रीवा। प्रदेश में प्राइवेट सहित शासकीय अस्पतालों में आयुष्मान योजना के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है। शासन स्तर से प्रदेश के हर जिलों में इसकी जांच कराई जा रही है। रीवा जिले में भी राजधानी से दो सदस्यीय जांच दल ने निरीक्षण किया है। सूत्रों की मानें तो रीवा के प्राइवेट अस्पतालों में भी आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है, इसी आशंका पर टीम रीवा पहुंची और जांच की। रिपोर्ट को गुप्त रखा गया है और इसे शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।…
Author: Vindhya Vani
रीवा। नगर निगम का चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे में प्रदेश की दो मुख्य पार्टियां भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है और नामांकन भी भर दिए गए हैं। प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का व्योरा भी नामांकन के साथ दिया है। इनकी संपत्ति के बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे। सीधे-साधा जीवन व्यतीत करते दिखने वाले यह प्रत्याशी करोड़ो के मालिक हैं…. करोड़पति हैं अजय मिश्रा बाबाकांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा करोड़पति हैं। उनकी पत्नी भी इंकम के मामले में पीछे नहीं हंै। वह भी करोड़पति हैं। चल और अचल संपत्तियों का भंडार है। पुरखों…
रीवा। टीआरएस कॉलेज प्राचार्य की मनमानी से स्ववित्तीय व जनभागीदारी अतिथि विद्वानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है, मीडिया सूत्रों की माने तो पहले तो प्राचार्य डॉ केके शर्मा द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से अतिथि विद्वानों की छुट्टी कर दी गई और अब मनमानी वेतन भुगतान में देरी की जा रही है, जिससे अतिथि विद्वान परेशान हैं। बताया गया कि सामान्यत: अधिकतम माह की 10 तारीख तक वेतन का भुगतान कर दिया जाता था लेकिन इस माह नहीं किया गया। मई माह के वेतन का भुगतान अब तक टीआरएस प्राचार्य द्वारा नहीं किया गया है। अतिथि विद्वानों का…
बृजेश मिश्रा, रीवा। रीवा संभाग के लिये पूर्व में खेल चुके दायें हांथ के मध्यम तेज गेंदबाज आदर्श सिंह के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे लगातर शानदार खेल का प्रदर्शन करने के परिणामस्वरूप उनको भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हाई परफारमेंस कैंप के लिये किया गया है। इसके संबंध में आदेश डायरेक्टर अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने जारी िकए हैं। विदित हो कि आदर्श ने मात्र 13 वर्ष की आयु से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। रीवा डिवीजन के कोच एरिल एंथोनी की देख-रेख में उन्होने अपनी गेंदबाजी की क्षमता को दिनों दिन सुधारा…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अशोक पटेल की पत्नी ने शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल किया। रीवा। खींचतान के बाद शुक्रवार को कांगे्रस पाटी द्वारा वार्ड पार्षदी के लिए प्रत्यासियों की घोषणा कर दी है। बीते कई दिनों से घोषणा को लेकर आपसी खींचतान मची हुई थी और अंत में इसका बड़ा उदाहरण टिकट वितरण को देखकर सामने आ गया। ऐसा कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस प्रत्यासियों में पिछले पंच वर्षीय जीते हुए उम्मीदवारों को दरकिनार किया गया है, इसकी एक मात्र वजह गुटबाजी है। चटुकारिता करने वालो व कुछ चुनिंदा नेताओं के शरणागत रहने वालो को उनका…
रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में आदिवासी बस्ती में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब सुबह नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। सूचना उसके मायके पक्ष को दी गई और वह मौके पर पहुंचे तो मौत को लेके सवाल खड़ा करने लगे जिसके बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता रिंकी साकेत पति रहीश साकेत का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना ग्रमीणों षित युवती के मायके पक्ष को सुबह हुई। सूत्रों के अनुसार मायका पक्ष हत्या का आरोप लगा…
रीवा। जिले के सरकारी व अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों को मिलाकर 15 संस्थाओं को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सहायता राशि दी थी। इसमें से 12 महाविद्यालयों ने करीब 1 करोड़ रूपये खर्च का ब्यौरा नहीं दिया है, जिसका हिसाब ढूंढने की कवायद अब यूजीसी ने शुरू की है। इस बाबत यूजीसी ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा, जिसके चलते विभाग ने संबंधित महाविद्यालय प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार संबंधी महाविद्यालयों ने पूर्ण राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र व अन्य अभिलेख यूजीसी को नहीं उपलब्ध कराये हैं। लिहाजा पत्र में तत्काल राशि का समायोजन करने के…
रीवा। नगरीय निकाय के उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का विवरण निर्धारित प्रपत्र में देना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम के महापौर तथा पार्षद-पदों एवं नगर पंचायत के पार्षद पदों के लिए चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को नया बैंक खाता खोलकर उसी के माध्यम से निर्वाचन संबंधी व्यय करना होगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि नगरीय निकाय के प्रत्येक उम्मीदवार को निर्वाचन व्यय की जानकारी संधारित करने के लिए छाया प्रेक्षण पंजी, (शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर) संधारित करना होगा। महापौर पद के उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत चुनाव खर्च…
रीवा। टीआरएस कॉलेज में हो रही मनमानियां रूकने का नाम नहीं ले रही है, एक के बाद एक आरोप प्राचार्य डॉ केके शर्मा पर मनमानियों के लग रहे हैं। प्रशासन भी अब इन आरोपों को लेके गंभीर है। प्राचार्य के खिलाफ लगातार जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। हाल ही में स्ववित्तीय व जनभागीदारी अतिथि विद्वानों को अवकाश देने के मामले में जांच की गई और अब कॉलेज का कबाड़ बेचने के मामले में जांच के आदेश है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने इसको लेके पांच सदस्यीय टीम बनाई है जिसमे ट्रेजरी सहित अन्य अफसरों को शामिल किया गया है।…
रीवा। नगर निगम के महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रत्यासी अजय मिश्रा बाबा को घोषित किया गया है, गुरुवार को बाबा कांग्रेस के बड़े लीडरो व कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले कांग्रेसी सहित बाबा के समर्थक उत्सव राज विलास मैरिज गार्डन पहुंचे और वहां से रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अजय मिश्रा बाबा मीडिया से रूबरू हुए और जतना के लिए अपनी व कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकताएं बताई। इस दौरान पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, गुरमीत सिंह मंगू सहित सैकड़ो की तदात…
