Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Sidhi News: केवाईसी कराने लाड़ली बहनों की हो रही फजीहत…
मध्य प्रदेश

Sidhi News: केवाईसी कराने लाड़ली बहनों की हो रही फजीहत…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniApril 17, 2023Updated:March 23, 2024No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

सीधी. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के लिए लाड़ली बहनों की इस भीषण गर्मी की दोपहरी में भारी फजीहतें हो रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी आरंभ से ही केवल कागजी आदेश ही जारी करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री किए हुए हैं। मौके पर भटक रही लाड़ली बहनों की सहायता के लिए कोई भी प्रशासनिक अमला देखने वाला नहीं है। लिहाजा आधार एवं समग्र आईडी लिंक करानें, बैंकों में केवाईसी करानें महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह स्थिति करीब एक पखवाड़े से बनी  हुई है। स्थिति यह है कि भारी भीड़ के चलते बैंकों में भी घंटों लाईन लगने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। बैंक खातों की गड़बड़ी को दूर करानें के लिए अधिकांश बैंकों में केवाईसी की व्यवस्था बनाई गई है। जब ज्यादा भीड़ बढ़ जाती है तो बैंक कर्मियों द्वारा केवाईसी डिब्बी में सिग्रल न होने की बहानेबाजी शुरू कर दी जाती है। इसी के चलते बैंक संबंधी काम करानें के लिए महिलाओं को कई दिनों चक्कर काटने की मजबूरी बनी हुई है। चर्चा के दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके बैंक खातों में भी कई तरह की त्रुटियां बताई जा रही हैं। जिसको दूर कराने के लिए बैंक में केवाईसी कराना जरूरी है। फार्म लेकर बैंकों में कई दिनों से कतारें लगा रही हैं। लेकिन जब नंबर लगता भी है तो कुछ न कुछ कमी बता दी जाती है। जिससे अगले दिन फिर से वही समस्या झेलनी पड़ती है। कियोस्क के माध्यम से खोले गए बैंक खातों का हाल तो और भी बेहाल है। गरीब तबके की अधिकांश महिलाओं द्वारा कियोस्क में भी खाता खोला गया है। इस वजह से उनके खातों में कई तरह की गड़बडियां सामने आ रही हैं। जिसका  सुधार केवल बैंक से ही हो सकता है। इस वजह से बैंकों में इन दिनों महिलाओं की भारी भीड़ के चलते अन्य काम-काज प्रभावित हैं।

nn

nn

nn

कियोस्क संचालकों द्वारा सही तरीके से खाते नहीं खोले गए हैं। ज्यादातर गड़बड़ी कियोस्क से खोले गए खातों में खाताधारक महिला का फोटो गायब होने, हस्ताक्षर लोड न होने को लेकर सामने आ रही है। वहीं अधिकांश महिलाओं के खाते में पैन कार्ड, मोबाईल नंबर दर्ज नहीं किए गए हैं। कुछ महिलाओं के खाते तो आधार से लिंक ही नहीं है। उक्त गड़बडिय़ों को सुधरवाने के लिए बैंकों में केवायसी फार्म भराए जाते हैं। कई तरह के दस्तावेज लगाने के बाद केवायसी फार्म लेकर महिलाएं बैंक खुलते ही कतार में लग जाती हैं। जब उनकी बारी आती है तो उस दौरान बैंक कर्मी भी तरह-तरह की बहानेबाजी शुरू करके आवेदन लौटा देते हैं। इस तरह की परेशानी अधिकांश बैंकों में बनी हुई है। चर्चा के दौरान कुछ महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा योजना शुरू करके महिलाओं की परेशानी आवेदन करनें में ही बढ़ा दी गई है। पता नहीं एक हजार रुपए महीने मिलते हैं या नहीं लेकिन बैंक के खातों का सुधार करानें के लिए वह समूचा काम-काज छोंडकर लगातार कई दिनों से चक्कर काट रही हैं। एक महिला ने बताया कि इंडियन बैंक शाखा सीधी के कियोस्क से खाता खोला गया था। जिसमें कियोस्क संचालक द्वारा फोटो ही नहीं लगाया गया है। इस त्रुटि को दूर करानें के लिए बैंक के मुख्य शाखा में तीन दिनों तक केवायसी करानें के लिए भटकती रही।

nn

n
nमुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अधिकांश महिलाएं समग्र आईडी से आधार को लिंक करानें के लिए ई-केवाईसी कम्प्यूटर सेंटरों के माध्यम से ही करा रही हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है कि कोई भी कम्प्यूटर सेंटर महिलाओं से ई-केवाईसी के लिए कोई शुल्क नहीं लेगा। बावजूद इसके कम्प्यूटर सेंटरों में 50 रुपए शुल्क लिए जा रहे हैं। तत्संबंध में कुछ महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में हर काम के लिए सुबह से लेकर शाम तक भटकना पड़ रहा है। ऐसे में लग रहा है कि भले ही कुछ पैसे लग जाएं लेकिन काम हो जाए। कोई भी कम्प्यूटर सेंटर का संचालक नि:शुल्क काम करने के लिए तैयार नहीं है। पैसे देने के बाद भी घंटों लाईन लगानी पड़ रही है। तब जाकर काम हो रहा है। कुछ महिलाएं आधार की त्रुटियों को दूर करानें के लिए भी परेशान हैं। इसके लिए कम्प्यूटर सेंटरों में मनमानी शुल्क लिए जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिश में आधार त्रुटि सुधार एवं अपडेट करानें के लिए 100 रुपए लिए जाते हैं। ङ्क्षकतु यहां सबसे ज्यादा भीड़ होने के कारण महिलाओं को कई दिनों तक चक्कर काटना पड़ रहा है। निजी स्तर पर कुछ कम्प्यूटर सेंटरों में आधार संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। लेकिन यहां का शुल्क 300 से 400 रुपए का है। जिला प्रशासन द्वारा आधार केंद्रों के संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए हैं कि यह कार्य केवल शासकीय कार्यालयों के परिसर में होंगे। बावजूद इसके सांठ-गांठ के चलते बाजार क्षेत्र में संचालित कुछ कम्प्यूटर सेंटरों में कुछ ज्यादा शुल्क लेकर आधार अपडेट कार्य किए जा रहे हैं। परेशानी से बचने के लिए काफी महिलाएं बाजार में ही आधार संबंधी कार्य कराने को मजबूर हैं।

nn

nn

nn

nn

nn

सीधी.जिले के तहसील मुख्यालय मझौली में संचालित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आज रविवार अवकाश के दिन दोपहर आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही बैंक मैनेजर विकास कुमार रजक अपरान्ह करीब 4 बजे बैंक पहुंचे जहां शटर के नीचे से तेज धुंआ निकलता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद तत्काल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जल्द ही मौके पर मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह अपने दल-बल के साथ पहुंच गए तथा नगर परिषद मझौली के फायर ब्रिगेड से आग बुझाने की कार्यवाई शुरू की गई। वहीं आग पर काबू पाने के लिए नगर परिषद ब्यौहारी एवं जेपी निगरी प्लांट से भी फायर ब्रिगेड मंगाए गए। करीब 2 घंटे की मशक्कत एवं दो बार पानी लोड़ करनें के बाद नगर परिषद मझौली के फायर ब्रिगेड ने ही आग पर पूरी तरह से शाम 6:30 बजे काबू पा लिया। इसके बाद ब्यौहारी तथा निगरी से भी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। आग लगने से लाखों की सामग्री जलना बताया जा रहा है। आग पर काबू मिलने के बाद बैंक मैनेजर विकास कुमार रजक अंदर पहुंचे और आग से हुई क्षति का प्रारंभिक तौर पर जायजा लिया। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते बैंक के अंदर आग लगी और उसकी चपेट में एयर कंडिशनर, पंखे, कम्प्यूटर सिस्टम समेत बिजली से जुड़े अन्य उपकरण आए। इसके अलावा बैंक के अंदर छत में लगी प्लास्टिक सीलिंग भी आग से जल गई। बैंक के कुछ काउंटरों एवं उनमें रखे कागजों के भी जलने की जानकारी मिली है। बैंक में आग लगने की जानकारी मिलते ही मझौली के खंड स्तरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसमें एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर भी शामिल रहीं। जिनके द्वारा आग बुझाने की कार्यवाई सुनिश्चित कराई गई। आग बुझाने में फायर कर्मचारियों में चालक राजेन्द्र सिंह, फयरमैन आशुतोष गौतम, सहायक तोषण प्रसाद मिश्रा, शुभम जायसवाल रामसिरोमणि सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

nn

nn

nn

सीधी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ल प्रात: काल अपने निज निवास पर जनता दरबार लगाकर आम जनों की समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। आज निज निवास पर प्रात: काल से ही जनता दरबार में दर्जनों के भी की संख्या में लोग एकत्रित होकर अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक श्री शुक्ल को अवगत कराया। कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही विधायक श्री शुक्ल द्वारा कर दिया गया और कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। बिजली, आवास, जल, नक्शा, सीमांकन व अन्य प्रकार की समस्याएं विधायक श्री शुक्ल ने सुनकर समस्याओं का निपटारा किया। जिसके कारण उपस्थित समुदाय में अत्यंत हर्ष देखा गया। दरअसल सीधी विधायक पंडित  केदारनाथ शुक्ल के जनता दरबार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.