Evaluation of 2nd exam in Rewa: 25200 copies of 10th and 13500 copies of 12th arrived, 471 teachers were put on duty.
रीवा। एमपी बोर्ड परीक्षा द्वितीय बोर्ड परीक्षा 26 मई को समाप्त हो गई। कॉलेजों में प्रवेश का दूसरा चरण शुरु हो चुका है इसलिए विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है। हालांकि शिक्षा विभाग जल्द से जल्द मूल्यांकन पूरा करने में जुटा हुआ है। जिले में आज से मूल्यांकन कार्य शरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग की तैयारियों के मुताबिक जून के प्रथम सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार द्वितीय परीक्षा का अंतिम पेपर 26 मई को आयोजित किया गया था और 27 मई यानि बुधवार को मूल्यांकन के लिए देर रात कापियां भी रीवा पहुंच गई। 28 मई को अवकाश के चलते मूल्यांकन कार्य टल गया, अब 29 मई को मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। बताया गया कि 10वीं औ 12वीं दोनों विषयों की करीब 38700 कापियां रीवा पहुंची। शिक्षा विभाग का कहना है कि द्वितीय परीक्षा खत्म के बाद अब परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।
इन विषयों की आई कॉपियां
बता दें कि रीवा जिले में मूल्यांकन के लिए गणित, विज्ञान, समाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत विषय की कुल 25200 कापियां आई हैं। वहीं 12वीं में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन व लेखाकर्म विषय की कुल 13500 कापियां पहुंची हैं, जिनका मूल्यांकन आज से होगा। कापियों को सुरक्षित रखा दिया गया है, सीसीटीवी और विभाग के नियमानुसार मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। सुबह 8 बजे से मूल्यांकन शरू हो गया।
471 शिक्षक करेंगे मूल्यांकन
जिले में मूल्यांकन कार्य के लिए हाई स्कूल में 253 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं हॉयर सेकेंडरी के लिए 218 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस प्रकार से कुल 471 शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। हालांकि कई शिक्षत मूल्यांकन कार्य से पिछले मूल्यांकन में गायब थे लेकिन इस बार सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन शिक्षकों की तैनाती की गई है उनको मूल्यांकन कार्य में शामिल होना होगा नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।
००००००००००
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा के बाद कापियों के मूल्यांकन के लिए कॉपियां भेजी गई हैं। 10वीं की 25200 कॉपियां व 12वीं की 13500 कॉपियां मूल्यांकन के लिए आई हंै, 29 मई से मूल्यांकन शरू किया जाएगा।
रामराज प्रसाद मिश्रा, डीईओ रीवा।
०००००००००००




