Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Big Breaking: फिर सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, अब दो स्कूली लड़कियों के साथ पकड़े गए 3 युवक…
Rewa

Big Breaking: फिर सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, अब दो स्कूली लड़कियों के साथ पकड़े गए 3 युवक…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 14, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now
                Demo pic.

   


READ ALSO- REWA: सीधी में ठेला वाले के बाद रीवा में साईकिल में हेलमेट लगाकर निकला युवक, बोला… काहे हमका सुरक्षा न चाही का?…

हिन्दी में मेडिकल पढ़ाई की सुविधा मिलना ऐतिहासिक कदम: सीएम
मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिये निर्देश

रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को हिन्दी माध्यम से मेडिकल की पढ़ाई के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 अक्टूबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह जी मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में प्रारंभ करने के लिए पाठ-पुस्तकों का विमोचन करेंगे। मध्यप्रदेश मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में शुरू करने वाला देश का प्रथम राज्य है। यह प्रदेश के लिए ऐतिहासिक कदम है। हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की सुविधा मिलना हम सब के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की सुविधा मिलने का कलेक्टर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल तथा कॉलेज में 15 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से एक बजे तक कार्यक्रम आयोजित करके हिन्दी में मेडिकल पढ़ाई की सुविधा मिलने की जानकारी विद्यार्थियों को दें। इस दिन सभी शिक्षण संस्थाओं में हिन्दी में ज्ञान का प्रकाश अलोकित करते हुए दीपक जलायें। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल अथवा शिक्षण संस्थान में शिक्षक, विद्यार्थी तथा जनप्रतिनिधि मिलकर हिन्दी का गौरव बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित करें। 

READ ALSO-खतरनाक रीवा! अब यहां जेलर के हत्या की रच गई साजिश, जेल में बंद कैदी को मिली सुपारी!…

सभी जिलों में 16 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से एक बजे तक इस संबंध में कार्यक्रम आयोजित करें। एक स्थान पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा शिक्षकगण उसमें शामिल हों। इसमें गृह मंत्री जी द्वारा हिन्दी में पढ़ाई के लिए मेडिकल की पुस्तकों के विमोचन का सजीव प्रसारण दिखाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की सुविधा का लगातार व्यापक प्रचार-प्रसार करें। प्रदेश में एक नवम्बर को समारोह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इसके कार्यक्रम एक से 7 नवम्बर तक आयोजित होंगे। प्रथम दिन एक नवम्बर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में पात्र पाये गये हितग्राहियों को दोपहर एक बजे समारोह पूर्वक हितलाभ का वितरण किया जायेगा। इसी तरह 2 नवम्बर को लाडली लक्ष्मी योजना का समारोह होगा। तीसरे दिन 3 नवम्बर को स्वच्छता तथा ग्रामीण खेल से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी जिलों में 4 नवम्बर को एक जिला एक उत्पाद योजना के कार्यक्रम होंगे। 5 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके गौरव दिवस मनाया जायेगा। 6 नवम्बर को पर्यावरण संरक्षण के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का समापन 7 नवम्बर को पुरस्कार वितरण से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में 22 अक्टूबर धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख 50 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जायेगा। इस कार्यक्रम की भी पूरी तैयारी करें। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, प्रभारी कलेक्टर मृणाल मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. पंकज श्रीवास्तव, कुल सचिव अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय लालबहादुर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
READ ALSO–Rewa: 24 घंटे के भीतर फिर रीवा में धारा 144 लागू, कलेक्टर मनोज पुष्प के सख्त तेवर…

विकासखण्ड स्तरीय शिविर 17 अक्टूबर से
    रीवा. कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं पर शत-प्रतिशत लाभ देने के लिए 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किये जायेगे। उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त जिला अधिकारी अपने मैदानी अधिकारियों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर शिविर में उनके आवेदन संकलित करें।
कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त आवेदनों को विभागवार परीक्षण केन्द्र जिला स्तरीय शिविर में संवेदीकरण कार्यशाला के माध्यम से डीपीआर तैयार कर बैंकों को प्रकरण प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य से 10 गुना अधिक प्रकरण बैंकों में प्रेषित किया जाय। कलेक्टर ने बताया कि मऊगंज, हनुमना एवं रायपुर कर्चुलियान में 17 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जायेगा। नईगढ़ी, मनगवां, गंगेव एवं देवतालाब में 18 अक्टूबर को, रीवा, गोविंदगढ़, सिरमौर, सेमरिया, गुढ़ एवं बैकुण्ठपुर में 19 अक्टूबर को तथा त्योंथर, डभौरा एवं चाकघाट में 20 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि समस्त शिविर जनपद कार्यालय सभागार में तथा नगरीय निकाय सभागार में शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित करने के उपरांत जिला स्तरीय हितग्राही हितलाभ सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

मृत कर्मचारी के पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला अमीन लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा 3000 रुपये लेते रंगे हाथ ट्रैप,

July 26, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निविदाओं पर उठे सवाल – गैर-सुरक्षा कार्यों में PSARA लाइसेंस की अनिवार्यता से टेंडर फिक्सिंग की आशंका

July 26, 2026

रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की नई छत गिरी, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बाल-बाल बचे

July 26, 2026
Latest Post

SGMH REWA: कुर्सी बोली—अभी मैं जवान हूं!…

September 19, 2026

युवा रोजगार की कतार में, रिटायर डॉक्टर फिर कुर्सी पर! रिटायरमेंट के बाद भी नहीं छूटा कुर्सी का मोह, संविदा में SGMH वापसी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर उठे सवाल…

September 19, 2026

BIG BREAKING:महाराष्ट्र में बंधक बनाए रीवा के पांच नाबालिग समेत 10 श्रमिक मुक्त…

September 17, 2026

Rewa Media: गेट पर पत्रकार रोके गए, अब जिम्मेदार कौन?

September 17, 2026

BETI KALPNA REWA:टेंट उखाड़ दिया, सवाल नहीं उखाड़ पाए…

September 16, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.