सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक बेहद ही निंदनीय मामला प्रकाश में आया है। जहां एक गाय के बछड़े को मारकर उसका मांस पकाया गयं आरोपी उसका सेवन करने के फिराक में थे कि इसी बीच जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। चर्चा है कि इसाई मिशनरी गांव में हरिजन बस्तियों को अपना निशाना बनाते हैं और उनको हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने की बात कहते हैं। जब वह तैयार हो जाते हैं तो प्रमाण के रूप में गौवंश की हत्या करने को कहते हैं। हालांकि यह सिर्फ चर्चाएं हैं जिनका कोई प्रमाण नही मिला है।
क्या है मामला…
जानकारी के मुताबिक गढ़ थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में आरोपी दधिबल साकेत बाबूलाल साकेत निवासी ग्राम कटरा के द्वारा 22 जुलाई की रात एक गाय के बछड़े को मार काटकर पकाया जा रहा था, यह बछड़ा आरोपियों के रिश्तेदारों के घर में हाल ही में जन्मा था। गोवंश की हत्या करने वालों का अपने रिस्तेदारों से झगड़ा भी चलता था। जैसे ही घटना वाली जगह में पुलिस का आना हुआ वैसे ही आरोपी दधिबल साकेत बाबूलाल साकेत पहाड़ों की तरफ भाग निकले, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया गया कि आरोपियो की इस करतूत को घर की महिलाओं ने विरोध किया लेकिन वह नही माने। बताया जाता है कि दोनों अपराधिक प्रवित्ति के हैं और ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। बात दें कि घटना के बाद से हिन्दू संगठनों में काफी आक्रोश है और वह कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गढ़ थाना क्षेत्र में पूर्व में ऐसी घटना सामने आई थी लेकिन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।





