REWA: SP Dr. Gurukaran Singh was surprised to see a rose in the hands of a little player, gave many tips to the children.
विंध्य वाणी,रीवा। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आरोह 2026 समर कैंप का औचक निरीक्षण करने सोमवार को एसपी डॉ. गुरूकरण सिंह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसपी जैसे ही स्पोर्ट्स कांपलेक्स के अंदर पहुंचे तो उन्हें देख छोटे बच्चे उनकी ओर दौड़ पड़े, इतना ही नहीं इन नन्हें बच्चों के बीच में एक बच्चे ने अपने हाथ में लिया गुलाब का फूल एसपी की ओर आगे करते हुए उनका वेलकम किया। जिसे देख एसपी भी हैरान रह गए, बच्चे के बिना सिखाए और बिना किसी प्रकार की जानकारी के मिले इस प्रकार के स्वागत से एसपी काफी खुश हुए।
उन्होंने नन्हें खिलाडिय़ों के साथ खूब समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान में पहुॅच कर कैंप के खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षको से परिचय प्राप्त किया और खेल गतिविधियों की जानकारी ली। पुलिस अक्षीक्षक द्वारा पहलीवार स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स पर संचालित खेल सुविधाओं का जायजा लिया।
पैरा मिलिट्री फौर्स की तैयारी करने वाले खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किये, महिलाओं के होने वाले रस्साकसी खेल एवं पारिवारिक इन्वायरमेन्ट मनोरंजनात्मक खेलों का शुभारंभ किया गया। एमके धौलपुरी संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी द्वारा खिलाडियों से अपील की है कि सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, तथा खिलाडियो के अभिभावक एवं पालको के बीच मनोरंजनात्मक खेलों का आयोजन प्रति शनिवार को प्रात: 7 बजे से किये जाते है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर(आरोह 2026) में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी दिये गये लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भाग ले सकते है।
००००००००००




