Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » आस्तीन के सांप डस रहे थे शराब कारोबारी को, आबकारी अमले ने एक को किया पिटारे के अंदर, जानिए किया है मामला…
Uncategorized

आस्तीन के सांप डस रहे थे शराब कारोबारी को, आबकारी अमले ने एक को किया पिटारे के अंदर, जानिए किया है मामला…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 27, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

वीरेंद्र सिंह सेंगर(बबली),रीवा। जिले में शराब दुकानों का ठेका पर्दे के पीछे एक सफेदपोश नेता चला रहा है, जो पूर्व विधायक होने के साथ ही निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष है। मुखौटे पर अपनी विश्वसीनय आदमी को बैठा कर समूहों की जि मेवारी शातिर तस्करों को दे रखी जो उसी के आस्तीन के सांप बने बैठे हैं। जो लंबे समय से रीवा में सीधी, शहडोल और सिंगरौली से अवैध शराब की खेप मंगा कर अपना एक अलग ही कारोबार जमाये हुये थे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आबकारी टीम ने सिंगरौली से आई अवैध शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। हालांकि आबकारी विभाग इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। लेकिन सूत्रों ने जो जानकारी दी उससे एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ, जिसमें ठेकेदार के आस्तीन के सांप के साथ ही एक टीआई के ससुर का भी नाम सामने आ रहा है। जिला सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह नये बस स्टैंड के पहले ही सिंगरौली से आ रही मिश्रा ट्रेवल्स बस क्रमांक एमपी 19 पी 1278 को रोक कर तलाशी ली गई। सूचना के अनुसार आबकारी अमले ने तस्कर सुशांत सिंह पिता आनंद सिंह निवासी ग्राम बडख़रा थाना चुरहट को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलासी के दौरान आरोपी से तीन अलग-अलग बैगो में से 12 बोतल बोकार्डी रम, 12 बोतल रॉयल चैलेंज, 14 बोतल ऑफिसर चॉइस, 1 बोतल बैगपाइपर एंव 150 पाव गोवा ब्रांड की विदेशी शराब मिली है। आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। उक्त कार्रवाही में आबकारी उप निरीक्षक अ सर्किल प्रभारी अभिमन्यु पाठक, ब सर्किल प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, चाकघाट सर्किल प्रभारी आशीष शुक्ला सहित आबकारी अमला मौजूद रहा।

   

आबकारी टीम की दबिस के दौरान मौके से एक आई 20 कार भाग निकली। सोच का विषय यह है कि आबकारी टीम ने जैसे ही सिंगरौली से आई बस की घेराबंदी की तो वहां बस के इंतजार में खड़ी आई 20 कार क्यूं भाग निकली। यदि हम सूत्रों की बात माने तो उस कार में रायपुर कर्चुलियान शराब दुकान समूह में ठेकेदार के पार्टनर बने विधायक के पर्सनल सीक्रेट्री के ग्राम बुढिय़ा निवासी हमराह का भतीजा सवार था। बताया जाता है कि बुढिय़ा निवासी हमराह अपने भतीजे से रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र के साथ ही रीवा शहर में शराब की होम तस्करी करवा रहा है। जिसका संपर्क सिंगरौली के गोरगी शराब कारोबारी से है और वहां से अवैध शराब की खेप मंगा कर यहां तस्करी करवा रहा। सूत्र तो बताते है कि इस गोरखधंधे में भतीजे के साथ ही चाचा का भी हाथ है। जो रायपुर कर्चुलियान शराब दुकान की आड़ में अपना अवैध कारोबार चला रहा। इतना ही नहीं शहर में कई ऐसे तस्कर हैं जो जिले के बाहर से अवैध शराब की खेप लाकर शहर की गलियों में होम डिलेवरी करते हैं। जिन पर आबकारी विभाग की नजर नहीं पड़ रही है या फिर आबकारी अमला जानते हुये भी मुंह मोड़ रखा है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की खेप तो पकड़ ली। रीवा के ठेकेदार को डसने वाले एक सपोले को भी पकड़ कर पिटारे में बंद कर दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या उस बामीं को खोद कर असली सांप को पकड़ कर पिटारे में कैद करेगा? जिसके बांमी से निकले सपोले रीवा में तस्करी कर ठेकेदार को राजस्व की हानि करने के लिए बराबर डस रहे है। ऐसा नहीं है कि पकड़ा गये तस्कर ने आबकारी टीम के आगे कई राज न खोले होंगे लेकिन इस संबंध आबकारी अमला गोलमोल जबाब दे रहा है। यदि हम सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो तस्करी कर लाई गई शराब की खेप सिंगरौली जिले के गोरगी शराब दुकान की है। जिसके लाईसेंसी ठेकेदार रीवा निवासी एक टीआई के ससुर है। लोग बताते है कि शराब दुकान में टीआई का पैसा लगा हुआ है जो ससुर को मुखौटा बना कर लाईसेंसी बना रखे है। उनके साथ ही रीवा का एक ऐसा भी चेहरा है जिसका कारोबार भी शराब से जुड़ा हुआ है। अमूमन मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (2) के तहत पुलिस उस शराब ठेकेदार को ाी आरोपी बनाती है जिस दुकान से अवैध शराब की सप्लाई होती है। लेकिन यहां आबकारी अमला तस्कर तक ही कार्रवाई करके सिमट गई, जो सोच का विषय है।
0000000000000000000000000000

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

लापरवाही! अब तक रीवा में नहीं जारी हो पाया परीक्षा परिणाम, यह है वजह…

December 1, 2025

Activa और Jupiter को नानी याद दिलाने आ रहा Yamaha का धांसू स्कूटर, जाने क्या होगी इसकी कीमत

June 29, 2024
Latest Post

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026

प्राचार्य डॉ.एसके वर्मा के निर्देशन में शासकीय कॉलेज अमरपाटन और न्यू रामनगर में मनाया गया पर्यावरण दिवस…

June 6, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.