Vice-Chancellor Dr. Rajendra Kudariya and Director of the Department of Physical Education Dr. Rambhushan Mishra have presented a major gift to the players.
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा लगातार खिलाडियों को एक के बाद एक बड़ी सौगात दी जा रही है, वर्षो से खेल मैदानों के लिए तरस रहे खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के मैदानों की सौगात दी जा रही है। जहां एक ओर राष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान का निर्माण चल रहा है वहीं दूसरी ओर जल्द ही विवि को राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबाल मैदान की सौगात मिलने जा रही है, इसका 90 प्रतिशत निर्माण पूरा भी हो चुका है। इस मैदान को जल्द ही खिलाडिय़ों को हैंडओवर किया जाएगा। बता दें कि विवि क्रिकेट स्टेडियम के ठीक बगल में बास्केटबाल सिंथेटिक ग्राउंड तैयार किया गया है। जि़ले में बास्केटबॉल खिलाडिय़ों के लिए ऋतुराज पार्क में मैदान के अलावा कोई सुविधा नहीं थी, अब यह दूसरा मैदान विवि द्वारा तैयार कराया गया है। जानकारी के मुताबिक विवि से संबंद्ध 200 कॉलेजों में किसी भी कॉलेज में इस प्रकार का राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक मैदान नहीं है। विवि द्वारा इसे जल्द ही खिलाडिय़ों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
दिन रात कर सकते हैं अभ्यास
विवि द्वारा तैयार किए गए इस राष्ट्रीय स्तर के मैदान में दिन रात खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं, ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निर्देश पर हाई मास्क लाइटों की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा कराई गई है। उपमुख्यमंत्री द्वारा खेलों के विकास के लिए विश्वविद्यालय का हर तरह से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है और उनके द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
58 वर्ष से था मात्र एक स्टेडियम
बता दें कि विवि में खेल मैदानों की बात करें तो बीते वर्षो में मात्र एक विवि स्टेडियम ही था, जहां क्रिकेट की गतिविधियों के साथ अन्य खेल भी करा दिए जाते थे, स्थापना के बाद 58 वर्षो में अभी तक विवि के पास खेल मैदान के नाम पर विवि स्टेडियम ही था, जहा ंक्रिकेट के अलावा ही अन्य खेल होते थे लेकिन कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया के कार्यकाल में लगातार एक के बाद एक मैदान खिलाडिय़ों को मिल रहे हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग संचालक डॉ.रामभूषसण मिश्रा द्वारा लगातार खिलाडिय़ों की मांग को विवि कुलगुरु के समक्ष रखा जाता है और उनके प्रयास से खिलाडिय़ों को मैदान की सौगात मिल रही है।
खेल परिणाम रहे बेहतर
बता देें कि इस वर्ष की खेल प्रतियोगिताओं में विवि ने कई पदक हासिल किए, 25 वर्षो बाद विवि को राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ, इसके साथ ही कई खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। बता दें कि विवि के कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया खुद भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं, यह भी एक वजह है कि वह खिलाड़ी व खेल सुविधाओं पर फोकस कर रहे हैं, शारीरिक शिक्षा विभाग का प्रभार भी अभी तक प्राध्यापकों को दिया जाता था लेकिन पहली बार स्पोर्ट्स से जुड़े हुए डॉ.रामभूषण मिश्रा को इस विभाग का प्रभार दिया गया है। जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है विवि में खिलाडिय़ों व खेल को बढ़ावा लगातार दिया जा रहा है।
००००००००००
वर्सन
खिलाडिय़ों को हर सुविधा मिल सके इसका प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही बास्केटबाल खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ग्राउंड उपलब्ध करा दिया जाएगा। वॉलीबाल, हॉकी व फुटबाल के लिए भी मैदान का निर्माण किया जा रहा है।
डॉ.रामभूषण मिश्रा, संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग एपीएसयू।
००००००००००




