रीवा। जिले सहित प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है। रविवार की रात थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर न्यू बस स्टैंड में ही एक यात्री महिला से बस में ही सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास पांच आरोपियों ने किया हालांकि वह सफल नही हुए लेकिन इस घटना ने रीवा न्यू बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एक महिला छत्तीसगढ़ से अपनी रिश्तेदारी में रीवा आई हुई थी वह न्यू बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थी उसकी बस सुबह थी एक युवक ने उसे सुरक्षित…
Author: Vindhya Vani
रीवा। नशे की गिरफ्त में युवाओ के साथ-साथ युवतियां भी आ रही हैं। या यूं कहें कि महानगरों की तर्ज में अब अपने रीवा शहर में भी युवतियों को शराब व नशे की लत लग गई है। रविवार को एक ऐसे ही नशे के आदियो को पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि शहर के सिविल लाइन थाना को सूचना मिली की दो युवक अपनी 3 महिलाओ के साथ एनसीसी ग्राउण्ड में शराबखोरी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख हड़कम्प मच गया। पुलिस के अनुसार युवतियां तो अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गई। लेकिन दोनो…
सतना। यूपी के फरार डैकत को एमपी पुलिस के सहायता से पकड़ लिया गया। वह बीते कई वर्षों से चित्रकूट में साधु बनकर फरारी क़त रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। उसने खुद को यूपी में मरा घोषित करा लिया था और अब न्यू नेम और फर्जी आईडी के सहारे अपनी नई पहचान बना कर चित्रकूट के एक प्रसिद्ध आश्रम में साधू बन कर रह रहा था। यूपी पुलिस ने साधू के वेश में छिपे इनामी डकैत को 24 साल बाद गिरफ्तार किया और सफलता पाई। जानकारी के…
रीवा। पूर्व सैनिक सेवा परिषद रीवा इकाई की बैठक रविवार को सैनिक विश्राम गृह में हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय सचिव रमेश पाण्डेय रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर नारायण तिवारी ने की। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल विजय दिवस समारोह गरिमापूर्वक आयोजित किया जायेगा। महामंत्री कैप्टन बीजी शर्मा ने बताया कि कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को है परंतु परिषद द्वारा इस उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन 31 जुलाई को किया जायेगा। इस समारोह में जिले के बलिदानी वीर…
रीवा। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में तीन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू हो सकते हैं। महाविद्यालय में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में एमटेक कोर्स का संचालन अगले सत्र से होना सम्भावित है। इन तीनों नवीन पाठ्यक्रम को संचालित करने महाविद्यालय प्रबंधन ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के समक्ष गत अप्रैल माह में आवेदन किया है। इस आवेदन को लेकर विगत 15 जून को एआईसीटीई मान्यता समिति के अधिकारियों के साथ महाविद्यालय अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में एआईसीटीई ने महाविद्यालय को एनओसी दे दी है। हालांकि अभी कुछ दस्तावेजों को लेकर मामला रूका है। आगामी 28 जून…
रीवा। भारत दर्शन पर्यटन योजना के तहत 8 अक्टूबर को रीवा से टे्रन चलेगी। यह स्वदेश दर्शन पर्यटक टे्रन सुबह 5 बजे रीवा स्टेशन से रवाना होगी, जो जबलपुर और रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से होते हुए आगे बढ़ेगी। यह टे्रन मॉ वैष्णोदेवी धाम के अलावा उत्तर दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी, जिसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर जैसे दर्शनीय स्थल शामिल हैं। इन तीर्थस्थलों का भ्रमण करने श्रद्धालु यात्री इस पर्यटक ट्रेन का लाभ ले सकते हैं। बताया गया कि 8 दिन और 7 रात की इस यात्रा में टे्रन यात्रियों को लेकर रीवा से निकलेगी। इस पर्यटक टे्रन में…
रीवा। जिले में नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा हैं नशा माफिया इसे लोंगो तक पहुंचाने के लिए तरह तरह के प्रयोग कर रही है। हालांकि यह प्रयोग पुलिस के हाथ लग ही जाते हैं लेकिन इनके संचालन से लोंगो का भविष्य खराब हो रहा खासकर युवाओ का भविष्य खराब हो रहा है। बता दें कि समान थाना क्षेत्र में संचालित ओ-2 रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापा मारा है। जहाँ से पुलिस को नशे की कई सामग्रिया मिली हैं। रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशानुसार शहर के समान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता को मिली मुखबिर की सूचना बरा…
रीवा। अवधेश प्रताप ङ्क्षसह विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अरसे बाद प्रारम्भ हुई है। शीर्ष अधिकारियों की इस ईमानदार कोशिश में भी अब कुछ गड़बड़ी सामने लगी है। वर्तमान में 7 जून को संशोधित हुए नियुक्ति विज्ञापन को लेकर कुछ अभ्यर्थियों को आपत्ति है, जिसके साथ विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि नहीं बढ़ाई। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने नियमित शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी मूल विज्ञापन गत 29 मार्च 2022 को जारी किया था। इसके उपरांत 1 अप्रैल को संशोधित विज्ञापन जारी हुआ, जिसमें शारीरिक शिक्षा व जवाहरलाल नेहरू सेंटर के डायरेक्टर, असिस्टेंट…
रीवा। स्थानीय रेलवे स्टेशन में रेल कोच रेस्टारेंट की स्थापना नहीं हो सकी है। जबकि सतना के बड़े ठेकेदार को 6 महीने पहले टेंडर मिल चुका है, फिर भी यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए अभी अगले एक-दो महीने तो रेलकोच रेस्टारेंट शुरू होने की उम्मीद भी नहीं दिख रही। गौरतलब है कि पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर मंडल के आधा दर्जन स्टेशन में रेलकोच रेस्टारेंट संचालित करने 6 महीने पहले टेंडर कार्यवाही की थी। इसके बाद अप्रैल महीने में रीवा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में आईसीएफ केटगरी का पुराना कोच रेल…
भोपाल/रीवा। गत दिवस बैंगलुरू में खेले जा रहे 5 दिवसीय रणजी ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के अंतिम दिन मध्यप्रदेश की टीम ने 41 बार की विजेता मुंबई की टीम को 6 विकेट से पराजित कर पहली बार भारत की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता को जीतकर पूरे मध्यप्रदेश एवं रीवा संभाग के क्रिकेट एवं खेल प्रेमियों को खुशी से झूमने का अवसर प्रदान किया है। विदित हो कि रणजी ट्राफी के 88 वर्ष के इतिहास में मध्यप्रदेश की यह पहली जीत है इसके पूर्व वह केवल एक बार वर्ष 1998-99 में इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुॅची जहॉ उसे…
