Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » देवतालाब में कोई विकास कार्य नहीं, विधायक का ठेका चल रहा है: जयवीर सिंह
भोपाल

देवतालाब में कोई विकास कार्य नहीं, विधायक का ठेका चल रहा है: जयवीर सिंह

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 22, 2023Updated:March 23, 2024No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

रीवा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व आम जनता से राय जानने के लिए चाय पर चर्चा कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस चर्चा में संबंधितों द्वारा अपनी बेबाक राय रखी जाती हे। इसी कड़ी में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांगे्रस नेता इंजी जयवीर सिंह सेंगर से चर्चा की गई। श्री सिंह ने चर्चा का दौरान जहां कमलनाथ सरकार के 15 महीनों की उपलब्ध्यिां गिनाई वहीं प्रदेश की शिवराज सरकार की नाकामियां। श्री सिंह ने देवतालाब विधायक व वर्तमान विधान सभा अध्यक्ष को कठघरे में खड़ा किया। श्री सिंह ने कहा कि देवतालाब में विकास के नाम विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सिर्फ ठेकेदारी की जा रही है। हर निर्माण कार्यों का ठेका अपने लोगों को दिलाते हैं। उनके शार्गिद निर्माण कार्यों के नाम पर कमाई करने में लगे हैं। विधायक सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। यदि कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हैं।

nn

 

nn

nसवाल: तीन महीने बाद विधान सभा चुनाव है कांग्रेस कितना तैयार है?
nजवाब:
कांग्रेस देवतालाब विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में पीसीसी अध्यक्ष व जिले संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा की अगुवाई में पोलिंग बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम खड़ी की गई है। देवतालाब विधानसभा क्षेेत्र में पिछले 35 सालों से भाजपा का कब्जा है इसलिए इस पर पार्टी का विशेष फोकस है। कांग्रेस के प्लान 66 में भी देवतालाब विधानसभा क्षेत्र शामिल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी यहां दौरा कर चुके हैं। यहां तय किया गया है कि कांग्रेस की जीत दर्ज कराना है। पिछली बार ही भाजपा मशीनरी का दुरुपयोग कर जीती थी। इस बार जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।

nn

 

nn

nn

nसवाल: कांग्रेस को लोग क्यों चुने?
nजवाब:
जब कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार बनी तो कांग्रेस ने जो वादा किया थ उसे पूरा किया इसलिए जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास है। भाजपा शासन काल में महिला अत्याचारों में अव्वल था जो कमलानाथ की सरकार बनने पर कमी आयी थी। जनता को कांग्रेस शासन पर भरोसा है। शिवराज सिंह ने लोकतंत्रिक व्यवस्था के साथ चुनी गई सरकार को गिरा कर मुख्यमंत्री बने इसलिए जनता फिर भाजपा व शिवराज को सबक सिखाएगी।

nn

nn

nn

nसवाल: कमलनाथ की सरकार की उपलब्धियां क्या हैं?
nजवाब:
रीवा ही नहीं पूरे प्रदेश का किसान आवारा पशुओं से परेशान है। खेती कर नहीं पा रहा है। कमनाथ जी सरकार बनते ही पंचायत स्तर पर गौशाला बनवाना शुरू किया। रीवा जिले में महज 6 महीने में 30 गौशालाएं बनी और उनका संचालन भी शुरू हुआ। देवातलाब विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां उपतहसील की बिल्डिंग की नीव रखी गई, सड़क बनी। प्रधानमंत्री सड़कों के रिन्युअल का काम कमलनाथ सरकार में ही शुरू किया गया। रुकी हुई सड़कों को इस्टीमेंट बन बनवाया। यहां तक कि महाकाल लोक के निर्माण की स्वीकृति भी कमलनाथ सरकार ने ही दिया था। वर्तमान की शिवराज सरकार तो कमलनाथ जी के द्वारा स्वीकृत कार्यों मेंं अपनी वाहवाही लूट रही है।

nn

nn

nn

nसवाल: अपकी नजर में वर्तमान सरकार से जनता असंतुष्ट क्यों है?
nजवाब:
प्रदेश में बेरोजगारी, कर्ज के बोझ तले दबे किसान, महंगाई से मारी जनता, बिजली आपूर्ति मेंं कमी, जले ट्रांसफारमर, खाद-बीद का अभाव यह सभी समस्याएं है जिनसे जनता वर्तमान सरकार से असंतुष्ट है। किसान, बेरोजगार नौजवान, मजदूर सभी तो परेशान हैं। व्यापम के बाद अब पटवारी परीक्षा घोटाला। सरकार नौकरियों के नाम पर परीक्षा के बहाने वसूली कर रही है। कर्मचारी पेंशन के लिए भटक रहे हैं। पंचायतों में फर्जी मस्टर रोल बना कर विकास के नाम पर खेल हो रहा है। शिवराज सरकार में केवल घोटाला हुआ है।

nn

nn

nn

nसवाल: प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न महितग्राही मूलक योजनाओं का चुनाव पर क्या असर होगा?
nजवाब:
इन्होंने नया क्या किया है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर ही तो अपनी मुहर लगा रहे हैं। फुड सिक्योरिटी बिल मनमोहन सिंह सरकार ने लाया था जिसके तहत अति गरीबों को खाद्यान्न ेदेना आवश्यक है। पहले इंदिरा आवास था अब उसे पीएम आवास कर दिया। गांव में जहां लोहा, सीमेंट, बालू , गिट्टी सब महंगा है वहां केवल 1.20 लाख रुपए और शहर में जहां सभी सामान सस्ता मिलता है वहां 2.50 लाख रुपए।  यात्री प्रतीक्षालय के नाम पर तीन लाख देने वाले विधायक व सांसद भी मौन हैं। पक्का मकान की आशा में लोग कर्जदार हो गए। नलजल योजना केवल कागजों में है। अब  तो हैंड पंप उत्खनन भी बंद कर दिया गया है। केवल भाजपा कार्यकर्ता जो विधायकों के पिछलग्गू हैं उनके घर में हैंडपंप लग रहें है। आम जनता तो अब भी दो किमी दूर से पानी लाती है। रही लाडली बहना योजना की बात तो यह तो हिमांचल की कांग्रेस सरकार की नकल है। यदि शिवराज सिंह बहनों के इतने हिमायती है तो चुनाव के समय बहने क्यों याद आईं, 18 वर्ष तक क्या कर रहे थे। इसका कोई असर नहीं होगा।

nn

nn

nn

nसवाल: बेराजगारी बड़ी समस्या है। कांग्रेस सरकार के पास क्या योजना है?
nजवाब:
कांग्रेस हमेशा से युवाओं के हित ध्यान में रखकर काम किया है। कमलनाथ सरकार ने  बेरोजगारों को स्टायपेड देने की घोषण की थी उस पर काम भी कर रही थी लेकिन शिवराज सरकार ने उसे बंद कर दिया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो खेती को उद्योग का दर्जा दिया जायेगा जिससे युवाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नए उद्योग धंधे स्थापित होंगे जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

nn

nn

nn

nसवाल: देवतालाब विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्र है। यहां गत वर्ष से कई विकास कार्य शुरू हुए हैं।
nजवाब:
यहां कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं केवल क्षेत्रीय विधायक की ठेकेदारी चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष के लोग ही ठेकेदार हैं। गुणवत्ताहीन कार्य हो रहे हैं, सड़कें बनते ही उखड़ रही हैं लेकिन कोई बोल नहीं पा रहा है। पीएचसी, सीएचसी, स्कूल भवनों के ठेकेदार विधायक ही तय करते हैं। एजेंसी पंचायत हैं लेकिन काम विधायक के लोग करते हैं। देवतालाब विधानसभा मुख्यालय है यहां पीएचसी अस्पातल नाम के लिए है न डॉक्टर हैं, न बेड। विधानसभा अध्यक्ष बनने से कुछ नहीं हुआ। पुरानी पीएम सड़के जो रिन्युअल हुईं थी उनमें एक ही सड़क पर तीन जगह पर अलग-अलग भूमि पूजन को विकास कहते हैं भला?  यदि सड़कें बनवाई हैं तो मोटर साइकिल से क्यों जनसंपर्क में जाते हैं। देवतालाब में 200 बस्तियां हैं जहां पर आने -जाने का कोई रास्ता नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र में लोगों की आवाज दबाने का काम विधायक कर रहे हैं। जिला पंचायत के चुनाव में उनके बेटे को हराकर यहां की जनता ने संदेश दे दिया है। यह लोगों में भय पैदा कर अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले चुनाव में इन्हें भय था कि चुनाव हार जायेंगे इसलिए हमारे ऊपर, हमारी पत्नी के ऊपर और हमारे नबालिग बेटे के ऊपर फर्जी एफआईआर दर्ज कराया था। जो इस तरह की राजनीति पर विश्वास करता हो वह भला जनता का कितना हितैषी होगा। हम भले ही विधायक नहीं लेकिन नर सेवा नारायण सेवा के माध्यम से गरीबों की मदद कर रहे हैं।

nn

nn

nn

nसवाल: विधानसभा अध्यक्ष को टक्कर देने के लिए प्रत्याशी कौन होगा?
nजवाब:
देवतालाब से प्रत्याशी कौन होगा यह तय करना पार्टी का काम है। पार्टी सर्वे करा रही है। टिकट मांगना हमारा काम है देना न देना पार्टी की मर्जी पर है। लेकिन हम कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे। जनता कांग्रेस को जिताने का पूरा मन बना चुकी है भाजपा चाहे जिसे उतारे फर्क नहीं पडऩे वाला है क्योंकि भाजपा की कथनी करनी में अंतर है। कांग्रेस सरकार में ऐसा नहीं होगा कि बिजली पैदा हम करें लेकिन अंधेरे में रहे और दिल्ली में मैट्रो चले। देवतालाब की जनता इस बार लोकल प्रत्याशी को महत्व देगी , उसे नहीं जो चुनाव देवतालाब में लड़ते हैं ओर जीतने के बाद काम अपने विधानसभा क्षेत्र मनगवां में करते हैं। 

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.