रीवा। स्लिप डिस्क की परेशानी से जूझ रही 40 वर्षीय महिला का सफल आपरेशन किया गया। संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने ट्रांसफॉर्मेमिनल एंडोस्कोपी से आपरेशन कर स्लिप डिस्क के टुकड़ों को बाहर निकाला। आपरेशन के बाद महिला को कमर की पीड़ा से राहत मिल गई है। महिला स्वस्थ्य है। महिला मरीज निर्मला विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष ग्राम बधाला तहसील सेमरिया कमर दर्द की वजह से अत्यधिक तकलीफ में थी। डॉ. पी के लखटकिया के पास चिकित्सकीय परामर्श व उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंची थी। डॉ लखटकिया ने तुरन्त उनका चेकअप किया। उनकी स्थिति को देखकर एक्स-रे और…
Author: Vindhya Vani
रीवा। पुलिस के बाद अब वन अमला भी हाईटेक होने वाला है। आसमान से जंगल की निगरानी की जाएगी। जल्द ही रीवा वन मंडल के अमले को ड्रोन मिलने वाला है। भोपाल स्तर से खरीदी शुरू हो गई है। बजट भी स्वीकृत हो गया है। रीवा संभाग के तीन जिलों के वन मंडल को ड्रोन देने की तैयारी है। ड्रोन मिलने के बाद जंगल की निगरानी और आसान हो जाएगी। ज्ञात हो कि सरकार अब सीसीटीवी की जगह ड्रोन पर ज्यादा जोर दे रही है। रीवा की पुलिस पहले ही हाईटेक हो चुकी है। ड्रोन मिल चुका है। अब इसी…
सतना। मध्य प्रदेश में 2001 से टू चाइल्ड पॉलिसी लागू है। मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत अगर तीसरा बच्चा 26 जनवरी 2001 के बाद जन्मा है तो उसके माता-पिता को सरकारी नौकरी का पात्र नहीं माना जाएगा। इसी नियम के दायरे में रामनगर ब्लाक के शिक्षक शिवकुमार लाल चतुर्वेदी फंस गए हैं। शासकीय सेवा में रहने के दौरान इनके चार बच्चों की शिकायत की जांच एसडीएम रामनगर ने की। इसमें शिकायत सही पाई गई है। इसके आधार पर एसडीएम ने 22 दिसंबर को शिवकुमार की सेवा समाप्त करने की अनुशंसा सहित जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को भेज दिया है।…
नई दिल्ली.पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। बता दें की हाल ही मे उनको अस्पताल मे भर्ती किया गया था. शुरू से ही उनकी तबियत नाजुक बताई जा रही थी. हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यही उन्होंने अंतिम सांसे ली.
रीवा. वर्ष 2022 रीवा खेल जगत के लिए एतिहासिक रहा, इस वर्ष अपने रास्तो की कठिनाइयों को दूर करते हुए एक मामूली परिवार से निकल कर कुलदीप सेन ने भारत की क्रिकेट टीम मे अपनी जगह बनाई. वह भारत टीम मे शामिल होने वाले 250वें क्रिकेट खिलाडी बने. इसके साथ ही कुलदीप सेन को इंडिया टीम मे बांग्लादेश दौरे मे खेलने का मौका भी मिला. उन्होंने महत्वपूर्ण दो विकेट भी झटके और टीम को जीत की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया. हालाँकि फिट नही होने के कारण उनको दूसरे मैच मे खेलने को नही मिला. अब इस दौरे से…
जिम और ग्राउंड मे कुलदीप सेन बहा रहे जमकर पसीना, एक शानदार वापसी की तैयारी, देखिए वीडियो…
READ ALSO-Breaking: इस बार मिस रीवा 2022 का खिताब मिला ऐश्वर्या मिश्रा को… रीवा। कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिकारियों के साथ पहडिय़ा कचरा शोधन प्लांट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि कचरा शोधन प्लांट में बिजली बनाने वाली यूनिट का निर्माण 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। इसके लिए अतिरिक्त मशीनें तथा श्रमिक तैनात करें। निर्माण कार्यों की कार्य योजना बनाकर साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करें। इस प्लांट से 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजने के लिए आवश्यक तैयारियाँ कर लें। मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि अनुपम तथा नीरज श्रीवास्तव ने…
READ ALSO-Breaking: इस बार मिस रीवा 2022 का खिताब मिला ऐश्वर्या मिश्रा को… रीवा। जवा के तहसीलदार ने बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत सरपंच और सचिव द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार करने पर लोकायुक्त जांच प्रकरण के अनुपालन में डभौरा की पूर्व सरपंच श्रीमती ऊषा यादव, जवा की पूर्व सरपंच श्रीमती छोटी यादव, भनिगवां के पूर्व सरपंच भगवानदीन प्रजापति, गाढ़ा-137 के पूर्व सरपंच रामपाल पाठक एवं पूर्व सचिव शिवाकांत पाण्डेय, रौली की पूर्व सरपंच श्रीमती चन्द्रावती यादव, कुठिला के पूर्व सरपंच राजेश सिंह की अचल संपत्ति की नीलामी 2 जनवरी को तहसील कार्यालय जवा में की जायेगी। तहसीलदार ने…
READ ALSO-Breaking: इस बार मिस रीवा 2022 का खिताब मिला ऐश्वर्या मिश्रा को…रीवा। शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय की छात्रा का अपहरण हो गया। इस घटना को लेकर रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं। रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस की जांच पर लीपापोती का आरोप एनएसयूआई ने लगाया है। इस बाबत एनएसयूआई ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन एनएसयूआई कार्यकताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन उपरांत एसपी नवनीत भसीन को ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई टीआरएस इकाई के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि अंजली पाण्डेय महाविद्यालय के बीबीए द्वितीय वर्ष…
READ ALSO-Rewa:रीवा में बीजेपी नेत्री के अभद्रता का वीडियो वॉयरल, जमकर हो रही चर्चाएं… रीवा। रीवा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें एक मंच देनी की, रीवा में हाल ही में मिस रीवा 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रीवा के शहरी क्षेत्र बोदाबाद में रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा ने मिस रीवा 2022 का खिताब अपने नाम किया। इसमें कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था लेकिन ऐश्वर्या ने सभी को पीछे छोड़ यह खिताब अपने नाम किया। 17 वर्षीय ऐश्वर्या शहर के व्यापारी योगेंद्र मिश्रा और सुनीता मिश्रा की बेटी हैं। वह गीतांजलि पब्लिक स्कूल में…
