Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » 2011 में शुरु हुई प्रतियोगिता, 10 वर्षो से मेहनत कर रही थी यह महिला टीम, नए वर्ष में मिल ही गया जीत का तोहफा…
Uncategorized

2011 में शुरु हुई प्रतियोगिता, 10 वर्षो से मेहनत कर रही थी यह महिला टीम, नए वर्ष में मिल ही गया जीत का तोहफा…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 2, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

सीधी/रीवा। कहते है लगन और मेहनत से प्रयास किए जाए तो यह जरूर सफल होते है, नए वर्ष की आगाज के साथ ही एक नया तोहफा सीधी जिला की महिला क्रिकेट टीम को मिला है, यह तोहफा उस जीत का तोहफा है जिसके लिए यह क्रिकेट टीम पिछले 10 वर्षो से लगातार मेहनत कर रही थी। महिला टीम के किसी भी वर्ग के खिलाडिय़ों के बीच यह पहली जीत नए वर्ष के तोहफे के रूप में मिली है। बता दे कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार एवं रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजकत्व में महाराजा पब्लिक स्कूल के मैदान में खेली जा रही अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता (महिला अंडर-19) के अंतर्गत खेले गये दूसरे मैच बेहद रोमांचक अंदाज मे खत्म हुआ। जिसमे सीधी की टीम ने सिंगरौली को 9 रनों से पराजित कर महिला क्रिकेट में पिछले 10 वर्षो में अपनी पहली जीत दर्ज की। उक्त जानकारी देते हुये रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सह सचिव समीर टंडन के द्वारा बताया गया कि सुबह घने कोहरे के कारण मैच ढाई घंटे विलंब से आरंभ हुआ इस मैच में सिंगरौली की टीम ने टास जीतकर सुबह विकेट की नमी का फायदा उठाने के उद्येश्य से सीधी को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया और उनका यह निर्णय काफी सफल भी रहा क्योंकि भावना वर्मा को छोड़कर सीधी की टीम कोई भी बल्लेबाज सफल नहीं हो सका नतीजन सीधी की पूरी टीम 25 वें ओवर मे 109 रनो के स्कोर पर सिंमट गयी। भावना वर्मा ने 31 रनों का श्रेष्ठ स्कोर बनाया जबकि राशि गुप्ता ने 11 रन एवं मानसी ने नाबाद 10 रन बनाये। इन तीनों बल्लेबाजों के अतिरिक्त सीधी का अन्य कोई खिलाड़ी दहाई के आंकड़ें केा भी पार नही कर सका। सिंगरौली की ओर से अमृता ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया व 6 ओवरो मे 28 रन देकर 5 विकेट लिये उनके अलावा ममता गुप्ता एवं रोशनी कुमारी ने भी 2-2 विकेट लिये। सीधी के द्वारा जीत के लिये दिये गये 110 रनों के लक्ष्य के सामने सिंगरौली के बल्लेबाजों ने भी जुझारू प्रदर्शन किया व अंतिम ओवर तक मैच को रोमांचक बनाये रखा किंतु जबरदस्त संधर्ष के बावजूद निर्धारित 30 ओवरों मे सिंगरौली की टीम विजयी लक्ष्य से मात्र 9 रन पहले 100 के स्कोर ही बना सकी यद्यपि उसके विकेट सिंर्फ 6 ही गिरे थे। सिंगरौली की ओर से आशिया परवीन ने 36 रनों की सर्वाधिक स्कोर वाली पारी खेली उनके अतिरिक्त साधना वर्मा एवं सरस्वती ने भी 12-12 रन बनाये। सीधी की सभी गेंदबाजो ने नियंत्रित गेंदबाजी की व सिंगरौली की रन रफ्तार को रोक कर रखा। राशि गुप्ता व अंशिका ने 2-2 विकेट झटके।

   

अपनी टीम की रोमांचक जीत पर सीधी टीम टीम के कोच सुवेंदु शर्मा ने कहा कि महिला क्रिकेट में पिछले 10 वर्षो में यह हमारी टीम को मिलने वाली पहली जीत है जिससे सीधी जिले की महिला क्रिकेट को अवश्य बल मिलेगा व इस जीत के लिये हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। इस मैच में कमलेश शुक्ला एवं सुश्री निशी मिश्रा अंपायर रहे जबकि विकास सिंह स्कोरर थे। मैच के दौरान संभागीय कोच ऐरिल एंथोनी, रणजी खिलाड़ी आनंद सिंह , सिंगरौली के कोच धनंजय सिंह आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज तीसरे दिन सिंगरौली एवं रीवा जिले की टीमों के बीच निर्णायक मैच खेला जावेगा जिसमे कमलेश शुक्ला के साथ रोहित सिंह अंपायर होंगे जबकि पवन तिवारी स्कोरर रहेंगे।
०००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

लापरवाही! अब तक रीवा में नहीं जारी हो पाया परीक्षा परिणाम, यह है वजह…

December 1, 2025

Activa और Jupiter को नानी याद दिलाने आ रहा Yamaha का धांसू स्कूटर, जाने क्या होगी इसकी कीमत

June 29, 2024
Latest Post

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026

प्राचार्य डॉ.एसके वर्मा के निर्देशन में शासकीय कॉलेज अमरपाटन और न्यू रामनगर में मनाया गया पर्यावरण दिवस…

June 6, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.