Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » भाजपा सरकार की योजनाओं सेे लोगों की जीवनशैली बदली है: नागेंद्र सिंह
भोपाल

भाजपा सरकार की योजनाओं सेे लोगों की जीवनशैली बदली है: नागेंद्र सिंह

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 29, 2023Updated:March 23, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के पक्ष में है। प्रदेश में फिर शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस के आरोप खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस धरातल में हो रहे विकास की ओर नजर ही नहीं डालती इसलिए उसे विकास दिखाई नहीं देता। श्री सिंह ने प्रदेश की कई सरकारी योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है। भाजपा पूरी तरह से संगठित पार्टी है यहां का हर कार्यकर्ता भाजपा की जीत के लिए संकल्पित है। महंगाई बेराजगारी को लेकर उन्होंने कहा कि यह वैश्विक है, जिसका असर भारत में भी है। फिर भी हमारा देश दूसरों की अपेक्षा बेहतर स्थिति में है। सरकारी नौकरियों की भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का फोकस स्वरोजगार पर है। इसके लिए कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता सेवा के लिए पद कोई मायने नहीं रखता, गुढ़ की जनता के लिए सदैव काम करता रहूंगा। प्रस्तुत है बातचीत के अंश-

nn

nn

nसवाल: इस बार जिले में चुनावी फिजा क्या होगी?
nजवाब:
इस बार भी चुनावी फिजा भाजपा के पक्ष में ही रहेगी। कंडीडेट की घोषणा के बाद उसके व्यक्तिगत प्रभाव का भी असर होता है। बावजूद इसके महौल भाजपा के पक्ष में है। सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं के कारण लोगों का विश्वास सरकार पर बढ़ा है।

nn

nn

nसवाल: कांग्रेस का आरोप है कि विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है?
nजवाब:
कांग्रेस के आरोप में कोई दम नहीं है। पीएम किसान, पीएम आवास, लाडली बहना सहित सरकार की तमाम योजनाओंं का जमीनी क्रियान्वयन हुआ है। सभी काम जमीन पर दिखते हैं। कांगे्रसी जमीन पर नजर ही नहीं डालते इसलिए उन्हें विकास कार्य नहीं दिखता। 20 साल पूर्व के कांग्रेस कार्यकाल के कार्यों और शिवराज सरकार में कार्यों पर तुलनात्मक नजर दौड़ाएं तो उन्हें अन्तर समझ में आ जायेगा। लेकिन उन्हें सिर्फ आरोप लगाना है। जनता देख रही है, कांग्रेस के आरोपों का कोई असर नहीं होगा।

nn

nn

nसवाल: महंगाई व बेरोजगारी की समस्या को नियंत्रित करने सरकार कितनी सफल रही?
nजवाब:
महंगाई वैश्विक समस्या है। केवल मप्र या हमारा देश ही नहीं, दुनिया के आर्थिक महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस सहित सभी देश महंगाई की विभीषिका से जूझ रहे हैं। कोरोना काल में संसार के सभी देशों का आर्थिक ढांचा चरमरा गया है और वहां भारत से अधिक महंगाई है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक कार्यकुशलता से कोरोना महामारी के बाद भी जीवनशैली प्रभावित नहीं हुई। गरीबों को मुफ्त अनाज वितरित किया जाना शुरू किया गया। अभी किया जा रहा है। हमारी सरकार ने न केवल स्वदेशी कोराना टीका तैयार किया और देश के करोड़ों लोगों को दो-दो बार लगाया गया। इसके बावजूद देश में चल रहे विकास कार्यों की गतिशीलता जारी रही और हम चांद पर पहुंच गए। जहां तक बेरोजगारी की बात है तो शिक्षा के अनुपात में नौकरी अवश्य नहीं मिल पा रही है। लेकिन इसका हल सरकारी नौकरी नहीं है। सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्वरोजगार के  लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार ने कई योजनाओं लागू की हैं। स्टार्टअप योजना से बहुत सारे युवा स्वयं के उद्योग धंघे स्थापित कर रोजगार देने वाले बन गए हैं। सरकार खेती आधारित रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी अग्रसर है।

nn

nn

nसवाल: आपके विधानसभा क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है। लोगों की शिकायत है कि यहां स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिला?
nजवाब:
सोलर प्लांट मेें जिस तरह की उम्मीद थी कि यहां रोजगार मिलेगा, नहीं मिला है। जो कुछ मिला भी श्रमिक वर्ग को मिला है। हमारी शासन से अपील भी है। हम आज भी प्रयासरत हैं कि कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।

nn

nn

nसवाल: मऊगंज को जिला बनाने से भाजपा को कितना फायदा होगा?
nजवाब:
छोटी इकाई बनाए जाने से वहां का विकास होता है। वहां अलग प्रशासनिक ढंाचा होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा व उद्योग घंधे लगेंगे जिसका फायदा मऊगंज जिलावासियों को मिलेगा।  लोगों को रीवा आने के बजाय मऊगंज मेंं ही सारी सुविधाएं मिलेगी तो उनके चेहरे मेें खुशहाली आयेगी। चूंकि मऊगंज को जिला हमारी सरकार ने बनाया है इसलिए लाभ भी भाजपा को ही मिलेगा।

nn

nn

nसवाल: गुढ़ क्षेत्र की जनता से आप कितना आश्वस्त हैं?
nजवाब:
गुढ़ क्षेत्र की जनता ने हमें अपार स्नेह दिया है। उनके आशीर्वाद से मैं तीन बार विधायक बना हूं। एक बार जरूर हमसे चूक हुई, लेकिन क्षेत्र की जनता ने नहीं की। 2018 के चुनाव में विषम परिस्थिति में यहां की जनता ने हमें चुना। इसके लिए मैं सदैव उनका ऋणी हूं। मैं विधायक रहूं या न रहूं लेकिन गुढ़़ क्षेत्र की जनता जनार्दन ने हमें हाथों हाथ लिया है। मैं उनके लिए सदैव काम करता रहूंगा। 

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.