Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा का ऐतिहासिक प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में कब्जाया पहला स्थान…
खेल

रीवा का ऐतिहासिक प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में कब्जाया पहला स्थान…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

रीवा। 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 में रीवा संभाग के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। श्री रामबिहारी मिश्रा खेल परिसर अगड़ाल में आयोजित प्रतियोगिता में रीवा संभाग ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता का समापन रंगारंग पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस उपलब्धि से रीवा के खेल जगत में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों और विभागों के खिलाडिय़ों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बालक वर्ग में रीवा संभाग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जनजातीय कार्य विभाग दूसरे और इंदौर संभाग तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह बालिका वर्ग में भी रीवा संभाग ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस वर्ग में जबलपुर संभाग दूसरे और जनजातीय कार्य विभाग तीसरे स्थान पर रहा। दोनों वर्गों में रीवा संभाग की सफलता खिलाडिय़ों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। राज्य स्तरीय मंच पर मिली इस उपलब्धि से खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ा है। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने की चुनौती उनके सामने होगी।

   

 

 

मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर रीवा के संयम मिश्रा को बालक वर्ग का उत्कृष्ट खिलाड़ी चुना गया। वहीं बालिका वर्ग में जबलपुर की सोनिया को उत्कृष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। दोनों खिलाडिय़ों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समापन समारोह में खिलाडिय़ों के साथ प्रशिक्षकों और प्रबंधकों का भी सम्मान किया गया। आयोजन में योगदान देने वाले लोगों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों की भूमिका की सराहना की। स्वर्गीय रामबिहारी मिश्रा की धर्मपत्नी शांति मिश्रा सहित सभी कोच और मैनेजरों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

 

 

खिलाडिय़ों को मिले पुरुस्कार
समापन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथियों में ओलंपिक एसोसिएशन रीवा के अध्यक्ष आशीष काकवानी, सचिव प्रणव सिंह, समाजसेवी परमजीत सिंह डंग और ग्राम पंचायत के सरपंच अरविंद दुबे शामिल रहे। अतिथियों की उपस्थिति में खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में खेल भावना, अनुशासन और खिलाडिय़ों के निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढऩे का अवसर मिला।

 

 

 

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होगीए जबकि बालक वर्ग की प्रतियोगिता गुजरात के सोमनाथ में प्रस्तावित है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिली सफलता के बाद खिलाडिय़ों के सामने अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर होगा। इसके लिए अभ्यासए टीम समन्वय और बेहतर रणनीति महत्वपूर्ण होगी। रीवा संभाग के दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करने से आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
०००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

टीईटी परीक्षा में भी आरक्षण: एससी-एसटी, ओबीसी को 50 तो बाकी को 60 फीसदी अंक लाना होगा…

October 12, 2026

भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों में होंगी विशेष गतिविधियां…

October 12, 2026

जीएमएच में प्रसव के बाद 27 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप….

October 12, 2026
Latest Post

टीईटी परीक्षा में भी आरक्षण: एससी-एसटी, ओबीसी को 50 तो बाकी को 60 फीसदी अंक लाना होगा…

October 12, 2026

रीवा का ऐतिहासिक प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में कब्जाया पहला स्थान…

October 12, 2026

भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों में होंगी विशेष गतिविधियां…

October 12, 2026

जीएमएच में प्रसव के बाद 27 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप….

October 12, 2026

SGMH REWA: कुर्सी बोली—अभी मैं जवान हूं!…

September 19, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.