रीवा। विंध्य के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, ऐसा कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि मरीजों को अब एसीजएमएच में गलत रिपोर्ट भी दी जाने लगी हैं। ताजा मामला अस्थि रोग विभाग में सामने आया है, इसमें एक्सरे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्थि रोग विभाग के मरीज को गलत रिपोर्ट डिजिटल एक्सरे की दे दी गई और वह उसे लेकर वार्ड में भटकता रहा। जब घंटो बाद मरीज की रिपोर्ट चिक्तिसक ने देखी तो उसने कहा कि यह मरीज की रिपोर्ट है ही नहीं। जिसके बाद…
Author: Vindhya Vani
रीवा। अस्पतालों की व्यवस्था अब पूरी तरह से एमबीबीएस डाक्टरों के भरोसे होती जा रही है, विशेषज्ञ व पीएमएमओ अस्पताल में मरीज देखने की जगह व प्रशासकीय व प्रशासनिक पदों का प्रभार लिए बैठे हैं और मरीजों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल सहित ग्रामीण अंचल के केन्द्रों में विशेषज्ञ व पीजीएमओ की कमी से परेशानी हो रही है, यह परेशानी अकेले रीवा जिले में नहीं बल्कि संभाग के सभी जिलो सहित प्रदेश के सभी जिलो में हो रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए है। इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि…
सतना। जिले के 5 नगरीय निकायों के परिणाम रविवार को घोषित किये गए है। अपने वार्ड या निकाय की जानकारी तो जिले के लोंगो को है लेकिन जिले सभी 5 निकायों में कौन किस वार्ड से जीता, जीत का अंतर कितना था, निकटतम प्रत्याशी कौन रहा, यह सवाल आपके मन मे आ रहे होंगे, हमारे पाठकों ने सतना के सभी वार्डो में जीते हुए प्रत्याशियो की जानकारी संबंधित सवाल भी किये जिसके जबाब हम आपको इस खबर में देने जा रहे हैं। इस खबर में सतना नगर निगम सहित बिरसिंगपुर, कोठी, जैतवारा, चित्रकूट नगर परिषद के 120 पार्षदो के परिणाम…
रीवा। इस वर्ष के श्रावण मास का पहला सोमवार आज 18 जुलाई को है। श्रावण भगवान भोलेनाथ का प्रिय मास है। इस माह में भगवान शिव शम्भू के भक्त उन्हें रिझाने के लिए पूजन-जतन करते हैं। श्रावण मास में सोमवार का भी विशेष महत्व है, इसलिए श्रावण मास के सोमवार के दिन शिवालयों में भक्तों की भीड़ अपेक्षाकृत अधिक रहती है। कई लोग घरों में भी महामृत्युंजय मंत्र का जाप, रूद्राभिषेक जैसे अन्य अनुष्ठान का आयोजन कराते हैं। इस क्रम में सोमवार को किला परिसर स्थित महामृत्युंजय मंदिर, देवतालाब, कोठी कम्पाउण्ड स्थित शिव मंदिर, उर्रहट स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, गैवीनाथ धाम, कष्टहरनाथ…
चंडीगढ़। पंजाब में सांसद के एक बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है। सांसद के बयान के बाद जमकर आक्रोश दिख रहा है और इस बयान की जमकर निंदा भी हो रही है। बता दे कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के पूर्व संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए अकाली दल के नए सांसद सिमरनजीत मान ने विवादित बयान दिया है। इस बयान में सांसद ने शहीदे आजम भगत सिंह को आतंकवादी कह दिया। जिसके बार राजनैतिक पार्टियों ने सांसद के इस बयान का जमकर विरोध किया है। पंजाब सरकार ने सांसद को माफी मांगने के लिए भी कहा है। क्या…
शहीद भगत सिंह शहीदे आजम नही आतंकवादी थे!…जानिए पंजाब एमपी ने क्या कहा और क्या दिए प्रमाण!…
शहीद भगत सिंह शहीदे आजम नही आतंकवादी थे!…जानिए पंजाब एमपी ने क्या कहा और क्या दिए प्रमाण!…
रीवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही निर्वाचन आयोग ने उपसरपंच, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व जिपं अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव की घोषणा कर दी गई है। ग्राम सरकार के ऊपरी सदन जिला पंचायत का चुनाव 29 जुलाई को होगा। आयोग के आदेश के साथ ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए गठजोड़ शुरू हो गई है। भाजपा कांग्रेस दोनो निर्दलीय सदस्यों को अपने खेमे में मिलाने की गठजोड़ शुरू कर दी है। निर्दलियों में कुछ भाजपा खेमे के हें। जो विभिन्न पदो में रह चुके हैं। हालांकि समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव जरूर लड़ा और जीते भी थे उन्हें अब पार्टी में…
सिंगरौली। नगरीय निकॉय के प्रथम चरण के चुनाव का परिणाम रविवार को जारी किया गया। सिंगरौली में जनता के कयास सही हुए और आम आदमी पार्टी कंडीडेट रानी अग्रवाल ने मेयर की कुर्सी में कब्जा जमा लिया। इतना ही नहीं रानी को अपने एमआईसी के लिए पांच सदस्य भी वार्डो से मिल गए। यानि की आप ने वार्डो में भी अपना दबदबा बनाया और नगरीय निकॉय चुनाव में खाता खोला। महापौर चुनाव में आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल 9159 वोटों से जीती हैं। उन्हें कुल 34038 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा रहे जिन्हें 24879 वोट…
सतना। नगर निगम चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। सतना नगर निगम महापौर पद पर बीजेपी का कब्जा रहा। वही पार्षद सीट पर भी बीजेपी आगे रही व 20 वार्डो में अपना कब्जा जमाया,कांग्रेस को 19 वार्डो में जीत मिली। हम इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं कि किस वार्ड में कौन कितने मत से जीत हासिल की और महापौर चुनाव में किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले हैं।
