Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » REWA-MAUGANJ:एक टेबल पर बैठेगा एक ही परीक्षार्थी, रीवा और मऊगंज में बढ़ेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र…
मध्य प्रदेश

REWA-MAUGANJ:एक टेबल पर बैठेगा एक ही परीक्षार्थी, रीवा और मऊगंज में बढ़ेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

रीवा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2027 की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। प्रत्येक टेबल पर केवल एक परीक्षार्थी को बैठाने की योजना है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 100 से अधिक करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, केंद्रों की अंतिम संख्या मंडल की स्वीकृति के बाद ही स्पष्ट होगी। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष रीवा जिले में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रीवा व मऊगंज के कुल 94 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इस बार प्रस्तावित संख्या 100 से अधिक रखी गई है। इस लिहाज से लगभग 10 नए केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ परीक्षा संचालन को अधिक व्यवस्थित करना है। बता दें कि पिछले वर्ष प्रगति स्कूल गंगेव में एक नकल प्रकरण बना था, इस केन्द्र को अगली बार परीक्षा केन्द्र न बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे, इसके साथ ही 3 अन्य परीक्षा केन्द्रों में टाट पट्टी पर छात्रों के बैठे होने से जांच करने पहुंचे दल ने केन्द्र न बनाने के निर्देश दिए थे। इस प्रकार चार परीक्षा केन्द्रों को हटा दिया जाएगा।

   

 

 

 

नकल पर रहेगी नजर
परीक्षा में नकल की आशंका कम करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक टेबल पर एक विद्यार्थी को बैठाने की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाएगी। केंद्रों पर निगरानी और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना भी विभाग के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

 

 

भेजी गई केंद्रों की प्रस्तावित सूची
जिला शिक्षा विभाग ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची तैयार कर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को भेज दी है। अब मंडल स्तर पर सूची की समीक्षा और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद ही केंद्रों की अंतिम संख्या और सूची सामने आएगी।

 

 

फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा मंडल के जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बारहवीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च तक और दसवीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं की तैयारी के बीच परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और व्यवस्थाएं दुरुस्त करना जिला शिक्षा विभाग के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। परीक्षा केंद्रों की संख्या बढऩे से विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, प्रस्तावित केंद्रों पर अंतिम मुहर लगने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि रीवा जिले में कितने केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

नगर निगम रीवा की विकास शाखा में संपत्तियों पर हेरफेर की आशंका, शासन ने बैठाई जांच…

October 17, 2026

REWA NEWS: रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरु होंगे यह 14 नए कोर्स, छात्रों को मिलेगा लाभ…

October 17, 2026

RTO REWA: एफआईआर का तथ्य छिपाना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका…

October 15, 2026
Latest Post

REWA-MAUGANJ:एक टेबल पर बैठेगा एक ही परीक्षार्थी, रीवा और मऊगंज में बढ़ेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र…

October 17, 2026

नगर निगम रीवा की विकास शाखा में संपत्तियों पर हेरफेर की आशंका, शासन ने बैठाई जांच…

October 17, 2026

REWA NEWS: रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरु होंगे यह 14 नए कोर्स, छात्रों को मिलेगा लाभ…

October 17, 2026

RTO REWA: एफआईआर का तथ्य छिपाना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका…

October 15, 2026

REWA MEDICAL COLLEGE: डीन से बातचीत के बाद चिकित्सकों की हड़ताल एक सप्ताह के लिए स्थगित…

October 15, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.