रीवा/प्रयागराज. रीवा आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है! अज्ञात बदमाश यात्री का मोबाइल ही छुड़ा कर भाग गए. मामले की शिकायत पीड़ित यात्री ने प्रयागराज जक्शन मे जीआरपी थाने मे दर्ज कराई है. बीते दिनों हुई इस घटना मे पुलिस मामले की जांच मे जुटीं हुई है. आपको बता दें कि फतेहपुर के आलमपुर के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन जब जमुना बृज के समीप धीमी गति से चलने लगी तो एक युवक आया और मोबाइल छुड़ा कर भाग निकला. जब तक की वह कुछ समझ पाता कि ट्रेन की…
Author: Vindhya Vani
उत्कृष्ट उपचार सुविधाओं के लिए सुपर स्पेशलिटी को मिला एनएबीएच प्रमाण पत्र रीवा.विन्ध्य क्षेत्र में गंभीर और जटिल रोगों के उपचार के लिए सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल की स्थापना की गई है। इस हास्पिटल में वर्ष 2022 में एक लाख से अधिक रोगियों को प्राथमिक उपचार की सुविधा दी गई। साथ ही कई गंभीर रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। इस हास्पिटल के द्वारा आयुष्मान योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 20 करोड़ रुपए से अधिक के उपचार की सुविधा दी गई। इस हास्पिटल को आज एनएबीएच प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल एनएबीएच प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला…
कन्या महाविद्यालय रीवा की छात्राएं विधानसभा की कार्यवाही का करेंगी अवलोकनरीवा. GDC मे जनभागीदारी समिति का स्वागत समारोह विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के सभी कार्य प्राथमिकता से करायें जायेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर सड़क निर्माण से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर निर्देश दिये कि महाविद्यालय पहुंचमार्ग का कार्य तत्काल प्रारंभ करायें। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में परिवर्तन…
रीवा। रीवा में हाड़कपाऊं ठंड को देखते हुए कलेक्टर मनोज पुष्प ने छात्र हित में बड़ा निर्णय लिया है। स्कूल का समय बदलने के बाद अब एक नया आदेश कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा जारी किया गया है। जिसमें स्कूलों की छुट्टी 4 जनवरी से 7 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिससे सभी शासकीय, अशासकीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी 4 जनवरी से…
रीवा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत रीवा जिले के वरिष्ठ नागरिक 24 जनवरी को द्वारिका धाम के दर्शन करने रवाना होंगे तथा यह ट्रेन 29 जनवरी को वापस रीवा आयेगी। अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और आयकर दाता नहीं है तथा ऐसी महिलाएं जिन्होंने 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तीर्थ दर्शन के लिए पात्र होंगे। तीर्थ दर्शन के लिए इच्छुक वरिष्ठ नागरिक 13 जनवरी तक तहसील, जनपद एवं नगरीय निकाय कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर…
रीवा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने जनपद पंचायत जवा की ग्राम पंचायत कसियारी के सचिव घनश्याम यादव द्वारा 4 लाख 90 हजार रूपये की वित्तीय अनियमितता करने के आरोप में सचिव श्री यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में श्री यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जवा निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कसियारी के सचिव ने ग्राम पंचायत भवन के निर्माण के लिए 4.90 लाख रूपये का आहरण कर भवन निर्माण का कार्य नहीं कराया। उनके द्वारा वित्तीय अनियमितता करने के…
द्वारिका धाम के दर्शन के लिए हो जाए तैयार, जल्दी करें आवेदन, इस दिन जाएगी टे्रन..
रीवा। जिले के त्योंथर कस्बे में नववर्ष की शाम एक शिक्षिका की जान चली गई। आरोप है कि उसको एक सिरफिरा आशिक परेशान करता था और उसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बंद कमरे में बड़ी बहन को लटकता देख परिजनों को बुलाया।आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। त्योंथर सिविल अस्पताल के सामने आधा सैकड़ा लोगों ने घंटों बवाल मचाया है। मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया। आरीपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर…
– कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देशरीवा। नगर निगम में अधिकारियों के नाम पर हो रही अवैध वसूली का मामला संज्ञान आते ही नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा अवैध वसूली कर रहे कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस कार्यवाही से अधिकारियों कर्मचारियों मे हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच के आदेश भी महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा संबधित अधिकारियों को दिए गए हैं। दरअसल नगर निगम द्वारा जीएआईएस सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए प्राइवेट कंपनी को अनुबंधित किया गया है। नगर निगम…
रीवा। नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा व निगम आयुक्त मृणाल मीना द्वारा इस वर्ष नवाचार करते हुए पार्षदों के साथ-साथ जनता का सुझाव भी वित्तीय बजट 2023-24 के लिए लिया जाएगा। इस वर्ष का वित्तीय बजट पूरी तरह जनता के सुझाव उनकी मांग पर निर्धारित होगा। जनता की मांग व सुझाव के अनुसार ही बजट की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को महापौर अजय मिश्रा बाबा व निगम आयुक्त मृणाल मीना सहित वित्त एवं लेखा प्रभारी ऋषिकेश त्रिपाठी (स्वतंत्र) व लेखा एवं वित्त समिति के अन्य सदस्यों द्वारा इस संबंध में चर्चा की गई। जिसमें…
