Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: क्या आप जानते हैं देवतालाब के प्राचीनतम शिव मंदिर के संबंध में यह रोचक बातें…
Rewa

Rewa: क्या आप जानते हैं देवतालाब के प्राचीनतम शिव मंदिर के संबंध में यह रोचक बातें…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 10, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now


रीवा। विन्ध्य क्षेत्र में देवतालाब में प्राचीनतम शिव मंदिर का अपना विशेष महत्व है। जनश्रुति है कि यह मंदिर मात्र एक रात में बनाकर तैयार हुआ था। कृषि मर्कण्डु की संतान महर्षि मार्कण्डेय जन्म से ही परम शिव भक्त थे। उन्होंने भारत भर में कई स्थानों में भगवान शिव के स्वरूप को स्थापित किया। इन्हीं में से एक है देवतालाब का शिवालय। पूर्वी मध्यप्रदेश में एक मान्यता है कि चारधाम की यात्रा तभी सफल मानी जाती है जब गंगोत्री का जल रामेश्वरम शिव लिंग के साथ देवतालाब स्थित शिव लिंग में अर्पित किया जाय। 

   

READ ALSO-चोरों को पकडऩे की खौफनाक सजा, पहले महिला को पीटा, साड़ी खींच ली, पेटीकोट व ब्लाउज में गांव घुमाया…

इसी कारण तीर्थ यात्री गंगोत्री का गंगाजल लेकर देवतालाब आते हैं। इस क्षेत्र में कई पवित्र जल कुंडों के कारण इसका नाम देवतालाब हुआ। महर्षि मार्कण्डेय भारत वर्ष में सनातन और शिव शक्ति के प्रचार के लिये भ्रमण करते थे। इसी यात्रा के मध्य उनका आगमन विन्ध्य के रेवा क्षेत्र में हुआ जो वर्तमान में रीवा के नाम से जाना जाता है। देवतालाब नामक स्थान पर जब महर्षि ने विश्राम के लिये डेरा जमाया तो उनके मन में शिव के दर्शन की अभिलाषा जागृत हुई। शिव भक्त महर्षि ने अपने आराध्य से विनय की कि चाहे जिस रूप में हों उन्हें दर्शन दें तब तक वे यहीं तप करेंगे। महर्षि मार्कण्डेय के कई दिनों के तप के बाद भगवान आशुतोष ने विश्वकर्मा जी को इस स्थान पर शिव मंदिर के निर्माण का आदेश दिया। भगवान विश्वकर्मा ने एक विशाल काय पत्थर से एक ही रात में इस स्थान पर शिव मंदिर का निर्माण किया। 

READ ALSO- Rewa-आरोपी-पीडि़ता के बीच था प्रेम प्रसंग? शादी नहीं हुई, अकेले में देख कर दिया रेप…

तपस्या में लीन महर्षि को इस घटना का किंचित मात्र भी आभाष नहीं हुआ। मंदिर निर्माण के उपरांत भगवान आशुतोष की प्रेरणा से महर्षि का तप समाप्त हुआ। शिवालय को देखकर महर्षि की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने कुंड में स्नान कर भगवान शिव का अभिषेक किया और आराधना की। तभी से यह मंदिर संपूर्ण विन्ध्य क्षेत्र में आस्था का केन्द्र है। मान्यता है कि एक रात में बने इस मंदिर को जब सुबह लोगों ने देखा तो उन्हें आश्चर्य हुआ। मंदिर के साथ ही आलौकिक शिवलिंग की भी उत्पत्ति हुई थी।

READ ALSO-लापरवाही पर दो प्रभारी प्रधानाध्यापक निलम्बित, विद्यालय से गायब होने की सजा, डीईओ ने की कार्रवाई…

 यह शिवलिंग रहस्ययी है और दिन में चार बार इसका रंग परिवर्तित होता है। मंदिर के विषय में एक जलश्रुति यह भी है कि मुख्य मंदिर के नीचे एक और मंदिर है जहां चमत्कारिक मणि मौजूद है। कई दिनों तक मंदिर के नीचे से सांप निकलते रहे। श्रद्धालुओं की समस्या के कारण अंतत: जमीन के नीचे स्थित मंदिर के दरवाजे हमेशा के लिये बंद कर दिये गये। देवतालाब के ऐतिहासिक शिव मंदिर में श्रावण माह में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। दूर-दूर से आकर लाखों लोग मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। सामान्य तौर पर भी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.