Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा के इन 18 कालोनाइजर पर 51 करोड़ से अधिक का जुर्माना, लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम भी शामिल…
अपराध

रीवा के इन 18 कालोनाइजर पर 51 करोड़ से अधिक का जुर्माना, लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम भी शामिल…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 3, 2024Updated:July 3, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

Fine of more than Rs 51 crore imposed on these 18 colonizers of Rewa, names of these big names also included in the list:नगर निगम प्रशासन अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने प्रभार संभालते ही इस बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे और अब इस पर अमल कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पहले चरण में पूर्व में वैध की गई 18 कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों को जुर्माने का नोटिस भेजा गया है। इन कॉलोनाइजरों पर 51.60 करोड़ का जुर्माना निगम ने ठोका है। इनको नोटिस जारी कर दिए गए है और जुर्माना राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। रीवा नगर निगम के इतिहास में पहली ऐसी कार्रवाई की जा रही है। नोटिस जारी होते ही इन कॉलोनियों को बसाने वाले कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं निगम प्रशासन इन कॉलोनाइजरों को किसी प्रकार की कोई राहत देने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष नगर निगम द्वारा शहर में करीब 109 अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर वैध किया था। जिसमें शासन के नियमानुसार विकास शुल्क जमा कराकर उनको भवन अनुज्ञा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभी तक इनको बसाने वाले अवैध कॉलोनाइजर बचे हुए थे लेकिन अब उन पर गाज गिरना शुरू हो गई है। करीब 71 कॉलोनाइजरों पर 121 करोड़ से अधिक का जुर्माना तय कर लिया गया है, जिसमे 18 को नोटिस जारी किए गए हैं।

   

 

 

 

 

 

 

 

इनको जारी हुए नोटिस….

=कमलेश कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 2 खैरी में बसाई गई, जिसके कॉलोनाइजर कमलेश कुमार पिता मोतीलाल वर्मा निवासी सुधार न्यास कॉलोनी सिरमौर चौराहा पर 309 लाख का जुर्माना किया गया है।
=कामेश्वर कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 3 पडऱा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर डॉ.कमलेश्वर गोस्वामी निवासी गोस्वामी नर्सिंग होम पर 116.03 लाख का जुर्माना किया गया है।
=बाल्मीकि कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 2 पडऱा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर बाल्मीकि पिता रामलाल पटेल पर 102.60 लाख का जुर्माना किया गया है।
=भुवनेश्वर कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 4 पडऱा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर भुवनेश्वर पिता रामेश्वर प्रसाद पर 372.96 लाख का जुर्माना किया गया है।
=जागेश्वर कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 4 पडऱा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर जागेश्वर प्रसाद पिता रामेश्वर पर 481.02 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।
=जयदेव कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 4 पडऱा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर जयदेव प्रसाद पिता स्व.तीरथ प्रसाद, सरयू प्रसाद पिता स्व.तीरथ प्रयाद सुअरन टोला पर 123.58 लाख का जुर्माना किया गया है।
=भारद्धाज कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 4 पडऱा में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर प्रमोद भारद्वाज पिता विपिन बिहारी भारद्वाज निवासी अली अहमद गैरज पडऱा पर 133.10 लाख का जुर्माना ठोका गया है।
=आनंद कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 8 बोदाबाद में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर शिवाकांत पिता हरिहर प्रसाद बोदाबाद पर 159.48 लाख का जुर्माना किया गया है।
=विभीषण नगर: वार्ड क्रमांक 8 ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर गुरु प्रसाद मिश्रा पिता रामगरीब बोदाबाद पर 223.08 लाख का जुर्माना किया गया है।
=बद्री प्रसाद कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 9 कैलाशपुरी ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर बद्री प्रसाद मिश्रा पिता सत्यनारायण मिश्रा पर 211.20 लाख का जुर्माना किया गया है।
=भैयालाल कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 9 कैलाशपुरी ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर भैयालाल सिंह पिता रामसेवक सिंह अजगरहा पर 366.30 लाख का जुर्माना किया गया है।
=विश्रोई कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 9 ग्राम बोदाबाद में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर अतुल विश्रोई पिता कैलाश विश्रोई तिलक नगर पर 72 लाख का जुर्माना किया गया है।
=नारेन्द्र कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 10 ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर पुष्पेन्द्र सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह नरेन्द्र नगर पर 115.35 लाख का जुर्माना ठोका गया है।
=लक्ष्मण कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 10 ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर लक्ष्मण सिंह पिता काशी सिंह अजगरहा पर 2529.3 लाख का जुर्माना किया गया है।
=संतोष कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 10 ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर संतोष सिंह पिता रामविश्वास सिंह बरा पर 175.69 लाख का जुर्माना किया गया है।
= अनंतपुर कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 10 ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर मनोज्ञा सिंह पति स्व.आशुतोष सिंह अनंतपुर पर 55.17 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।
=गुलाब नगर: वार्ड क्रमांक 15 ग्राम समान में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर राकेश कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार मिश्रा(बिंगू मास्टर), सुरेश कुमार मिश्रा, विनीत कुमार मिश्रा, बृजेन्द्र कुमार मिश्रा पिता स्व.महावीर मिश्रा वगैरह गुलाब नगर पर 1827.30 लाख का जुर्माना किया गया है।
=बृजलाल कॉलोनी: वार्ड क्रमांक 10 ग्राम अनंतपुर में बसी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर बृजलाल थापर पिता सावन मल, बालकृष्ण थापर पर 63.88 लाख का जुर्माना किया गया है।

 

 

अवैध कॉनोनियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसके साथ ही पूर्व में जिन अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है, उन्हें बसाने वालों पर भी जुर्माना किया गया है। नोटिस जारी किए गए हैं।

डॉ. सौरभ सोनवणे,आयुक्त नगर निगम

कॉलोनियों में पार्क के लिए 10 प्रतिशत भूमि को आरक्षित किया जा रहा है, जहां भूमि नहीं हैं। वहां कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। अभी तक 18 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे वसूली की जाएगी। अन्य को नोटिस जारी किया जा रहा है।

एचके त्रिपाठी कार्यपालन यंत्री नगर निगम

     
   
Ajay mishra baba mayor commissioner nagar nigam rewa commissioner nagar nigam rewa ias IAS DR. SAURAV SONWADE REWA NAGAR NIGAM अजय मिश्रा बाबा नगर निगम घोटाला नगर निगम रीवा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.