REWA: A big gift from Vice Chancellor Dr. Rajendra Kudaria, students will get the facility of EV vehicles in APSU campusREWA: A big gift from Vice Chancellor Dr. Rajendra Kudaria, students will get the facility of EV vehicles in APSU campus…
विंध्य वाणी, रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण सहित ईधन की बचत की ओर बड़ा कदम उठाया जा रहा है, इसके साथ ही छात्रों के लिए विशेष सुविधा की शुरुआत की जा रही है। यह नवाचार कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अब विवि परिसर में छात्रों को ईवी (इलेक्ट्रानिक व्हीकल) की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क होगी। इसके साथ ही नो व्हीकल डे भी निर्धारित किया जा रहा है। बता दें कि एपीएसयू में कई पाठ्यक्रम संचालित हैं, जिनके लिए अलग-अलग विभागों के अलग-अलग भवन बनाए गए हैं। एक विभाग से दूसरे विभाग में कर्मचारियों सहित छात्रों को जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिनके पास वाहन सुविधा नहीं होती वह पैदल जाते हैं, अब ऐसे छात्रों व कर्मचारियों के लिए विवि परिसर में ईवी वाहनों की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल दो-तीन वाहन का प्रस्ताव तैयार किया गया है, इसे भविष्य में बढ़ाया जा सकता है। यह वाहन विवि परिसर में तैनात रहेंगे और छात्र सहित कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में जाने के लिए मदद करेंगे। इसके लिए एक नंबर भी जारी किया जाएगा जिसकी मदद से छात्र इसकी सुविधा ले सकेंगे। बताया गया कि भविष्य में हर विभाग को एक ईवी वाहन देने की सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है लेकिन फिलहाल कुछ वाहनों से ही इस नवाचार की शुरुआत विवि द्वारा की जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण में बड़ा कदम
बताया गया कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पहल है, विवि पसिर में ईवी वाहनों के ही चलने की अनुमति दी जाएगी। जो छात्र अपने अन्य वाहन लेकर आते हैं, उनको भी इस वाहनों का प्रयोग विवि परिसर में करना होगा। इसके साथ ही प्राध्यापक व कर्मचारी भी विवि परिसर में ईवी वाहन के अलावा अन्य वाहनों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। हालांकि इस पर अमल करने में अभी समय है, फिलहाल नवाचार की शुरुआत में कुछ वाहन की सुविधा दी जाएगी। भीषण गर्मी में बच्चों को जहां इस कदम से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर ईधन खर्च पर भी नियंत्रण होगा।
———
सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे
वहीं विवि में सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें सप्ताह में एक ऐसा दिन निर्धारित किया जाएगा जिस दिन विवि परिसर में किसी प्रकार के किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभी संभागायुक्त द्वारा मंगलवार को नो व्हीकल डे प्रशासनिक कार्यालय में निर्धारित किया गया है। पीएम मोदी की अपील के बाद अब विवि में भी इस पर काम किया जा रहा है। इसी माह इस प्रस्ताव पर स्वीकृति दी जा सकती है।
———-
छात्र सुविधाओं का बड़ा ग्राफ
बता दें कि जब से अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का पद्भार डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया ने संभाला है, यहां छात्रहित में कई निर्णय लिए गए हैं, छात्रों के लिए नवीन रोगगारन्मुखी पाठ्यक्रमों की शुुरुआत के साथ-साथ विवि में परीक्षाओ का समय पर संचालन, शिकायतों की मानिटरिंग, समय पर शिकायतों का निराकरण किए जाने से छात्रों की समस्याओं में नियंत्रण हुआ है। पूर्व की अपेक्षा अब 50 प्रतिशत भी शिकायतें विवि में नहीं पहुंच रही हैं।
००००००००
एक विभाग से दूसरे विभाग में जाने के लिए छात्रों को काफी परेशानी होती हैं, जिन छात्रों के पास व्हीकल सुविधा नहीं होती उन्हें पढ़ाई के दौरान अपने कार्यो के लिए परेशान होना पड़ता है, विवि परिसर में ईवी वाहन तैनात किए जाएंगे। जिनका लाभ छात्रों को मिलेगा। इसके साथ ही नो व्हींकल डे निर्धारित किया जाएगा।
डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया, कुलगुरु एपीएसयू रीवा।
००००००००००००




