रीवा। चुनाव प्रचार के लिए निकले एक वाहन ने मासूम बच्ची की जान ले ली, प्रचार करने में वाहन इतना मस्त रहा कि वह सड़क पर चल रहे राहगीरों को ही भूल बैठा और उसका यह प्रचार जानलेवा हो गया! बता दें कि जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत हर्दी नंबर-1 गांव में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के प्रचार वाहन से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो 6 वर्षीय मासूम बच्ची सुबह घर के सामने खेल रही थी और तभी तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम को रौंद दिया। हादसे…
Author: Vindhya Vani
रीवा। रीवा जिले में प्रतिभाओं की कमी नही हैं, जिले की प्रतिभावों ने कठिन परिश्रम कर अपना और विन्ध्य क्षेत्र का परचम दुनिया भर में लहराया है। अवनी चतुर्वेदी के बाद एक बाद फिर रीवा के नीवी गांव की पद्मजा त्रिपाठी ने विन्ध्य का मान बढ़ाया है। 2020-21 में पद्मजा त्रिपाठी ने इंडियन एयरफोर्स की ओर से आयोजित परीक्षा में पास होकर वायु सेना में जाने का सपना साकार किया और अब अपनी मेहनत के दम पर पद्मजा त्रिपाठी वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर बन गई हैं। शुक्रवार को हैदराबाद स्थित एयरफोर्स अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड के बाद…
रीवा। जिले में अग्निपथ सेना भर्ती योजना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सोमवार की सुबह ही बस स्टैंडों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही बस स्टैंड के अंदर संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की जा रही है। बाहर से आने जाने वालो की निगरानी भी की जा रही है। वही पुलिस प्रशासन का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई भड़काऊ पोस्ट या विवादित बयान देकर हिंसा फैलाने की कोशिश करता है तो पुलिस को जानकारी दें। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई…
ग़ोविंदगढ़, रीवा। नगरीय निकाय चुनाव को लेके इन दिनों हलचल बढ़ी हुई है। इसी क्रम में रीवा जिले के नगर परिसद ग़ोविंदगढ़ के 15 वार्डो में पार्षदी चुनाव को लेके प्रत्यसियो का मेला लगा हुआ है। सोमवार को नामांकन के सत्यापन को लेके ग़ोविंदगढ़ के 15 वार्ड से करीब एक सैकड़ा प्रत्यासी नगर परिषद कार्यालय दस्तावेजो की जांच कराने पहुंचे, प्रत्यसियो के साथ-साथ उनके समर्थकों का भी जमावड़ा लगा रहा। सीएमओ हेमंत त्रिपाठी द्वारा नगर परिसद में सभी व्यवस्थाये की गई हैं व मॉनिटरिंग भी लगातार की जा रही है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, लोंगो को अधिक…
रीवा। प्रदेश षित रीवा में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, आलम यह है कि अब बेटियां अपने घर मे ही सुरक्षित नही रह गई। जिले के गढ़ थाना अंतर्गत 11 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। रविवार की दोपहर आरोपी आम के बगीचे में लेकर गया था। वहां सुनसान स्थान का फायदा उठाकर 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने अपनी ही बहन के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद नाबालिग बच्ची बदहाल हालत में घर पहुंची। इसी बीच परिजनों को देख रोने लगी। माता-पिता ने कारण पूछा तो…
सीधी। एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक घर जा रहा था कि रास्ते मे उसे प्यास लगी और वह रुक गया। जैसे ही वह पानी पीने लगा कि पीछे से आ रहे पिकअप ने उसे कुचल दिया। मीडिया सूत्रों की माने तो सीधी जिले की गांव धनहा के रहने वाले श्यामू मिश्रा (23) रामपुर से किसी काम को कर घर की तरफ वापस आ रहे थे। तभी गांव मौरा के पास उन्हें प्यास लगी व पास में ही सड़क के किनारे हैंडपंप में वह पानी पीने लगे। उसी समय रामपुर से ही वापस आ रही…
रीवा। जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत मोहनिया घाटी में एक बहुत ही बड़ा हादसा होते होते रह गया। गनीमत रही कि घाट में नही समाई। सूत्रों की मानें तो रविवार की देर शाम रीवा से चलकर सीधी की ओर जा रही बस की मोहनिया पहाड़ में स्टेयरिंग फेल हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी चालक हो हुई तो वह घबड़ा गया लेकिन उसने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को दुर्घटना होने से बचा लिया है।जानकारी के मुताबिक चालक की सूझबूझ से 50 यात्रियों की जान बाल-बाल बची है। सूचना के बाद गुढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…
रीवा। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन की समय सीमा खत्म हो गई। अंतिम दिन नगर सरकार की कुर्सी के लिए 9 और दावेदार सामने आ गए। अब रीवा महापौर की लड़ाई में 14 उम्मीदवार मैदान में उतर आए हैं। वहीं वार्ड वार्षदों के 90 नामांकन फार्म अंतिम समय तक जमा हुए। कांग्रेस की लिस्ट में अंतिम समय तक बदलाव होता रहा। तय उम्मीदवार भागते हुए नामांकन फार्म दाखिल करने पहुंचे। ज्ञात हो कि नगरीय निकाय चुनाव में 11 से 18 तक नामांकन फार्म भरने के लिए समय निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को भाजपा के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल…
रीवा। नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियो के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। कुछ उम्मीदवारों को जीत के बाद में भी टिकट कुछ मनमानी नेताओ के चलते नही दिए गए। जैसे ही लिस्ट जारी हुई तो इस बात को लेकर कार्यकर्ताओ का आक्रोश फूट पड़ा। सबसे ज्यादा नाराजगी वार्ड 15 के पूर्व पार्षद अशोक पटेल की पत्नी नीतू पटेल की टिकट कटने को लेके देखी गई। वजह यह थी कि पिछले पंच वर्षीय पार्षद रहते हुए अशोक पटेल झब्बू ने भाजपा की सरकार होते हुए भी लड़ाई लड़ते हुए वार्ड में कई विकास कार्य कराए और जनता के…
सीधी। जिले के पोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत तिनगी में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। वजह थी कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी अन्य मर्द के साथ है और वह उससे मिलती-जुलती है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। पुलिस ने छानबीन की व…
