Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa News:शहर में 1379 स्थानों पर फूट चुकी हैं पेयजल पाइप लाइन…
भोपाल

Rewa News:शहर में 1379 स्थानों पर फूट चुकी हैं पेयजल पाइप लाइन…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 29, 2023Updated:March 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

रीवा। शहर में लोगों को मीठा पानी उपलब्ध कराने का कितना भी दावा किया जाय लेकिन जिस तरह की व्यवस्था है, उसके मुताबिक नगर निगम के समूचे प्रयास के बाद भी लोगों के हिस्से में प्रदूषित पानी ही पीने को मिल रहा है।  विगत 4 वर्षों के नगर निगम क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। हालत यह है कि जब तक पूरी की पूरी पाइप लाइन नये सिरे से नहीं बदली जाएगी तब तक लोगों को शुद्ध मीठा पानी मिलना संभव नहीं है। शहर में  पेयजल सप्लाई का संचालन संभालने वाली एजेंसी सीएमआर इंफ्रा ने निशुल्क मरम्मत के लिए 1379 स्थानों पर ऊपरोक्त निर्माण एजेंसी द्वारा डैमेज पाइप लाइन की मरम्मत की गई है। कुछ स्थानों पर निर्माण एजेंसियों द्वारा पाइप लाइन को ट्यूब से बांधकर कवर किया गया है, जो मरम्मत के लिए चिन्हित नहीं हो पाते हैं। पेयजल पाइप लाइनों के डैमेज के कारण पाइप लाइन नेटवर्क की स्थायित्व और क्षमता कमजोर हो गई है। इसके कारण अधिकांश भागों में आज भी गंदे पानी की सप्लाई समस्या है। कुछ उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन 25-30 वर्ष पुराने होने के कारण नालियों में पेयजल पाइप लाइन गल गये हैं, जिससे गैर सप्लाई टाइम में गंदा पानी पाइप लाइन में प्रवेश कर पूरे क्षेत्र की पेयजल सप्लाई को प्रदूषित करता है।
n 

nn

nn

nट्यूब से बंद की जाती है पाइप लाइन की लीकेज
nनगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विभागों की एजेंसियां कार्यरत है। उनके द्वारा शहर में निर्माण एवं विकास कार्य किये जा रहे हैं इन एजेंसियों के द्वारा खोदाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन को तोड़ दिया जाता है। और नगर निगम को बिना सूचना दिये क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ट्यूब से जोड़कर मिट्टी फिलिंग कर दी जाती है। पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत कार्य कुशल कारीगरों के द्वारा कराया जाना चाहिए परंतु इन एजेंसियों के द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है। परिणामस्वरूप पेयजल पाइप लाइन से सीपेज होकर नाले का गंदा पानी पेयजल सप्लाई लाइन के माध्यम से लोगों के घरों में पहॅुचता है। यद्यपि समय-समय पर विभिन्न निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाता है कि नगर निगम के पेयजल शाखा के अधिकारियों से समन्वय कर खोदाई का कार्य करायें। पेयजल पाइप लाइन में यदि कही टूट-फूट होती है तो नगर निगम के पेयजल विभाग को सूचित करें, जिससे पाइप लाइन की मरम्मत कुशल कारीगरों के द्वारा कराई जाय। परंतु निर्माण एजेंसियां ऐसा नहीं करती हैं। जिससे पेयजल सप्लाई लाइन में फाल्ट आने पर लोग प्रदेषित पानी पीने के लिए मजबूर होते हैं।

n 

nn

nn

nn

nलीकेज प्वाइंट से पाइपों में प्रवेश करता है गंदा पानी
n शहर में प्रत्येक टंकी से पेयजल सप्लाई के लिए बिछी पाइप लाइन का नेटवर्क विस्तृत और लंबा है। प्रत्येक टंकी के पाइप लाइन नेटवर्क के लगभग 25-30 प्रतिशत भाग पर नालियों का निर्माण हो चुका है। साथ ही नालियों से प्रभावित पाइप लाइन से उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं और नल कनेक्शन पाइप भी इन्हीं नालियों से गुजरते हैं। इन पाइप लाइनों और नल कनेक्शनों में होने वाले साधारण रूप से लीकेज की मरम्मत करना आसान नहीं होता है, जिस कारण गैर सप्लाई समय में इन लीकेज प्वाइंट से पाइपों में गंदा पानी प्रवेश करता है। इसके अलावा पाइप लाइन और नल कनेक्शन में कई स्थानों पर फाल्ट पॉइंट का पता लगाने में समय लगता है। फाल्ट प्वाइंट नालियों एवं कांक्रीट रोड में दब चुके हैं। इस वजह मरम्मत कार्य में विलंब होता है।

n 

nn

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.