There has been a major change in the timetable for UG and PG admissions in colleges…
विंध्य वाणी,रीवा। जिले के सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालयों की कक्षाओं में बीते 1 मई से प्रवेश आरम्भ हुए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होते ही स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की सूचना जारी हो गई थी। इस बाबत उच्च शिक्षा विभाग ने समय-सारिणी भी घोषित की गई थी। ऑनलाइन पंजीयन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई तक निर्धारित की गई वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई के तक किया गया। तत्पश्चात उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज यानि 20 मई को मेरिट के आधार पर सीट आवंटन जारी कर दी गई। आवंटित महाविद्यालय में छात्रों को 26 मई के बीच शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
प्रथम चरण में प्रवेश सुनिश्चित होने के साथ ही विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं में प्रवेश का दूसरा चरण शुरु कर दिया गया है। पहले यह 28 मई से शुरु होने वाला था लेकिन इसे बीते 21 मई से ही शुरु कर दिया गया है। दूसरे चरण के तहत से 3 जून तक ऑनलाइन पंजीयन आवेदन हो सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 22 मई से 4 जून तक होगा। दूसरे चरण का सीट आवंटन 7 जून को जारी होगा। आवंटित महाविद्यालय में छात्रों को 7 से 13 जून तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश तय करना होगा। सीएली चरण तहत 15 जून की जगह अब 8 जून से ही शुरु हो जाएगा। आवेदन इसमें 19 जून तक कर सकेंगे। सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 8 जून से 20 जून तक होगा। सीट आवंटन 23 जून को जारी होगा। आवंटित महाविद्यालय में छात्रों को 23 से 30 जून तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश तय करना होगा
पीजी प्रवेश के भी यह बदलाव
इसी तरह महाविद्यालयों की स्नातकोत्तर कक्षाओं में 2 मई से प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ की गई। स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने छात्रों ने 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया। दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई तक किया गया। विभाग द्वारा 21 मई को प्रथम चरण का सीट आवंटन ऑनलाइन जारी किया जायेगा। आवंटित महाविद्यालय में छात्रों को 21 मई से 26 मई तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश तय करना होगा। स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश का द्वितीय चरण 28 मई से ही शुरु होना था लेकिन 21 मई से शुरु कर दिया गया व सीएलसी चरण 9 जून से 30 जून तक चलेगा।
०००००००




