रीवा। रीवा के लोगों पर फिर एक फ्लाईओव्हर लादने की तैयारी है। केन्द्र से स्वीकृति मिल गई है। बेतरतीब विकास का एक और प्रोजेक्ट लोगों का सिरदर्द बनेगा। हद तो यह है कि इसी सड़क पर 4 फ्लाईओव्हर हो जाएंगे। 100 करोड़ की सड़क भी अभी बन ही रही है। इसे भी तोड़ा जाएगा। ज्ञात हो कि रीवा शहर में विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। रीवा शहर के अंदर से गुजरने वाली एनएच बायपास से निकाल दी गई है। अब यह सिर्फ मॉडल रोड ही बन कर रह गई है। इसी सड़क पर फ्लाई…
Author: Vindhya Vani
रीवा। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को हल्के में लेने वाले अफसरों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर ने एक्शन लिया है। 28 पुलिस, प्रशासन, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को नोटिस जारी किया है। प्रति पेडिंग शिकायत के हिसाब से इन अफसरों से वसूली की जाएगी। 100 रुपए से लेकर 2 हजार तक की वसूली होगी। कलेक्टर के वसूली नोटिस से हड़कंप मचा है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को अटेंड न करने, शिकायतों के बिना निराकरण के अगले स्तर पर पहुंचने तथा जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने पर गंभीरता से लिया है तथा नाराजगी प्रकट…
नई दिल्ली/रीवा। अमरनाथ यात्रा पर गए रीवा के युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया गया कि सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठपुर थाना के हटवा गांव के रहने वाले युवक विकास पांडेय पुत्र बृजेश पांडेय उम्र 30 वर्ष अपने 4 मित्रों के साथ अमरनाथ यात्रा पर निकले थे, जैसे ही वह पहलगाव से पिस्सू टॉप पहुँचजे और चढ़ाई चढ़ने लगए तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए। जब तक कि दोस्त कुछ पाते कि हालात बिगड़ गई उनको पास के मेडिकल कैम्प ले जाया गया। जहां उनकी मौत उपचार के दौरान…
रीवा। मार्तण्ड सिंह जुदेव चिडिय़ाघर के मृत श्रमिकों का वेतन चार महीने से जारी नहीं किया गया था। आर्थिक तंगी के अभाव में श्रमिक ने दम तोड़ दिया। घर के हालात ऐसे थे कि अंतिम संस्कार और कार्यक्रम तक के लिए रुपए नहीं थे। परिजन और दोस्तों ने मदद की तब कार्यक्रम हुआ। हद तो यह है कि प्रबध्ंान ने सिर्फ ढाढ़स बंधाया लेकिन आर्थिक मदद नहीं की। ज्ञात हो कि मार्तण्ड ङ्क्षसह जुदेव चिडिय़ाघर के श्रमिक हड़ताल पर चल रहे हैं। सभी कर्मचारी डीएफओ सतना और चिडिय़ाघर प्रबंधन की तानाशाही का विरोध कर रहे हैं। पांचवे दिन भी कर्मचारियों…
SATNA। रीवा रेलवे स्टेशन से शीघ्र ही चिरमिरी एक्सप्रेस टे्रन का संचालन फिर प्रारम्भ हो सकता है। रेल प्रशासन इसी हफ्ते टे्रन संचालन की सूचना जारी कर सकता है। रेल प्रशासन ने चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस टे्रन की संशोधित समय-सारिणी भी बना ली है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 11751-11752 का संचालन होगा। अब जैसे भी अगले दो-चार दिन में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी, जिससे छत्तीसगढ़ जाने वाले विंध्य के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि उक्त टे्रन का संचालन रीवा स्टेशन से नियमित…
जबलपुर/सतना। जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुए गंभीर अग्रि कांड में सतना की बेटी जो कि मरीजों की सेवा में जुटी हुई थी उसकी जान चली गई। इस बात की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची पूरे गांव में मातम छा गया। आज बेटी के शव को सतना लाया जाएगा जहा उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में होगा। जानकारी के मुताबिक सतना के ग्राम नारायणपुर तहसील मझगवां की निवासी स्वाति उर्फ सुभाति वर्मा पिता मनोज वर्मा उम्र्र 23 वर्ष जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स थी। जिस वार्ड में आग लगी, हादसे के…
n n n n SATNA। रीवा रेलवे स्टेशन से शीघ्र ही चिरमिरी एक्सप्रेस टे्रन का संचालन फिर प्रारम्भ हो सकता है। रेल प्रशासन इसी हफ्ते टे्रन संचालन की सूचना जारी कर सकता है। रेल प्रशासन ने चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस टे्रन की संशोधित समय-सारिणी भी बना ली है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 11751-11752 का संचालन होगा। अब जैसे भी अगले दो-चार दिन में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी, जिससे छत्तीसगढ़ जाने वाले विंध्य के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि उक्त टे्रन का संचालन…
रीवा। अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय छात्रों को अब ऑनलाइन प्रवजन प्रमाण पत्र (माइग्रेशन) उपलब्ध करायेगा। इस बाबत व्यवस्था बना ली गई है। छात्रों को पहले की भांति प्रवजन प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के 24 घंटे बाद छात्रों को प्रवजन प्रमाण पत्र अपलोड हो जायेगा, जिसे छात्र कहीं से भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड करते हुए छात्र द्वारा आवेदन में दिए गए पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आयेगा। यह ओटीपी दर्ज करते ही छात्र का प्रवजन प्रमाण पत्र डाउनलोड…
रीवा। खेल पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु खिलाडिय़ों से 16 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। खेल पुरस्कारों की श्रंखला में विक्रम पुरस्कार, एकलव्य, विश्वामित्र, स्व. श्री प्रभात जोशी एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार हेतु आनलाइन आवेदन 16 अगस्त तक प्रेषित करें। संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के नवीन ”पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 5 वर्षों (एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2022) में अर्जित खेल उपलब्धियों के…
रीवा। राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत माँ तुझे प्रणाम योजना अन्तर्गत युवाओं में राष्ट्रवाद के प्रति आदर का भाव विकसित करने, भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास के लिए मार्गदर्शन देने हेतु योजना प्रारंभ की गयी है। संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एके धौलपुरी ने बताया कि माँ तुझे प्रणाम योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में 10 युवाओं (5 युवक एवं 5…
