Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » नगर निगम रीवा के इतिहास की सबसे बड़ी कार्यवाही, इन अवैध कालोनाइजरों पर ठोका 121 करोड़ का जुर्माना…
भोपाल

नगर निगम रीवा के इतिहास की सबसे बड़ी कार्यवाही, इन अवैध कालोनाइजरों पर ठोका 121 करोड़ का जुर्माना…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMay 25, 2024Updated:May 25, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

The biggest action in the history of Municipal Corporation Rewa, a fine of Rs 121 crore imposed on these illegal colonizers:रीवा। नगर निगम प्रशासन अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी में है, यह कार्यवाही निगम के इतिहास की पहली ऐसी कार्यवाही होगी। निगमायुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर खाका तैयार कर लिया गया है। अब इस पर निगम प्रशासन अमल करने की तैयारी में है। शासन के आदेश पर हो रही इस कार्यवाही की जानकारी होते ही अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। करीब 71 कॉलोनाइजरों से करीब 121 करोड़ रुपए वसूलने की तैयारी में निगम प्रशासन है।

   

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष नगर निगम द्वारा शहर में करीब 109 अवैध कॉलोनियों को चिंहित कर वैध किया था। जिसमें शासन के नियमानुसार विकास शुल्क जमा कराकर उनको भवन अनुज्ञा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक इनको बसाने वाले अवैध कॉलोनाइजर बचे हुए थे लेकिन अब उन पर गाज गिरने वाली है। सूत्रों की माने तो करीब 71 कॉलोनाइजरों पर 121 करोड़ से अधिक का जुर्माना तय कर लिया गया है, जिनसे अब वसूली की तैयारी में निगम प्रशासन है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसलिए लगाया गया जुर्माना
बता दें कि शहरी क्षेत्र में कॉलोनी बसाने वालो को शासन के नियमानुसार कुल रकवे का 10 प्रतिशत हिस्सा पार्क के लिए छोडऩा था, इसके अलावा उनको बिजली, पानी, सड़क व नाली की सुविधा कॉलोनी में देनी थी लेकिन कॉलोनाइजरों द्वारा न ही नियम के अनुसार सड़के तैयार की और न ही अन्य सुविधाएं दी। मुख्य रूप से दी जाने वाली पार्क की सुविधा नहीं दी गई। अब इन कॉलोनियों में पार्क की जमीन के एवज में व अन्य सुविधाओं की एवज में कॉलोनाइजरों पर जुर्माना तय किया गया है। यह नगर निगम के इतिहास की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्यवाही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4 एकड़ जमीन कर ली आरक्षित
वहीं बताया गया कि जिन अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है और उनमें खाली भूमि शेष बची है तो उसको निगम प्रशासन द्वारा पार्क के लिए आरक्षित करने का काम किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 15 में मो.कॉजी सहित अन्य द्वारा बसाई गई गंगापुरम कॉलोनी में करीब 4 एकड़ भूमि को आरक्षित किया गया है, जिसमें निगम प्रशासन द्वारा पार्क बनाया जाएगा। इस भूमि की कीमत करीब 10 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। वहीं बताया गया कि जिन अन्य कालोनियों में जमीन खाली है उसे पार्क के लिए आरक्षित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

12 करोड़ तक का जुर्माना
बता दें कि नगर निगम द्वारा जो जुर्माना की राशि कॉलोनाइजरों पर तय की गई है, उसमें 12 करोड़ तक का जुर्माना कॉलोनाइजरों पर लगाया गया है। कई ऐसे कॉलोनाइजर हैं जिन पर 12 करोड़ रुपए तक का जुर्माना किया गया है। इसमें कई जनप्रतिनिधि, नामी नेता भी फंसे हुए हैं और उन पर भी निगम प्रशासन कार्यवाही की तैयारी में है। बताया गया कि वसूली की नोटिस तैयार की जा रही है और जल्द ही इसे कॉलोनाइजरों के घर तक पहुंचाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

————
कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप
बता दें कि नगर निगम द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस प्रकार से कॉलोनियों में भूमि आरक्षित व जुर्माने की कार्यवाही को लेकर कॉलोनाइजरों में और डर दिख रहा है। बताया गया कि कार्यवाही से बचने वह निगम कार्यालय के चक्कर लगाने लगे हैं। चर्चा है कि नेताओं की सिफारिश भी पहुंचने लगी है। हालांकि निगमायुक्त संस्कृजि जैन द्वारा किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है और लगातार अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की समीक्षा की जा रही हैं और कार्यवाही के लिए कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तैयार की गई टीम को निर्देशित किया जा रहा है। लगातार हो रही कार्यवाहियों से हड़कंप मचा हुआ है। जल्द ही विंध्य वाणी न्यूज द्वारा इस सूची को भी प्रकाशित किया जाएगा।
००००००००००००

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कालोनाइजरों को पार्क के लिए कुल रकवे का 10 प्रतिशत हिस्सा छोड़ना था लेकिन नही छोड़ा गया। जिन कालोनियों में भूमि खाली है उन्हें पार्क के लिए आरक्षित किया जा रहा है। जहा भूमि रिक्त नहीं है वहा जुर्माना कालोनाइजरों पर किया जा रहा है। नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

HK TRIPATHI EE NAGAR NIGAM REWA

     
   
Avaidh calony rewa HINDI NEWS Hk tripathi nagar nigam NAGAR NIGAM REWA Today hindi news अवैध कालोनियों में जुर्माना रीवा अवैध कालोनी पर जुर्माना अवैध कालोनी रीवा news जुर्माना अवैध कालोनी में
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.