Statue of Vivekananda installed in the park in front of the administrative building; Higher Education Minister Inder Singh Parmar unveiled it
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित का अनावरण प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि कि स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा से युवाओं को उनके जीवन में किए गए उत्कृष्ट कार्यो की प्रेरणा मिलेगी। प्रशासनिक भवन के ठीक सामने पार्क में प्रतिमा को स्थापित किया गया है।
पांच लाख रुपए की लागत से स्थापित की गई इस प्रतिमा को विशेष कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। बता दें कि विवि कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना करने की बात कही गई थी, उन्होंने इसी क्रम में विवि परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित कराए जाने का निर्णय लिया।

राजस्थान के कारीगरों द्वारा प्रतिमा निर्माण किया गया है। करीब 11 फिट की प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। विवि परिसर में अन्य महापुरुषों की प्रतिमा की स्थापना किए जाने को लेकर भी कार्य किया जा रहा है।
०००००००००




