीकरण का कार्य इन दिनो प्रगति में हैं, लेकिन इस मार्ग पर दौड़ रहे तेज रफ्तार बड़े वाहनों से सड़क निर्माण में लगे मजदूर सहित ग्रामीण व इससे निकलने वाले राहगीरों की जान पर आफत बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को अमिलकी एसबीआई बैंक शाखा के आगे तेज रफ्तार हाइवा नेे दो ग्रामीणों को कुचलते-कुचलते बचाया। गनीमत रही कि ग्रामीण सड़क के किनारे की ओर कूद गए। बताया गया कि घटना के बाद जाम लग गया, वाहनो के पहिए रुकने से स्थानीय लोगो सहित राहगीरों को घंटो परेशानी हुई यह कोई एक दिन की बात…
READ ALSO-Rewa: महंत सीताराम के बाद अब फलाहारी बाबा का कारनामा! सूरत मे रीवा की किशोरी से किया दुष्कर्म बनारस मे छुपा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार… रीवा. केन्द्रीय जेल में पदस्थ जेलर पर मारपीट के गंभीर आरोप प्रहरी ने ही लगाए हैं। बता दे कि अमहिया थाना पहुंचकर प्रहरी ने मामले की शिकायत की तो हड़कम्प मच गया. वह जेल के मुख्य गेट से लेकर धोबिया टंकी तक मारपीट का विरोध करते हुए रोते बिलखते व चिल्लाते हुए गया। जागरूक लोगों ने अमहिया थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की समझाइश दी और इसी बीच कई लोगों ने पीड़ित…
READ ALSO-Breaking: रीवा केन्द्रीय जेल मे प्रहरी की बेरहमी से पिटाई, रोते- बिलखते पहुंचा अमहिया थाना, जेलर पर गंभीर आरोप…रीवा. वर्ष 2022 मे जहा समदरिया गोल्ड के सुभारंभ अवसर पर आयोजित कथा के लिए आए महंत सीताराम दास ने राजनिवास रीवा के कमरा नंबर 4 मे गैंगरेप की घटना कर रीवा सहित विंध्य को शर्मसार किया वही अब वर्ष के अंतिम दिन एक और कथित कथावाचक ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. हालाँकि मामले मे अभी पुलिस ने पूरी तरह से स्पस्ट जानकारी नही दी है लेकिन मीडिया सूत्रों की माने तो कथित बाबा…
रीवा। रीवा जिले के लिए 2022 में कई उपलब्धियाँ हासिल हुईं। साल के अंतिम कार्य दिवस पर जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा को 95 प्रतिशत अंकों के साथ गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। यह प्रमाण पत्र भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एनक्यूएएस प्रोग्राम के तहत प्राप्त हुआ है। रीवा के अलावा प्रदेश के केवल दो जिला अस्पतालों को ही गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है। इसमें जिला अस्पताल नरसिंगपुर को 92 प्रतिशत अंकों के साथ तथा जिला अस्पताल दमोह को 90 प्रतिशत अंकों के साथ गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।…
रीवा। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने साल 2022 के दौरान अरबों रुपए के आर्थिक घोटालों का पर्दाफाश कर समाज में सम्मान की जिंदगी जीने वालों के चेहरे से ईमानदारी का नकाब उतार कर बेईमानी का ठप्पा लगा दिया है। ईओडब्ल्यू के राडार में फंसे अपचारी अधिकारी एवं कर्मचारी मामला अदालत में जाने के उपरांत कानून की पेचीदगियों का फायदा उठाकर भले ही सजा से बच जाएं, लेकिन ईओडब्ल्यू की इस बात के लिए तारीफ करनी होगी कि उसने अपचारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करके उन्हें समाज में सिर उठाकर चलने के लायक नहीं छोड़ा है। ईओडब्ल्यू…
रीवा। वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई है। फिलहाल सफेद शेर, पैंथर और यलो टाइगर के नाइट हाउस को गर्म रखा जा रहा है। ब्लोवर की गर्म हवा से सेंका जाने लगा है। तापमान 15 डिग्री तक मेंटेन किया जा रहा है। इसके अलावा डाइट में भी बदलाव किया गया है। ज्ञात हो कि ठंड शुरू हो गई है। ठंड का असर बढ़ते ही वन्यजीवों के स्वास्थ्य को लेकर भी मार्तण्ड सिंह जुदेव चिडिय़ाघर प्रबंधन एलर्ट हो गया है। वन्यजीवों को दिन में खुले बाड़ों में रखा जाता है। रात होते ही सभी को…
