REWA NEWS: After APSU, now BPES course started in TRS College…
रीवा। विंध्य क्षेत्र के छात्रों के लिए विंध्य क्षेत्र में अभी तक फिजिकल एजुकेशन से संबंधित पाठ्यक्रम अध्ययन करने के लिए अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ही एक आप्सन था लेकिन अब यह सुविधा शासकीय ठाकुर रणमति सिंह महाविद्यालय में भी शुुरु हो गई है। शहर का टीआरएस कॉलेज संभाग का पहला ऐसा महाविद्यालय होगा जहां खेलों में अवसर तलाश रहे खिलाडिय़ों के लिए बीपीईएस पाठ्यक्रम शुरु किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग के गाइडलाइन के अनुसार इसमें प्रवेश भी दिया जा रहा है। स्व वित्तीय मद के माध्यम से इसका संचालन होगा। उच्च शिक्षा विभाग आयुक्त ने इसकी अनुमति दी और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबंद्धता के लिए पत्राचार जारी है। बता दें कि फिजिकल एजुकेशन से संबंधित पाठ्यक्रम के लिए अभी तक एपीएसयू ही एक केन्द्र था लेकिन टीआरएस कॉलेज में यह शुरुआत से छात्रों को काफी राहत मिलेगी।
क्या है बीपीईएस पाठ्यक्रम?
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स (बीपीईएस) कार्यक्रम चार वर्षीय व्यावसायिक डिग्री कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य हाई स्कूल स्तर तक शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को तैयार करना है। यह पाठ्यक्रम उन्हें फिटनेस सेंटर, हेल्थ क्लब, स्पोट्र्स क्लब, स्पोट्र्स अकादमी आदि में शारीरिक शिक्षा शिक्षक/प्रशिक्षक/प्रशिक्षक/कोच के रूप में रोजगार प्राप्त करने में भी सहायक होगा।
100 सीटों में मिलेगा प्रवेश
जानकारी के मुताबिक पहले सत्र में टीआरएस कॉलेज में 100 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरु हो गए है, टीआरएस कॉलेज में पहले चरण में छात्रो ने प्रवेश के लिए आवेदन भी किया है। कॉलेज प्रबंधन की माने तो लंबे समस से इसके लिए प्रयास किया जा रहा था, नियमित स्पोर्ट्स आफिसर डॉ.रावेन्द्र सिंह की पदस्थापना के बाद से उन्होंने इसे और गति दी और इसी का परिणाम रहा कि टीआरएस कॉलेज को यह उपलब्धि मिली।
महाविद्यालय से इस वर्ष बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स (बीपीईएस) पाठ्यक्रम शुरु किया गया है, जिसमें प्रवेश शुरु है। प्रथम चरण में 100 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है।
डॉ.रावेन्द्र सिंह, एचओडी क्रीड़ा विभाग टीआरएस कॉलेज।
०००००००००००




