Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » HOLI: आनंद विहार में बुकिंग फुल, अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की होगी भीड़, आपको करनी है यात्रा तो जरूरी है यह जानकारी….
Rewa

HOLI: आनंद विहार में बुकिंग फुल, अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की होगी भीड़, आपको करनी है यात्रा तो जरूरी है यह जानकारी….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMarch 7, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा।  नई दिल्ली आनंद विहार ट्रेन के स्लीपर कोच में रीवा के लिए 16 मार्च की टिकट नहीं मिलेगी। ट्रेन के स्लीपर कोच में उक्त दिनांक को बम्पर 200 से ऊपर तक वेटिंग पहुंच गई है। इस कारण रेलवे ने अब 16 मार्च को स्लीपर टिकट बुक न करने पर खेद (रिग्रेट) जताया है। इस सुपरफास्ट ट्रेन के स्लीपर कोच में 14 मार्च से ही वेटिंग संख्या 100 के पार चल रही है। टे्रन में 17 मार्च को वेटिंग संख्या 154 तक पहुंच गई है। ट्रेन के थर्ड एसी कोच में भी वेटिंग संख्या 100 के करीब पहुंचने को है। होली से दो दिन पहले 16 मार्च को ही थर्ड एसी कोच में वेटिंग 73 है। गौरतलब है, आगामी 18 मार्च शुक्रवार को होली का त्योहार है। इसके उपरांत 20 मार्च तक अवकाश जैसा माहौल रहेगा। इस लिहाज से त्योहार का लम्बा वीकेंड प्लान करके लोग अपने घर आना चाहते हैं। देश की राजधानी से आने वाली एकमात्र टे्रन में अधिकांश यात्रियों की नजर है। यही वजह है कि बीते वर्षों की तरह इस बार भी टे्रन में रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। वेटिंग संख्या को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि त्योहार के समय मारामारी होने पर इस टे्रन में बिना टिकट भी लोग घुस सकते हैं। यह स्थिति कमोवेश हर त्योहार में इस टे्रन की होती है। इसके बावजूद स्थानीय सांसद से लेकर रेल प्रशासन ने कभी स्थिति मेें सुधार के लिए कोई विकल्प नहीं ढूंढा।

167 की वेटिंग रेवांचल में
इसी तरह नियमित रेवांचल ट्रेन में उमड़ी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। नियमित रेवांचल के स्लीपर कोच में 17 मार्च को वेटिंग संख्या 167 तक पहुंच चुकी है। ट्रेन के थर्ड एसी कोच में भी वेटिंग बढ़ती जा रही है। यही स्थिति वापसी के दौरान रीवा से भोपाल के समय रेवांचल टे्रन में बनेगी। ऐसे मौके पर पमरे भोपाल से रीवा के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर चुका है, जो 14 मार्च से दौडऩे लगेगी।

यह टे्रन भी अभी से फुल
इसके अलावा रीवा आने वाली साप्ताहिक राजकोट व केवडिय़ा ट्रेन में भी यात्रियों की खासी भीड़ रहेगी। चूंकि विंध्य के बहुधा लोग गुजरात प्रदेश में कामगर हैं और त्योहार के मौके पर घर पहुंचने की ललक उनमें भी रहती है। ऐसे में उन्हें वहां से सीधे रीवा पहुंचने के लिए केवल दो साप्ताहिक टे्रन मिलती हैं, जिनमें बेहद भीड़ होना तय है। गुजरात से आने वाले यात्रियों के लिए कम से कम त्योहार के समय हफ्ते भर नियमित ट्रेन चलाने की आवश्यकता है।

यहां भी होगी फजीहत
इतवारी नागपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन में भी यात्रियों की खासी फजीहत होगी। खास त्योहार के मौके पर पमरे ने इस ट्रेन के अतिरिक्त फिलहाल कोई विकल्प नहीं दिया है। ऐसे ही इंदौर, बिलासपुर, शटल व इंटरसिटी ट्रेन में भी यात्रियों के बीच सीट को लेकर जद्दोजहद होना तय है। इन सभी टे्रनों मेेंं बुकिंग की स्थिति देखकर यात्री दूसरे साधनों से सफर करने पर विचार कर रहे हैं।

टे्रनों में वेटिंग की स्थिति…
रेवंाचल ट्रेन संख्या 12185
दिनांक           स्लीपर            एसी थर्ड
15 मार्च            37             आरएसी26
16 मार्च          119                36
17 मार्च          167              आरएसी14
——-
आनंद विहार ट्रेन संख्या 12428
दिनांक           स्लीपर             एसी थर्ड
15 मार्च          133                 36
16 मार्च          रिग्रेट                73
17 मार्च          154                 35
०००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.